नहीं बदली जाएगी मिजोरम की राजधानी, चिट्ठी में गलत टाइपिंग की वजह से फैली अफवाह: राज्य सरकार ने की पुष्टि
मिजोरम सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य की राजधानी को आइजोल से थेंजोल स्थानांतरित करने की कोई योजना नहीं है। केंद्र सरकार के एक पत्र में गलत टाइपिंग के कारण यह अफवाह फैली थी। शहरी विकास विभाग ने बताया कि वह पत्र थेंजोल पीस सिटी प्रोजेक्ट के लिए डीपीआर बनाने हेतु 10 करोड़ रुपये की मंजूरी से संबंधित था राजधानी स्थानांतरण से नहीं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिजोरम सरकार ने सोमवार को स्पष्ट किया कि राज्य की राजधानी को स्थानांतरित नहीं किया जाएगा। कुछ दिनों पहले यह जानकारी सामने आई थी कि राज्य की राजधानी को आइजोल से थेनजोल स्थानांतरित किया जाएगा। राज्य सरकार ने जानकारी दी कि राजधानी को थेनजोल ले जाने की कोई योजना बनाई जा रही है।
पत्र में गलत टाइपिंग की वजह से फैली अफवाह
राज्य सरकार ने बयान जारी करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से राज्य प्रशासन को भेजे गए एक पत्र में गलत टाइपिंग के कारण यह गलतफहमी हुई कि राजधानी को थेंजॉल शिफ्ट किया जा रहा है।
मिजोरम के शहरी विकास और गरीबी उन्मूलन विभाग ने एक बयान में कहा कि वह पत्र असल में थेनजोल पीस सिटी प्रोजेक्ट के लिए डीपीआर बनाने हेतु आवास और शहरी कार्य मंत्रालय की तरफ से 10 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी देने से संबंधित था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।