विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या युवाओं को नौकरी देना मुस्लिम लीग का कार्यक्रम... कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने पीएम मोदी के बयान पर किया पलटवार

Published: Mon, 22 Apr 2024 04:09 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर सवाल खड़े किए ...और पढ़ें

जो हिम्मत हारता है, उसके पास कोई मुद्दा नहीं होता- खरगे (फाइल फोटो)
जो हिम्मत हारता है, उसके पास कोई मुद्दा नहीं होता- खरगे (फाइल फोटो)

HighLights

  1. क्या युवाओं को नौकरी देना मुस्लिम लीग का कार्यक्रम?
  2. जो हिम्मत हारता है, उसके पास कोई मुद्दा नहीं होता- खरगे

एएनआई, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर सवाल खड़े किए थे। पीएम मोदी ने अपने बयान में कहा था कि अगर कांग्रेस केंद्र की सत्ता में आती है तो वह लोगों की संपत्ति उठाकर मुसलमानों में बांट देगी। इय बयान को लेकर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी पर पलटवार किया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि क्या हर महिला को सालाना एक लाख रुपये देना मुस्लिम लीग का कार्यक्रम है?

क्या युवाओं को नौकरी देना मुस्लिम लीग का कार्यक्रम?

उन्होंने कहा, "युवाओं को नौकरी देना, उन्हें प्रशिक्षण देना और प्रशिक्षण के लिए एक लाख रुपये देना।" क्या यह मुस्लिम लीग का कार्यक्रम है? हमने सबके लिए 25 गारंटी दी है, जो गरीबों के लिए है, महिलाओं के लिए है, युवाओं के लिए है, दलितों के लिए है, हमने सबके लिए गारंटी दी है।"

जो हिम्मत हारता है, उसके पास कोई मुद्दा नहीं होता

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने आगे कहा, "जो व्यक्ति हिम्मत हार जाता है और उसके पास बात करने के लिए कोई मुद्दा नहीं होता तो वह ऐसी बातें लेकर आते हैं। अगर उनके पास अपने कोई ठोस मुद्दे हैं, कोई ठोस काम है तो वे बता सकते हैं, जैसे हमने NREGA, खाद्य सुरक्षा के बारे में बताया है। उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है और वह हमेशा कांग्रेस, विपक्ष की आलोचना करते हैं और आजकल कह रहे हैं कि आईएनडीआईए गठबंधन में कुछ भी नहीं है, कोई नेता नहीं है"

ये भी पढ़ें: 'यूपी के घूम रहे हैं आशीष मिश्रा तो ये बेल की शर्तों का उल्लंघन', लखीमपुर खीरी मामले के आरोपी को SC से लगी फटकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।