विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO: स्कूटी पर दिखा मगरमच्छ, फर्राटे से ले जाते दिखे दो शख्स; पुराना वीडियो वायरल

Published: Sun, 01 Sep 2024 03:59 PM (IST)Updated: Mon, 02 Sep 2024 02:43 PM (IST)

Gujarat floods बाढ़ की वजह से गुजरात के वडोदरा शहर में मगरमच्छ आ गए हैं। कई इलाकों में लोगों ने ...और पढ़ें

Gujarat floods: वायरल वीडियो से ली गई तस्वीर।
Gujarat floods: वायरल वीडियो से ली गई तस्वीर।

HighLights

  1. वन विभाग ने अब तक 40 मगरमच्छों को बचाया।
  2. बाढ़ की वजह से आवासीय क्षेत्र में पहुंच गए थे।
  3. लोगों के घर और छत तक देखे गए मगरमच्छ।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बाढ़ के बाद गुजरात में हालात सामान्य होने लगे हैं। वडोदरा में वन विभाग के अधिकारियों ने 40 मगरमच्छों को बचाया है। बचाव अभियान में कई संगठन सहयोग कर रहे हैं। इस बीच एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। वीडियो में दो लोग स्कूटी पर मगरमच्छ ले जाते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो चर्चा का केंद्र बना है।

यह भी पढ़ें: गुजरात से आंध्र तक बाढ़ का कहर, अब तक 36 की मौत; रेलवे ने रद की 20 ट्रेनें और 30 का मार्ग बदला

वडोदरा में अब तक 40 मगरमच्छों का रेस्क्यू किया गया। इनमें से 33 को नदी में छोड़ दिया गया है। दो की मौत हो चुकी हैं। वहीं पांच अभी बचाव केंद्र में हैं।

नदी में आई बाढ़ से आवासीय क्षेत्रों में पहुंचे मगरमच्छ

आपको बता दें कि भारी बारिश की वजह से वडोदरा के आवासीय क्षेत्रों में जलभराव हो गया था। शहर विश्वामित्री नदी के तट पर बसा है। इस नदी में बड़ी संख्या में मगरमच्छ रहते हैं। बाढ़ के कारण मगरमच्छ आवासीय क्षेत्रों में पहुंच गए थे। वन विभाग की टीम विभिन्न संगठनों के साथ मिलकर अब इन्हें इनके प्राकृतिक आवास में छोड़ रही है। वडोदरा के एक अन्य वायरल वीडियो में एक मगरमच्छ छत में बैठा दिखा था। लोगों के घरों तक भी मगरमच्छ पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें: कैसा रहेगा यूपी-बिहार का मौसम, उत्तरांखड के पांच जिलों में अलर्ट; कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान