Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छह दशकों की सेवा के बाद 26 सितंबर को रिटायर हो जाएगा MIG-21, इन युद्धों में लहराया अपना परचम

    Updated: Sat, 20 Sep 2025 09:13 PM (IST)

    भारतीय वायुसेना 26 सितंबर को अपने ऐतिहासिक लड़ाकू विमान मिग-21 को रिटायर करने जा रही है। छह दशकों तक देश की हवाई ताकत को मजबूती देने वाला मिग-21 भारत का पहला सुपरसोनिक जेट था। इस विमान ने 1965 1971 और 1999 के युद्धों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2019 की बालाकोट स्ट्राइक में भी मिग-21 बाइसन ने एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था।

    Hero Image
    मिग-21 भारतीय वायुसेना का ऐतिहासिक लड़ाकू विमान होगा रिटायर (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना अपने ऐतिहासिक लड़ाकू विमान मिग-21 को 26 सितंबर को रिटायर करने जा रही है। छह दशकों तक देश की हवाई ताकत को मजबूती देने वाला मिग- 21 भारत का पहला सुपरसोनिक जेट है। यह विमान अपनी असाधारण सेवा के लिए याद किया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उम्मीद है कि वायुसेना में मिग -21 की भूमिका अब तेजस एमके1ए निभाएंगे। तेजस भारत का स्वदेशी लड़ाकू विमान है। मिग-21 सोवियत संघ (अब रूस) का बनाया हुआ लड़ाकू विमान है, जिसे 1963 में भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया। यह यानी यह ध्वनि की गति से भी तेज स्पीड से उड़ान भर सकता है।

    वायुसेना ने एक्स पर पोस्ट में इस विमान को ऐसा योद्धा बताया, जिसने राष्ट्र के गौरव को नई बुलंदियों पर पहुंचाया। वायुसेना ने मिग -21 के उत्कृष्ट इतिहास का वीडियो भी पोस्ट किया। मिग-21 को 1963 में वायुसेना में शामिल किया गया था। पहला स्क्वाड्रन (28 स्क्वाड्रन) चंडीगढ़ में बनाया गया था।

    इन युद्धों में मिग-21 ने दिखाए जौहर

    1965 का भारत-पाकिस्तान युद्ध: मिग-21 ने पहली बार जंग में हिस्सा लिया। पाकिस्तानी वायुसेना के अत्याधुनिक अमेरिकी लड़ाकू विमानों को कड़ी टक्कर दी।

    1971 का युद्ध: पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) की आजादी में मिग-21 ने अहम भूमिका निभाई। इसने पाकिस्तानी ठिकानों पर सटीक हमले किए, जिसके परिणामस्वरूप पाकिस्तान ने आत्मसमर्पण किया।

    1999 का कारगिल युद्ध: रात में उड़ान भरकर दुश्मन के ठिकानों की पहचान की और उस समय पायलटों ने साधारण जीपीएस के सहारे हमले किए।

    2019 की बालाकोट स्ट्राइक: मिग-21 बाइसन ने एफ -16 लड़ाकू विमान को मार गिराया। ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान ने यह कारनामा किया था।- 2025 का ऑपरेशन सिंदूर: पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में चलाए गया ऑपरेशन सिंदूर मिग- 21 का आखिरी बड़ा अभियान है।

    2000 में अपग्रेड किए गए मिग-21 बाइसनसमय के साथ मिग-21 पुराना हो गया। इसके अपग्रेडेड वर्जन, मिग-21 बाइसन को उन्नत प्रणालियों से लैस किया गया। इसमें नया रडार, मिसाइल और हेलमेट-माउंटेड साइट्स जोड़े गए।

    'परिवारों पर पड़ सकता है असर', ट्रंप ने फोड़ा H-1B वीजा बम तो भारत का आया पहला रिएक्शन