Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्विटर इंडिया में छंटनी की निंदा की, कहा- विकल्प तलाशने के लिए मिलना चाहिए वक्त

    By AgencyEdited By: Amit Singh
    Updated: Mon, 07 Nov 2022 07:03 PM (IST)

    अश्विनी वैष्णव ने ट्विटर इंडिया के कर्मचारियों को बर्खास्त करने की आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि कर्मचारियों को दूसरे विकल्प तलाशने के लिए पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए। अभी भी जो कर्मचारी ट्विटर में काम कर रहे हैं वह अपनी नौकरी को लेकर डरे हुए हैं।

    Hero Image
    वैष्णव ने ट्विटर इंडिया में छंटनी पर की निंदा

    नई दिल्ली, आइएएनएस: केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्विटर इंडिया के कर्मचारियों को बर्खास्त करने की आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि कर्मचारियों को दूसरे विकल्प तलाशने के लिए पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए। अभी भी जो कर्मचारी ट्विटर में काम कर रहे हैं, वह अपनी नौकरी को लेकर डरे हुए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़े: Twitter Update: ट्विटर यूजर्स को सब्सक्रिप्शन के बाद भी देरी से मिलेगा ब्लू टिक, जानें क्या है इसकी वजह

    अमेरिका में ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन फिलहाल टला

    ट्विटर इंडिया ने अपने अधिकांश कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। सेल्स और मार्केटिंग सहित सभी विभागों से कर्मचारियों को निकाला गया है। मस्क पहले ही कह चुके हैं कि कर्मचारियों की छंटनी के अलावा उनके पास और कोई विकल्प नहीं है। कंपनी को प्रतिदिन 40 लाख डालर प्रतिदिन का घाटा हो रहा है। ट्विटर ने ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन सेवा को अमेरिका में होने वाले मध्यावधि चुनाव तक टाल दिया है।

    फेक अकाउंट बनाने वालों को चेतावनी

    न्यूयार्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार अब इस सर्विस को नौ नवंबर को लांच किया जाएगा। शुरुआत में मस्क चाहते थे कि कंपनी सात नवंबर तक यह सेवा शुरू कर दे। एलन मस्क ने मशहूर हस्तियों के नाम से फेक अकाउंट बनाने वालों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वालों का अकाउंट स्थायी रूप से निलंबित कर दिया जाएगा।

    मेटा भी करेगी कर्मचारियों की छंटनी

    ट्विटर में छंटनी के बाद अब फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा भी बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी करने वाली है। वाल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने इस सप्ताह कर्मचारियों को गैरजरूरी यात्राओं से बचने की सलाह दी है। माना जा रहा है कि छंटनी से हजारों कर्मचारी प्रभावित होंगे। फिलहाल कंपनी में 87 हजार कर्मचारी काम करते हैं।

    यह भी पढ़े: Twitter पर Elon Musk के नाम से 'लॉलीपॉप लागेलु' पोस्ट करने वाला अकाउंट हुआ सस्पेंड, लोग ले रहे मजे