विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

6 'पत्नियां' और 10,000 बच्चे, मिनी बस जितना आकार, मिलिए दुनिया के सबसे पुराने मगरमच्छ से

Published: Wed, 04 Sep 2024 09:39 AM (IST)Updated: Wed, 04 Sep 2024 10:09 AM (IST)

Oldest Crocodile Henry दुनिया के सबसे पुराने मगरमच्छ का नाम हेनरी है। इस मगरमच्छ की कहानी काफी दिलचस्प है। इन ...और पढ़ें

दुनिया का सबसे पुराना मगरमच्छ हेनरी। ( सभी फोटो- Crocworld Conservation Centre )
दुनिया का सबसे पुराना मगरमच्छ हेनरी। ( सभी फोटो- Crocworld Conservation Centre )

HighLights

  1. सन 1900 में हुआ मगरमच्छ हेनरी का जन्म।
  2. अफ्रीका की नील प्रजाति से आता है हेनरी।
  3. अफ्रीका के 26 देशों में पाई जाती ये प्रजाति।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के सबसे पुराने मगरमच्छ की इन दिनों पूरी दुनिया में चर्चा है। यह मगरमच्छ अब 124 साल का हो चुका है। विशालकाय यह मगरमच्छ अपने आंतक की खातिर भी जाना जाता है। इसका नाम हेनरी है। हेनरी का वजन 700 किलो है और वह 16 फीट लंबा है। मौजूदा समय में हेनरी हजारों बच्चों का पिता है।

यह भी पढ़ें: स्कूटी पर दिखा मगरमच्छ, फर्राटे से ले जाते दिखे दो शख्स; पुराना वीडियो वायरल

10 हजार बच्चों का पिता है हेनरी

हेनरी को दक्षिण अफ्रीका के स्कॉटबर्ग स्थित क्रोकवर्ल्ड कंजर्वेशन सेंटर में रखा गया है। यह एक नरभक्षी नील मगरमच्छ है। चिड़ियाघर के मुताबिक हेनरी की छह पत्नियां हैं। इनसे वह 10,000 से अधिक बच्चों को जन्म दे चुका है।

1900 में जन्मा हेनरी

द सन के मुताबिक हेनरी की लंबाई एक मिनी बस के बराबर है। उसका जन्म बोत्सवाना के ओकावांगो डेल्टा में 16 दिसंबर 1900 को हुआ था। हेनरी का अतीत आतंक से भरा है। उसके नुकीले और पैने दांतों ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया।

काट रहा आजीवन कारावास की सजा

1900 के दशक में बोत्सवाना के जनजातियों में हेनरी का खौफ था। हेनरी मगरमच्छ ने लोगों के कई बच्चों को अपना शिकार बनाया। इसके बाद जनजातियों ने हेनरी को मारने की योजना बनाई। उन्होंने प्रसिद्ध शिकारी से संपर्क किया। मगर इस शिकारी ने मगरमच्छ को मारा नहीं बल्कि उसको पकड़ लिया। इसके बाद मगरमच्छ को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

ऐसे मिला हेनरी नाम

इस विशालकाय मगरमच्छ को जिस शिकारी ने पकड़ा था, उनका नाम था सर हेनरी न्यूमैन। इसी शिकारी के नाम पर मगरमच्छ का नाम हेनरी रख दिया गया था। पिछले तीन दशकों से हेनरी स्कॉटबर्ग के क्रोकवर्ल्ड कंजर्वेशन सेंटर में रह रहा है।

26 देशों में मिलते हैं नील प्रजाति के मगरमच्छ

हेनरी नील प्रजाति का मगरमच्छ है। यह प्रजाति अफ्रीका के 26 देशों में पाई जाती है। हर साल इन देशों में सैकड़ों लोग इस प्रजाति के मगरमच्छों का शिकार बनते हैं।

कैसियस दुनिया का सबसे बड़ा मगरमच्छ

दुनिया का सबसे बड़ा मगरमच्छ के रूप में ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले कैसियस की पहचान है। जबकि हेनरी दुनिया का सबसे पुराना मगरमच्छ है। कैसियस की लंबाई 16 फीट है। यह खारे पानी का मगरमच्छ है। उसे 1984 में पकड़ा गया था।

यह भी पढ़ें: नहर से निकलकर पुल के ऊपर आ गया दस फीट लंबा मगरमच्छ, गंगा में छलांग लगाने का करने लगा प्रयास; मची भगदड़