Kerala News: केरल सरकार के खिलाफ महिला कांग्रेस का मार्च, पुलिस ने किया वॉटर कैनन का इस्तेमाल; सांसद को आई चोट
Kerala News कांग्रेस की राज्यसभा सांसद जेबी माथेर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। राज्य में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में कथित तौर पर भारी वृद्धि के विरोध में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाली चावल के बर्तन लेकर विधानसभा की ओर मार्च किया। सांसद जेबी माथेर महिला कांग्रेस मार्च में शामिल थीं। पुलिस ने भीड़ पर पानी की बौछार की जिसमें सांसद जेबी माथेर चोटिल हो गईं।
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस की राज्यसभा सांसद जेबी माथेर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। राज्य में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में कथित तौर पर भारी वृद्धि के विरोध में बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाली चावल के बर्तन लेकर विधानसभा की ओर मार्च किया।
सांसद जेबी माथेर महिला कांग्रेस मार्च में शामिल थीं। जब सोमवार को राज्य की राजधानी में महिला कांग्रेस के विरोध मार्च को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने उन पर पानी की बौछार की। पानी की बौछार के कारण सांसद जेबी माथेर चोटिल हो गईं।
कांग्रेस मार्च में सांसद जेबी माथेर थीं शामिल
सांसद जेबी माथेर, जो राज्य महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी हैं, ने मार्च का नेतृत्व किया। जिसका उद्घाटन विपक्ष के नेता वी डी सतीसन ने किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाए और विधानसभा की ओर जाने वाली सड़क को अवरुद्ध करने के लिए लगाए गए पुलिस बैरिकेड को तोड़ने का प्रयास किया।
#WATCH | Kerala: Police use water cannon to disperse the Congress Mahila workers protesting against the Kerala government in Thiruvananthapuram over price hike and other issues pic.twitter.com/VCEOjpDwh7— ANI (@ANI) January 29, 2024
जब कुछ आंदोलनकारियों ने बैरिकेड के पार बर्तन फेंकने की कोशिश की, तो पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें कीं। हालांकि प्रदर्शनकारी कुछ समय के लिए पीछे हट गए, लेकिन कुछ समय बाद वापस लौट आए और अपना आंदोलन फिर से शुरू कर दिया, जिससे पुलिस को एक बार फिर पानी की बौछारों का सहारा लेना पड़ा।