विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओवैसी को हराकर इतिहास रचेगी भाजपा... पीयूष गोयल ने चार बार के सांसद AIMIM प्रमुख को लेकर किया बड़ा दावा

Published: Mon, 22 Apr 2024 06:24 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि भाजपा हैदराबाद में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को हराकर इतिहास रचेगी। ...और पढ़ें

ओवैसी को हराकर इतिहास रचेगी भाजपा- पीयूष गोयल (फाइल फोटो)
ओवैसी को हराकर इतिहास रचेगी भाजपा- पीयूष गोयल (फाइल फोटो)

HighLights

  1. हैदराबाद लोकसभा सीट के लिए 13 मई को मतदान
  2. भाजपा प्रत्याशी माधवी लता के विरुद्ध एफआईआर
  3. माधवी लता का वीडियो हुआ था वायरल

एएनआई, रंगारेड्डी (तेलंगाना)। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि भाजपा हैदराबाद में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को हराकर इतिहास रचेगी। भाजपा ने चार बार के सांसद ओवैसी के विरुद्ध हैदराबाद सीट से माधवी लता को उम्मीदवार बनाया है।

गोयल ने कहा, "तेलंगाना की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत बनाने के लिए एक मजबूत, निर्णायक और ईमानदार सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम तेलंगाना के लोगों को भरोसा देना चाहते हैं कि अगर वे हमारे साथ रहेंगे तो राज्य और देश का एक साथ विकास होगा। हम ओवैसी को हराकर हैदराबाद सीट जीतेंगे और इतिहास रचेंगे।" हैदराबाद लोकसभा सीट के लिए चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा।

माधवी के विरुद्ध एफआईआर

वहीं, हैदराबाद लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता के विरुद्ध धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने एक शिकायत के आधार पर यह प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें उन पर मुस्लिमों की धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया गया है।

माधवी लता का वीडियो हुआ था वायरल

माधवी लता का पिछले सप्ताह एक वीडियो प्रसारित हुआ, जिसमें वह एक जुलूस के दौरान कथित तौर पर एक मस्जिद की ओर तीर चलाने का इशारा करती नजर आईं।

ये भी पढ़ें: क्या युवाओं को नौकरी देना मुस्लिम लीग का कार्यक्रम... कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने पीएम मोदी के बयान पर किया पलटवार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।