MHT CET Result 2019: mhtcet2019.mahaonline.gov.in पर देखें रिजल्ट, प्रियांत जैन हुए अव्वल
MHT CET Result 2019 Declared MHT CET का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। MHT CET mhtcet2019.mahaonline.gov.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। प्रियांत जैन ने फर्स्ट रैंक हासिल की है।
मुंबई, जेएनएन। MHT CET Result 2019 महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट मंगलवार, 4 जून, 2019 को घोषित किया कर दिया है। उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नतीजे की जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसकी आधिकारिक वेबसाइट mhtcet2019.mahaonline.gov.in है। यहां पर रिजल्ट आसानी से चेक किए जा सकते हैं। पिछले महीने विभाग ने इस परीक्षा की आंसर की जारी की थी और अब जाकर नतीजों की घोषणा की गई है। प्रियांत जैन इस टेस्ट में अव्वल आए हैं।
MHT CET exams यानि महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट दो मई से 13 मई 2019 के बीच आयोजित हुए थे। जो छात्र MHT CET exams में बैठे थे वे आधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
वेबसाइट पर जारी नोटिस ने पहले संकेत दिया था कि स्कोरकार्ड और रैंक को 31 मई तक जारी कर दिया जाएगा। महाराष्ट्र एमएचटी सीईटी ने स्नातक इंजीनियरिंग और अन्य पाठ्यक्रमों के लिए 2 मई से 13 मई 2019 के बीच परीक्षा आयोजित करवाई थी। इसके बाद ही सीईटी की आंसर की जारी की गई थी। इसके बाद उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्तियों के आधार पर आंसर की में संशोधन किए गए थे।
अंतिम आंसर की 22 मई को जारी की गई थी। इसके साथ ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस में इस बात की जानकारी दी गई थी कि परिणाम 31 मई 2019 को छात्र स्कोरकार्ड और रैंक के साथ जारी किए जा सकते हैं।
MHT CET 2019 Result ऐसे करें चेक
- ऑफिशियल वेबसाइट mhtcet2019.mahaonline.gov.in या info.mahacet.org विजिट करें।
- यहां MHT CET 2019 Result के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपनी सभी जानकारियां जैसे रोल नंबर, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर ड़ालें।
- अब सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर तुरंत खुल जाएगा।
- अब अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लें या भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट भी निकालें।
आपको बता दें कि महाराष्ट्र एमएचटी सीईटी 2019 परीक्षा इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी, फार्मेसी और फार्म डी में प्रवेश के लिए आयोजित करवाई गई थी। इसमें सफल अभ्यर्थी महाराष्ट्र में कॉलेजों द्वारा प्रस्तावित इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी, फार्मेसी और फार्म डी के लिए प्रवेश करने के योग्य होंगे। उम्मीदर रिजल्ट घोषित होने के बाद आगे के अपडेट्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट info.mahacet.org लगातार चेक करते रहें।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप