विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Malabar Exercise: पहली बार 10 दिवसीय मालाबार अभ्यास की मेजबानी करेगा AUS, क्वाड देशों की नौसेनाएं लेंगी हिस्सा

By AgencyEdited By: Ashisha Singh Rajput
Published: Mon, 07 Aug 2023 11:23 PM (IST)

इसे खुले एवं स्वतंत्र हिंद-प्रशांत की साझा आकांक्षा के साथ साझेदारी को मजबूत करने के लिए डिजाइन किया गया है। ...और पढ़ें

भारत और अमेरिका के बीच 1992 में वार्षिक द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास के रूप में शुरू हुई थी
भारत और अमेरिका के बीच 1992 में वार्षिक द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास के रूप में शुरू हुई थी

HighLights

  1. इस अभ्यास के तुरंत बाद भारत और आस्ट्रेलिया के बीच द्विवार्षिक नौसैनिक अभ्यास ऑसीइंडेक्स होगा
  2. इस वर्ष अभ्यास में दो बड़े आस्ट्रेलियाई जहाज एचएमएएस ब्रिस्बेन और एचएमएएस चौल्स सिडनी हार्बर में प्रवेश करेंगे

नई दिल्ली, एएनआई। मालाबार अभ्यास की शुरुआत आगामी 11 अगस्त से आस्ट्रेलियाई जलक्षेत्र में होगी। इस अभ्यास में अमेरिका, जापान, भारत और आस्ट्रेलिया की नौसेनाएं प्रतिभाग करेंगी। आस्ट्रेलिया पहली बार इस अभ्यास की मेजबानी करने जा रहा है। दस दिवसीय अभ्यास का उद्देश्य प्रमुख साझीदारों आस्ट्रेलिया, जापान, अमेरिका और भारत के बीच अंतरसंचालनीयत को बढ़ाना है। ये चारों देश क्वाड या चतुर्भुज सुरक्षा संवाद के भी सदस्य है।

साझेदारी को मजबूत करने के लिए किया गया डिजाइन

इसे खुले एवं स्वतंत्र हिंद-प्रशांत की साझा आकांक्षा के साथ साझेदारी को मजबूत करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस अभ्यास के तुरंत बाद भारत और आस्ट्रेलिया के बीच द्विवार्षिक नौसैनिक अभ्यास ऑसीइंडेक्स होगा। मालाबार अभ्यास श्रृंखला भारत और अमेरिका के बीच 1992 में वार्षिक द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास के रूप में शुरू हुई थी। जापान 2015 में और 2020 में आस्ट्रेलिया मालाबार अभ्यास में शामिल हुए।

इस वर्ष भारत यात्रा के दौरान आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने की थी घोषणा

इस वर्ष अभ्यास में दो बड़े आस्ट्रेलियाई जहाज एचएमएएस ब्रिस्बेन और एचएमएएस चौल्स सिडनी हार्बर में प्रवेश करेंगे। इसके बाद युद्धपोत एवं विमान न्यू साउथ वेल्स के तट से अभ्यास क्षेत्र के लिए रवाना होंगे। भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व बहुउद्देशीय गुप्त युद्धपोत आइएनएस सह्याद्रि और स्वदेशी निर्मित विध्वंशक आइएनएस कोलकाता करेंगे। इस साल मार्च में भारत यात्रा के दौरान आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने घोषणा की थी कि उनका देश मालाबार अभ्यास की मेजबानी करेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।