Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विश्व पर्यटन पर दिखा 'मोदी मैजिक', गूगल सर्च पर लक्षद्वीप ने रचा इतिहास; बीस सालों का उच्चतम स्तर का रिकॉर्ड छुआ

    By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
    Updated: Mon, 08 Jan 2024 10:19 PM (IST)

    Maldives Controversy किसी पर्यटन स्थल पर नेता का जाना और स्थल को लेकर तुलनात्मक प्रतिक्रिया सामान्य सी बात है लेकिन यह बिल्कुल आश्चर्यजनक है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समुद्र तटीय पर्यटन स्थल लक्षद्वीप में कुछ घंटे बिताए तो वह विश्व पर्यटन मानचित्र पर छा गया। गूगल सर्च पर उसे खोजे जाने का रिकॉर्ड बन गया। गूगल पर हैशटैग बायकॉटमालदीव ट्रेंड किया।

    Hero Image
    मालदीव के नेताओं की आपत्तिजनक प्रतिक्रिया से भी बढ़ी लक्षद्वीप के प्रति जिज्ञासा (फोटो- एक्स)

    जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। किसी पर्यटन स्थल पर नेता का जाना और स्थल को लेकर तुलनात्मक प्रतिक्रिया सामान्य सी बात है, लेकिन यह बिल्कुल आश्चर्यजनक है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समुद्र तटीय पर्यटन स्थल लक्षद्वीप में कुछ घंटे बिताए तो वह विश्व पर्यटन मानचित्र पर छा गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गूगल सर्च पर उसे खोजे जाने का रिकॉर्ड बन गया। यही नहीं, मालदीव के नेताओं ने पीएम मोदी और लक्षद्वीप पर आलोचनात्मक प्रतिक्रिया दी तो यह वैश्विक मुद्दा बन गया और हैशटैग 'बायकॉटमालदीव' के साथ मोदी के मान में भारत एकजुट दिखाई दिया।

    डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए देश के स्थलों को चुनें

    'वोकल फॉर लोकल' मोदी सरकार की नीतियों और उद्देश्यों में शामिल है। सिर्फ स्थानीय उत्पाद ही नहीं, विभिन्न अवसरों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्थानीय कला, पर्यटन स्थल आदि को भी प्रोत्साहन देते नजर आते हैं। हाल ही में उन्होंने देशवासियों से आग्रह किया था कि डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए विदेश जाने की बजाए अपने देश के स्थलों को चुनें।

    लक्षद्वीप में पीएम ने समुद्र तट की सैर की

    इसी कड़ी में दो और तीन जनवरी को पीएम मोदी कुछ परियोजनाओं के शुभारंभ के लिए केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप गए तो वहां समुद्र तट की सैर की। वहां बिता गए सुकून भरे क्षणों के फोटो और वीडियो इंटरनेट मीडिया पर साझा किए। लक्षद्वीप के पर्यटन को प्रोत्साहित करने, अन्य पर्यटकों को आकर्षित करने का यह उनका तरीका था।

    बीते बीस वर्षों का उच्चतम स्तर का रिकॉर्ड

    इसका पूरा असर हुआ। गूगल ट्रेंड के अनुसार, पीएम मोदी की लक्षदीप विजिट के बाद लक्षद्वीप को गूगल पर इतना सर्च किया गया है कि यह बीते बीस वर्षों का उच्चतम स्तर का रिकॉर्ड है। इसी बीच मालदीव के नेताओं ने लक्षद्वीप और मालदीव की तुलना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर भी अशोभनीय टिप्पणियां कर दीं।

    देश भावनात्मक रूप से एकजुट दिखा

    बेशक, वहां की सरकार ने अपने तीन मंत्रियों को तत्काल निलंबित करते हुए अपनी सफाई दी, लेकिन राष्ट्र से जुड़े इस मुद्दे पर देश भावनात्मक रूप से एकजुट दिखा। देशवासी मालदीव की यात्राएं निरस्त कर रहे हैं, इंटरनेट मीडिया पर हैशटैग 'बायकॉटमालदीव' ट्रेंड कर रहा है। पर्यटन संस्थाओं, खिलाड़ियों, सिने जगत के दिग्गजों की प्रतिक्रियाएं इस मुद्दे पर आ रही हैं।

    ये भी पढ़ें: Defence Expo 2024: रूस-यूक्रेन और इजरायल-हमास युद्ध से डिफेंस एक्सपो 2024 पर लगा 'ग्रहण', बढ़ी कूटनीतिक हलचल