विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मणिपुर में घुसे 900 आतंकवादी, म्यांमार से रची जा रही बड़ी साजिश? खुफिया रिपोर्ट से मची सनसनी

Published: Sat, 21 Sep 2024 09:15 AM (IST)

Manipur Violence म्यांमार के करीब 900 आतंकवादी मणिपुर में घुस गए हैं। खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में दावा किया गया ...और पढ़ें

खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक-मणिपुर में 900 आतंकी घुस गए हैं।(फोटो सोर्स: जागरण)
खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक-मणिपुर में 900 आतंकी घुस गए हैं।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. ये आतंकी 30-30 के गुट में राज्यभर में फैलना चाहते हैं: खुफिया रिपोर्ट
  2. आतंकी मैतेई बहुल इलाकों को निशाना बनाने चाहते हैं: रिपोर्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  Manipur Violence। म्यांमार के करीब 900 आतंकवादी मणिपुर में दाखिल हो गए हैं। वहीं, ये आतंकी राज्य में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। मणिपुर सरकार के सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह ने भी खुफिया विभाग के दावे पर सहमति जाहिर की है। आतंकवादियों के खतरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

कुकी बहुल इलाके में दाखिल हुए आतंकी: खुफिया रिपोर्ट

म्यांमार से सटे पहाड़ी इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि यह कुकी बहुल इलाका है। जानकारी के मुताबिक, जो आतंकी म्यांमार में दाखिल हुए हैं वो ड्रोन चलाने में भी माहिर हैं। खुफिया विभाग की रिपोर्ट राज्य के सभी एसपी और पुलिस अधिकारियों को भेज दिया गया है।

मणिपुर सरकार के सुरक्षा सलाहकार ने क्या कहा?

रिपोर्ट में दावा किया गया कि ये आतंकी 30-30 के गुट में राज्यभर में फैलना चाहते हैं। ये आतंकी मैतेई बहुल इलाकों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं।

रिपोर्ट को लेकर कुलदीप सिंह ने कहा कि यह शत प्रतिशत सही है। उन्होंने कहा कि खुफिया विभाग की रिपोर्ट पर हमें भरोसा करना चाहिए। बता दें कि 1 सितंबर के बाद से मणिपुर में एक बार फिर हिंसा बढ़ चुकी है।

यह भी पढ़ें: मणिपुर में उग्रवादी संगठन के तीन कैडर गिरफ्तार, हथियार बरामद; मंत्री के निजी सहायक का अपहरण