विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कौन है वो 'चीनी जासूस', जिसपर दिल हार बैठे Nvidia CEO? चिप के सौदागर की पूरी कहानी

Published: Tue, 10 Nov 2026 07:01 PM (IST)

एनवीडिया सीईओ जेन्सेन हुआंग के कथित चीनी जासूस एलिस हुआंग से रिश्तों और पत्नी से बेवफाई के खुलासे ने अमेरिका ...और पढ़ें

Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग की प्रेम कहानी।

Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग की प्रेम कहानी।

HighLights

  1. एनवीडिया सीईओ जेन्सेन हुआंग ने पत्नी से बेवफाई स्वीकारी।

  2. कथित चीनी जासूस एलिस हुआंग ने किया हनीट्रैप।

  3. अरबों डॉलर की एआई चिप्स तस्करी का गहरा शक।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मूल्यवान और चिप सेक्टर की बेताज बादशाह कंपनी Nvidia के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जेन्सेन हुआंग इस समय दुनियभर में चर्चा के केंद्र में है।

अच्छा बड़ी बात यह है कि यहां मामला अब सिर्फ एक टेक कंपनी के व्यापार या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का नहीं, बल्कि सीधे तौर पर अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा, जासूसी और हनीट्रैपिंग से जुड़ा है।

खुद स्वीकारी पत्नी से बेवफाई की बात

इसके इतर इस पूरे मामले में चर्चा ज्यादा तेज हो गई, जब अमेरिकी रिपोर्ट के बाद जेन्सेन हुआंग ने खुद यह स्वीकार कर लिया है कि उन्होंने अपनी पत्नी से बेवफाई की है। लेकिन इस व्यक्तिगत खुलासे के पीछे भू-राजनीति का एक ऐसा खतरनाक खेल सामने आया है, जिसने दुनिया भर के बाजारों और खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ा दी है।

Jensen Huang

कौन है वो महिला, जिस पर लग रहा जासूसी का आरोप?

कथित तौर पर चीनी जासूस कही जाने वाली इस चर्चित महिला का नाम एलिस हुआंग है। हालांकि सरनेम एक जैसा है, लेकिन दोनों का आपस में कोई खून का रिश्ता नहीं है। बात अब बैकग्राउंड की करें तो एलिस एक चीनी नागरिक हैं। उन्होंने पहले चीनी सरकारी चैनल 'CCTV' और 'Hunan TV' में रिपोर्टर के रूप में काम किया।

इसके बाद एलिस बैंकिंग सेक्टर (HSBC) और शंघाई की एक इन्वेस्टमेंट फर्म से जुड़ीं। बिना किसी बड़े टेक बैकग्राउंड के अचानक वह सिंगापुर की एक नई डेटा सेंटर कंपनी 'Megaspeed' की प्रबंध निदेशक (MD) और CEO बन गईं।

Nvidia से करोड़ों का कारोबार

गौर करने वाली बात यह है कि मार्च 2023 में बनी इस कंपनी ने देखते ही देखते जून 2024 से फरवरी 2026 के बीच Nvidia से 4.8 अरब डॉलर से ज्यादा की AI चिप्स खरीद डालीं। इसके साथ ही Megaspeed साउथ-ईस्ट एशिया में Nvidia की सबसे बड़ी ग्राहक बन गई।

Jensen Huang (1)

कैसे शुरू हुई नजदीकियां और क्या है जासूसी का शक?

इस बात को ऐसे समझा जा सकता है कि ताइवान की राजधानी ताइपे के एक बार और रेस्टोरेंट में जेन्सेन हुआंग और एलिस हुआंग के बीच की नजदीकियां कैमरे में कैद हुईं। ताइवानी मीडिया ने तो यहां तक दिखाया कि एलिस, जेन्सेन के गाल पर किस कर रही थीं।

दूसरी ओर अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स और अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का मानना है कि एलिस कोई साधारण कारोबारी महिला नहीं, बल्कि चीन की खुफिया एजेंसी 'मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट' (MSS) की एजेंट हैं।

अमेरिकी रिपोर्ट में एलिश पर तीन बड़े शक गहरे होते हैं।

खुफिया मेमो- अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो की देखरेख में बने एक इंटेलिजेंस मेमो के मुताबिक, एलिस को विशेष तौर पर जेन्सेन हुआंग को अपने जाल में फंसाने यानी हनीट्रैप करने के लिए तैयार किया गया था।

चिप्स की तस्करी- अमेरिकी एजेंसियों ने पाया कि Megaspeed ने जितनी चिप्स खरीदी थीं, उसकी डेटा सेंटर क्षमता उससे बहुत कम थी। मलेशिया में कंपनी की एक साइट पर Nvidia की बेशकीमती चिप्स बिना इस्तेमाल के बक्सों में बंद मिलीं। शक है कि इन एडवांस चिप्स को चोरी-छिपे चीन भेजा जा रहा था।

पारंपरिक जासूसी का तरीका- सबसे बड़ी बात यह है कि एक पूर्व रिपोर्टर का रातों-रात 4.8 अरब डॉलर की AI खरीदार बन जाना और सीधे टेक जगत के सबसे बड़े बॉस तक पहुंच जाना। यह चीन के पारंपरिक जासूसी पैंतरों से पूरी तरह मेल खाता है।

Jensen Huang and Alice Huang

Nvidia से चीन को आखिर क्या चाहिए? 

इस बात को समझना ज्यादा मुश्किल नहीं है। देखिए आज के दौर में जो देश AI में आगे होगा, वही दुनिया का असली किंग होगा। ऐसे में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 2030 तक AI का ग्लोबल लीडर बनने का लक्ष्य रखा है।

इसके लिए सबसे ताकतवर हथकंडे हैं, Nvidia के H100 और Blackwell जैसे सुपर-प्रोसेसर। लेकिन समस्या यह है कि अमेरिका ने अक्टूबर 2022 के बाद से चीन को एडवांस चिप्स बेचने पर कड़ा प्रतिबंध लगा रखा है। ऐसे में चीन को ये चिप्स पाने के लिए अवैध रास्तों की जरूरत थी।

इसके अलावा, जेन्सेन हुआंग की सीधी पहुंच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप जैसे शीर्ष नेताओं तक है। जेन्सेन पर नजर रखकर चीन यह भांपना चाहता था कि अमेरिका की अगली ट्रेड पॉलिसी क्या होगी और कौन सी चिप कब और कैसे बाजार में आएगी।

Jensen Huang and Donald Trump

जेन्सेन का कबूलनामा और तेज होती चर्चा 

देेखिए जब अमेरिकी एजेंसियों की जांच का दायरा बढ़ा और इस हनीट्रैपिंग के तार खुले, तो 8 नवंबर को जेन्सेन हुआंग ने Nvidia के सभी कर्मचारियों को एक ईमेल भेजा। इस ईमेल में उन्होंने साफ लिखा कि मैंने अपनी पत्नी से बेवफाई की है। मेरी इन हरकतों से मेरे परिवार को गहरी चोट पहुंची है, जिसके लिए कोई बहाना नहीं हो सकता।

हुआंग ने मेल में आगे लिखा कि मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। साथ ही, मैं अपने देश अमेरिका और अपनी कंपनी से बेइंतिहा प्यार करता हूं। Nvidia की हिफाजत और अमेरिका की नेशनल सिक्योरिटी के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं।

अमेरिकी कांग्रेस ने जेन्सेन को किया तलब

अब जब जेन्सेन ने अपना कबूलनामा दिया, फिर क्या? इससे पूरे टेक जगत में भूचाल आ गया। तुरंत एक्शन लेते हुए अमेरिकी कांग्रेस की तीन बड़ी कमेटियों ने जेन्सेन को तलब कर लिया है। राजनीतिक स्तर पर डेमोक्रेटिक सीनेटर एलिजाबेथ वॉरेन ने इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दूसरी तरफ इस खबर के आते ही Nvidia के शेयरों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई।

The love story of Jensen Huang and Lori Huang (1)

क्या चीन पहले भी ऐसे हथकंडे अपना चुका है?

आपको बताते चलें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब चीन पर हनीट्रैपिंग के जरिए खुफिया जानकारी निकालने के आरोप लगे हों। इतिहास में ऐसे कई मामले दर्ज हैं, जिसने चीन की नापाक चाल को बेनकाब किया है। 

कैटरीना ल्यूंग केस (1982-2003)- एफबीआई (FBI) की मुखबिर निकली कैटरीना असल में चीन के लिए डबल एजेंट का काम कर रही थी और उसने दो अमेरिकी स्पेशल एजेंटों के साथ प्रेम संबंध रखकर सीक्रेट जानकारियां लीक की थीं।

क्रिस्टीन फैंग केस (2011-2015)- एक चीनी छात्रा ने अमेरिका पहुंचकर कई बड़े राजनीतिक नेताओं और कांग्रेस के सदस्यों को अपने प्रेम जाल में फंसाया था।

बेंजामिन पियर्स बिशॉप केस- एक अमेरिकी रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल को एक चीनी छात्रा ने ऐसा हनीट्रैप किया कि उसने देश के परमाणु और सैन्य राज चीन को सौंप दिए थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।