NVIDIA CEO जेन्सेन हुआंग को ₹7000000000000 महंगी पड़ सकती है बेवफाई, पत्नी लोरी ने मांगा तलाक तो क्या होगा?
कथित चीनी जासूस से प्रेम संबंध के चलते Nvidia के सीईओ जेन्सेन हुआंग चर्चा में हैं। इस बात को उन्होंने ...और पढ़ें

Nvidia के CEO जेन्सेन हुआंग और उनकी पत्नी लोरी हुआंग।
HighLights
Nvidia CEO जेन्सेन हुआंग का एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर सामने आया।
पत्नी लोरी हुआंग मांग सकती हैं $75 अरब का तलाक।
कैलिफोर्निया कानून के तहत संपत्ति का 50% हिस्सा।
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। दुनिया की सबसे बड़ी चिपमेकर कंपनी Nvidia के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जेन्सेन हुआंग इन दिनों अपनी पेशेवर उपलब्धियों के बजाय एक बड़े व्यक्तिगत विवाद के कारण चर्चा में हैं।
जेन्सेन ने खुद यह स्वीकार कर लिया है कि सिंगापुर की एक एग्जीक्यूटिव एलिस हुआंग के साथ उनका एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर था। इस मामले में एलिस पर चीनी जासूस होने का शक भी जताया जा रहा है।
अगर पत्नी लोरी ने मांग लिया तलाक
इन सबके बीच अब जेन्सेन और उनकी पत्नी लोरी हुआंग के संभावित तलाक और एलिमनी को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि अगर पत्नी ने इस धोखे का बदला लेने की ठान ली, तो यह दुनिया का सबसे महंगा तलाक बन सकता है।
क्या टूटेगा जाएगा बिल गेट्स और जेफ बेजोस का रिकॉर्ड?
पति की बेवफाई की खबर सामने आने के बाद जेन्सेन की पत्नी लोरी हुआंग दुनिया भर की मीडिया के केंद्र में आ गईं हैं। हालांकि, लोरी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर तलाक को लेकर कोई बयान नहीं दिया है, इसलिए यह फिलहाल एक संभावना है।
लेकिन जानकारों का मानना है कि अगर लोरी अदालत का रुख करती हैं, तो उन्हें 75 अरब डॉलर लगभग 75 बिलियन डॉलर या उससे ज्यादा की रकम मिल सकती है।
बिल गेट्स का रिकॉर्ड
बता दें कि साल 2021 में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स और मेलिंडा गेट्स का तलाक हुआ था, जिसमें संपत्ति का बंटवारा लगभग 76 अरब डॉलर का था। वहीं अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस और मैकेंजी स्कॉट का 2019 का तलाक 38.3 अरब डॉलर का था।
ऐसे में अगर लोरी हुआंग को 75 अरब डॉलर या उससे अधिक का सेटलमेंट मिलता है, तो वह दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी डिवोर्स डील का नया इतिहास रच देंगी।
कैलिफोर्निया का कानून और संपत्ति का गणित भी समझिए
इस बात को ऐसे समझिए कि फोर्ब्स के आंकड़ों के मुताबिक, 9 नवंबर 2026 तक जेन्सेन हुआंग की कुल संपत्ति लगभग 155.2 अरब डॉलर आंकी गई है। लोरी को इसमें से कितना हिस्सा मिलेगा, यह अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के पारिवारिक कानूनों पर निर्भर करता है।
कम्युनिटी प्रॉपर्टी- जेन्सेन और लोरी की शादी 1980 के दशक के बीच हुई थी, जबकि जेन्सेन ने Nvidia की स्थापना 1993 में की थी। इसका मतलब है कि कंपनी की पूरी ग्रोथ और संपत्ति शादी के बाद ही बनी है। कैलिफोर्निया कानून के अनुसार, शादी के दौरान कमाई गई संपत्ति पर पति और पत्नी दोनों का 50-50% बराबर हक होता है।
'नो-फॉल्ट' स्टेट- कैलिफोर्निया एक 'नो-फॉल्ट' राज्य है, यानी पति की बेवफाई के कारण पत्नी को कानूनी तौर पर कोई अतिरिक्त पेनल्टी या बोनस रकम नहीं मिलेगी। संपत्ति का बंटवारा इस बात पर तय होगा कि संपत्ति कब और कैसे अर्जित की गई है। अगर कोई 'प्री-नुप्चुअल एग्रीमेंट' नहीं हुआ है, तो लोरी कुल संपत्ति के आधे हिस्से की हकदार हो सकती हैं।
60 अरब डॉलर के शेयर्स और शेयर बाजार का उतार-चढ़ाव
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जेन्सेन के पास सीधे या अपने ट्रस्ट के जरिए Nvidia के लगभग 670 मिलियन शेयर्स हैं। अगर इनका आधा हिस्सा लोरी को मिलता है, तो उनके पास करीब 335 मिलियन शेयर्स आ जाएंगे। Nvidia के मौजूदा शेयर भाव लगभग 179 डॉलर प्रति शेयर के हिसाब से इस 50% हिस्से की कीमत करीब 60 अरब डॉलर बनती है।
दूसरी ओर हाल ही में शेयर बाजार में गिरावट के कारण Nvidia का मार्केट कैप अपने ऑल-टाइम हाई से करीब 27% तक नीचे आया है। ऐसे में बाजार की चाल (शेयर ऊपर या नीचे होने) के साथ लोरी के संभावित सेटलमेंट की रकम भी घटती-बढ़ती रहेगी।
क्या Nvidia के बिजनेस पर पड़ेगा कोई असर?
इस बात को ऐसे समझा जा सकता है कि इस व्यक्तिगत विवाद या संभावित तलाक से Nvidia के रोजमर्रा के कामकाज, लीडरशिप या मार्केट कॉम्पिटिशन पर कोई सीधा असर नहीं पड़ेगा। पति-पत्नी के बीच शेयरों का ट्रांसफर एक निजी और कानूनी प्रक्रिया है।
ऐसे में जब तक अदालत से बाजार में शेयर बेचने का कोई आदेश नहीं आता, तब तक कंपनी के मैनेजमेंट और कारोबार पर इसका कोई नकारात्मक असर पड़ने की संभावना नहीं है। फिलहाल, भले ही लोरी हुआंग की तरफ से कोई आधिकारिक कदम न उठाया गया हो, लेकिन जेन्सेन की यह गलती उनके लिए व्यक्तिगत और वित्तीय दोनों मोर्चों पर बहुत भारी साबित हो सकती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।