विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather News: कैसा रहेगा यूपी-बिहार का मौसम, उत्तरांखड के पांच जिलों में अलर्ट; कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

Published: Sun, 01 Sep 2024 08:25 AM (IST)Updated: Sun, 01 Sep 2024 08:28 AM (IST)

Weather News भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक सितंबर को कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी है। उत्तर प्रदेश में बदली छाई रहेगी। बिहार के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी के आसार हैं। उत्तराखंड के पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। तेलंगाना के सात जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। विदर्भ में भी भारी बारिश का अनुमान है।

Weather Update: कैसा रहेगा आज का मौसम।
Weather Update: कैसा रहेगा आज का मौसम।

HighLights

  1. तेलंगाना के 7 जिलों में रेड अलर्ट।
  2. उत्तर प्रदेश में छाए रहेंगे बादल।
  3. विदर्भ में भारी बारिश का अनुमान।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात के बाद आंध्र प्रदेश में बारिश ने भारी तबाही मचाई है। यहां के मुगलराजपुरम इलाके में भूस्खलन में आठ लोगों की जान चली गई है। गुजरात के कई शहर जलमग्न हैं। मौसम विभाग ने चक्रवात असना की वजह से तटीय कर्नाटक में रेड अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें: यूपी के मौसम में बदलाव, कई जिलों में बारिश की संभावना; उमस से लोग परेशान

गुजरात में बारिश का अनुमान है। आईएमडी ने तेलंगाना के सात जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। आंध्र प्रदेश में अगले दो से तीन दिन भारी बारिश का अनुमान है।

उत्तराखंड के पांच जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। अन्य जिलों में आंशिक बादल छाने और हल्की बारिश के आसार हैं।

कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम?

उत्तर प्रदेश में लोग उमस से परेशान हैं। प्रदेश के दर्जन भर जिलों में बदली की संभावना है। बरेली में मौसम साफ रहेगा। गोरखपुर के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। कानपुर में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। देवरिया और बस्ती में बदली छाई रहेगी। बलरामपुर में भी बूंदाबांदी के आसार हैं। मेरठ में धूप खिलेगी।

यह भी पढ़ें: अगस्त का अंतिम दिन रहा महीने का सबसे गर्म दिन, आज पांच जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट

इन स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान

एक सितंबर यानी आज महाराष्ट्र के विदर्भ और तेलंगाना में भारी बारिश की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश, रायसीमा, कर्नाटक और मराठवाड़ा में भी भारी बारिश हो सकती है। केरल और तटीय व मध्य महाराष्ट्र में भी भारी बारिश का अनुमान है। पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान और गुजरात के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर के राज्यों में भी बारिश का अनुमान है।

बिहार के 17 जिलों में अलर्ट

बिहार की राजधानी पटना और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाने और बूंदाबांदी का अनुमान है। आगामी 48 घंटे में अधिकतम तापमान में भी कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। इस बीच 17 जिलों में बादल गरजने और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

सितंबर में सामान्य से अधिक बारिश

मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि सितंबर महीने में देश में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। अगले तीन हफ्ते में समुद्र के ऊपर चार निम्न दबाव की प्रणालियों के बनने से देश के ज्यादातर हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना है।

गुजरात में 26 की गई जान

गुजरात में बारिश से अब तक 26 लोगों की जान जा चुकी है। करीब 1200 लोगों को बचाया गया है। इसके अलावा करीब 18000 से अधिक लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से निकाला गया है।

यह भी पढ़ें: अगले 48 घंटे बेहद खास, बिगड़ने वाला है बिहार का मौसम; 17 जिलों के लिए अलर्ट जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।