Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सांप के काटने से गुस्साए युवक ने दांत से काट दिया उसका सिर, बिस्तर में रखकर सोया; फिर रात में...

    Updated: Sat, 20 Sep 2025 02:29 PM (IST)

    आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। नशे में धुत वेंकटेश नामक एक व्यक्ति को सांप ने काटा जिसके बाद उसने बदला लेने के लिए सांप को ही काट लिया और उसे घर ले गया। आधी रात को वेंकटेश की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    Hero Image
    सांप के काटने से गुस्साए युवक ने सांप का सिर काट। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां पर एक इंसान ने जहरीले सांप को ही काट लिया। बताया जाता है कि सांप ने उस व्यक्ति को काटा था, जिससे बदला लेने के लिए उसने ऐसा किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, नशे में धुत वेंकटेश को घर लौटने के दौरान एक सांप ने काट लिया। कथित तौर पर वह शराब के नशे में धुत था। अचानक हुई इस घटना में, उसने तुरंत सांप को पकड़ लिया और उसका सिर काट दिया।

    सांप को अपने साथ भी ले गया

    एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय लोगों का कहना है कि वेंकटेश ने सांप को मारने के बाद उसे घर ले गया और उसे अपने पास रखकर सो गया।

    देर रात बिगड़ी वेंकटेस की तबीयत

    आधी रात के करीब वेंकटेश की तबीयत अचानक खराब होने लगी। इसके बाद आनन-फानन में परिजनों ने उसको श्रीकालहस्ती क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर वेंकटेश का उपचार शुरू किया गया।

    वर्तमान में वेंकटेश की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। शुक्रवार को सुबह उसे उन्नत उपचार के लिए तिरुपति रुइया अस्पताल ले जाया गया। जहां पर अभी उपचार चल रहा है। इस घटना ने स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया है। क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की बातें चल रही हैं।

    यह भी पढ़ें: भारी बारिश के बाद नोएडा में सांपों का आतंक, रेस्क्यू में जुटी वन विभाग की टीम

    यह भी पढ़े: पूर्व IAS पूजा खेडकर के परिवार का बॉडीगार्ड गिरफ्तार, ट्रक ड्राइवर की किडनैपिंग से जुड़े हैं तार