यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मणिपुर में उग्रवादी संगठन के तीन कैडर गिरफ्तार, हथियार बरामद; मंत्री के निजी सहायक का अपहरण
मणिपुर के उपभोक्ता मामलों के मंत्री एल. सोमोरेंद्रो के निजी सहायक 43 वर्षीय एस. सोमोरेंद्रो का इंफाल पूर्वी जिले में ...और पढ़ें

पीटीआई, इंफाल : मणिपुर के उपभोक्ता मामलों के मंत्री एल. सोमोरेंद्रो के निजी सहायक 43 वर्षीय एस. सोमोरेंद्रो का इंफाल पूर्वी जिले में शुक्रवार को उनके आवास से अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया। पुलिस ने कहा कि किसी समूह ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है और जांच की जा रही है।
इससे पहले सशस्त्र हमलावरों ने गुरुवार रात बिष्णुपुर जिले में पूर्व मुख्य सचिव ओइनाम नाबाकिशोर के आवास पर पांच राउंड फायरिंग की। दूसरी ओर सुरक्षा बलों ने इंफाल पश्चिमी और इंफाल पूर्वी जिलों में अगल-अलग अभियानों में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के तीन कैडरों को गिरफ्तार किया।
बरामद हुए कई हथियार और गोलियां
उग्रवादियों से कई आइईडी, हथियार और गोलियां बरामद हुई हैं। पुलिस ने बताया कि तीनों कैडर कांग्लेई यावोल कंबा लुप के हैं।
