विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'I am Sorry...', मणिपुर हिंसा के लिए सीएम बीरेन सिंह ने मांगी माफी; कहा- ये साल खराब रहा

Published: Tue, 31 Dec 2024 03:35 PM (IST)Updated: Tue, 31 Dec 2024 05:59 PM (IST)

मई 2023 से मणिपुर में जारी हिंसा के लिए मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है। ...और पढ़ें

सीएम ने लोगों से पुरानी बातें भूलने की अपील की (फोटो: @manipur_cmo)
सीएम ने लोगों से पुरानी बातें भूलने की अपील की (फोटो: @manipur_cmo)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने राज्य में पिछले एक साल से जारी हिंसा के लिए माफी मांगी है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आने वाले साल में राज्य में शांति बहाल होगी।

बीरेन सिंह ने कहा, 'ये पूरा साल काफी दुर्भाग्यपूर्ण रहा। 3 मई के बाद से राज्य में जो कुछ भी हो रहा है, उसके लिए मैं राज्य के लोगों से माफी मांगना चाहता हूं। कई लोगों ने अपनों को खो दिया। कई ने घर छोड़ दिया। मुझे इस बात का दुख है। मैं माफी मांगता हूं।'

'लेकिन अब, बीते तीन-चार महीने से शांति की दिशा में जो प्रगति हो रही है, मुझे भरोसा है कि 2025 में राज्य में अमन चैन वापस लौटेगा। मैं राज्य के सभी समुदाय से अपील करना चाहता हूं कि अब तक जो हुआ, वो हुआ। आपको पिछली गलतियों को भूलना और माफ करना होगा। हमें शांत और संपन्न मणिपुर की ओर नई जिंदगी शुरू करनी होगी।'

- मुख्यमंत्री बीरेन सिंह

मई 2023 से हिंसा जारी

  • मणिपुर में एक साल से भी ज्यादा वक्त से जारी हिंसा में अब तक करीब 180 लोगों की जान चली गई। विवाद तब शुरू हुआ, जब मैतेई समुदाय ने एसटी पहचा की मांग की और कुकी समुदाय ने इसका विरोध किया।
  • मणिपुरी की आबादी में करीब 53 फीसदी लोग मैतेई समुदाय से आते है। इनमें से ज्यादातर इंफाल घाटी में रहते हैं। जबकि नागा और कुकी की आबादी करीब 40 फीसदी है। ये समुदाय पहाड़ों पर रहता है।

गांवों में फेंके थे बम

बीते शुक्रवार को इंफाल ईस्ट जिले में दो गांवों में बंदूक और बम से हमला किया गया था। इसमें कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई थी। अधिकारियों ने बताया कि पहाड़ी इलाकों से हथियारबंद लोगों ने सनसाबी गांव और आस-पास के इलाकों में अंधाधुंध गोलीबारी और बम फेंकना शुरू कर दिया।

आतंकी हुए थे गिरफ्तार

सोमवार को मणिपुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया था कि प्रतिबंधित संगठन पीआरईपीएके के दो आतंकवादियों को जबरन वसूली में उनकी कथित संलिप्तता के लिए मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले में गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन और 12 मांग पत्र भी जब्त किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, इम्फाल ईस्ट में उपद्रवियों ने अंधाधुंध फायरिंग और बम से फैलाई दहशत