Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से मचा हड़कंप, चीन से सिंगापुर और अमेरिका तक कैसे फैला नेटवर्क? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग चीन की जासूसी के विवाद में घिर गए हैं, जिसमें सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड और ...और पढ़ें

एनवीडिया विवाद में सिंगापुर की 'मेगास्पीड' की संदिग्ध भूमिका

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी सेमीकंडक्टर और AI चिप कंपनी एनवीडिया (Nvidia) और उसके सीईओ जेन्सेन हुआंग एक बड़े विवाद में घिर गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, जेन्सेन हुआंग का संबंध सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड की कार्यकारी अधिकारी एलिस हुआंग के साथ रहे हैं।
अमेरिकी अधिकारियों को शक है कि एलिस हुआंग चीन के लिए जासूसी करती थीं और उन्हें जेन्सेन हुआंग के करीब इसलिए भेजा गया था ताकि अमेरिका के प्रतिबंधित AI चिप्स या कंपनी की गोपनीय तकनीकी जानकारियां चीन तक पहुंचाई जा सकें।
इस खुलासे के बाद सिंगापुर स्थित क्लाउड कंप्यूटिंग कंपनी मेगास्पीड और उसकी पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर एलिस हुआंग (हुआंग ले) को लेकर अमेरिका और सिंगापुर की सुरक्षा एजेंसियों ने बड़े पैमाने पर जांच शुरू कर दी है।
क्या है मेगास्पीड और एनवीडिया से संबंध?
मेगास्पीड सिंगापुर की एक क्लाउड-कंप्यूटिंग फर्म है, जो एशिया-प्रशांत क्षेत्र में एनवीडिया की प्रमुख बिजनेस पार्टनर के रूप में काम करती है। 2015 में 7 रोड इंटरनेशनल के रूप में स्थापित इस कंपनी का नाम 2023 में बदलकर मेगास्पीड रखा गया। इसका पूरा मालिकाना हक सिंगापुर की कंपनी 'स्विफ्टडेटा' के पास है, जिसके डायरेक्टर टैन योंग पोंग हैं।

नवंबर 2023 में एनवीडिया से जुड़ने के बाद यह कंपनी एनवीडिया की आधुनिक AI चिप्स (जैसे H100 और GB200) खरीदती है और सिंगापुर, इंडोनेशिया व मलेशिया में ग्राहकों को किराए पर देती है।
2024 में कंपनी की संपत्ति 33 मिलियन डॉलर (लगभग 275 करोड़ रुपये) से अचानक बढ़कर 3 बिलियन डॉलर (लगभग 25,000 करोड़ रुपये) हो गई। इसका रेवेन्यू भी शून्य से बढ़कर 294 मिलियन डॉलर पहुंच गया, हालांकि कंपनी ने 20 मिलियन डॉलर का घाटा भी दिखाया।
विवाद का मुख्य केंद्र और 'फ्रंट' होने का आरोप
अमेरिकी एजेंसियों को शक है कि मेगास्पीड सिर्फ एक 'फ्रंट' (मुखौटा कंपनी) है। आरोप है कि अमेरिका द्वारा चीन पर लगाए गए प्रतिबंधों को दरकिनार कर, इस कंपनी के जरिए चीन को एनवीडिया की प्रतिबंधित AI चिप्स भेजी जा रही थीं।

अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां 2024 से ही इसकी जांच कर रही हैं। अब सिंगापुर के गृह मंत्रालय ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, मेगास्पीड ने इन सभी आरोपों को गलत बताया है।
कौन हैं एलिस हुआंग?
इस पूरे विवाद के केंद्र में एलिस हुआंग (असली नाम: हुआंग ले) हैं, जो चीनी नागरिक हैं और मेगास्पीड में मैनेजिंग डायरेक्टर रह चुकी हैं।
द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को लगता है कि एलिस हुआंग चीन की खुफिया एजेंसी MSS (मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्योरिटी) की एजेंट हैं। उन्हें खास तौर पर जेन्सेन हुआंग और एनवीडिया को निशाना बनाने के लिए इस काम पर लगाया गया था।
एलिस का करियर काफी मिला-जुला रहा है:
टीवी पत्रकार: उन्होंने चीन के सरकारी चैनलों ('हुनान TV' और 'CCTV') में रिपोर्टर के तौर पर काम किया।
बैंकिंग: इसके बाद वे HSBC बैंक के प्राइवेट बैंकिंग हेड की असिस्टेंट बनीं।
बड़ी जिम्मेदारियां: वे चीन की बड़ी वित्तीय कंपनी 'CITIC सिक्योरिटीज' में वाइस-प्रेसिडेंट और 'हेक्सी कैपिटल' में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी रहीं
हालांकि जेन्सेन हुआंग ने अपने बयान में एलिस हुआंग या मेगास्पीड का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया है, लेकिन उनके इस खुलासे ने अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और एआई टेक्नोलॉजी की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। टेक दुनिया के इतने बड़े बॉस, एक नई क्लाउड कंपनी और चीनी जासूसी के इस जाल ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने जेन्सेन हुआंग का खुलकर बचाव किया है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने खुद फोन पर जेन्सेन हुआंग से बात की और उनसे सीधे पूछा कि क्या उन्हें जरा भी अंदाजा था कि वह महिला एक जासूस थी? हुआंग ने इससे साफ इनकार किया।
ट्रंप ने कहा, मुझे हुआंग की बात पर पूरा भरोसा है, उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि वह महिला एक चीनी जासूस हो सकती है। ट्रंप ने पुष्टि की है कि एफबीआई एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग के मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- कौन है वो 'चीनी जासूस', जिसपर दिल हार बैठे Nvidia CEO? चिप के सौदागर की पूरी कहानी
यह भी पढ़ें- NVIDIA CEO जेन्सेन हुआंग को ₹7000000000000 महंगी पड़ सकती है बेवफाई, पत्नी लोरी ने मांगा तलाक तो क्या होगा?
यह भी पढ़ें- हनीट्रैप का असर, 2 सालों में चीन पहुंचीं 7.5 अरब डॉलर की एनवीडिया चिप्स; विवादों में घिरे सीईओ जेनसन हुआंग
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।