विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

INS Sumitra: अरब सागर में भारतीय नौसेना का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, INS सुमित्रा ने समुद्री लुटेरों से कराया बंधकों को मुक्त

By Agency Edited By: Babli Kumari
Published: Mon, 29 Jan 2024 02:29 PM (IST)

INS Sumitra अरब सागर में नौसेना की कार्रवाई चल रही है। भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा (Naval warship INS ...और पढ़ें

अरब सागर में भारतीय नौसेना की चल रही कार्रवाई (प्रतिकात्मक फोटो)
अरब सागर में भारतीय नौसेना की चल रही कार्रवाई (प्रतिकात्मक फोटो)

एएनआई, नई दिल्ली। अरब सागर में नौसेना की कार्रवाई चल रही है। भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा अरब सागर में कोच्चि से 700 समुद्री मील पश्चिम में सोमाली समुद्री डाकुओं द्वारा अपहृत मछुआरों को बचाया है। लगभग 17 क्रू सदस्यों वाले ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज एमवी इमान को सोमाली समुद्री डाकुओं ने अपहरण कर लिया था। भारतीय रक्षा अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है।

नौसेना के अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि भारतीय नौसेना के मिशन में तैनात युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा की त्वरित प्रतिक्रिया ने अपहृत जहाज और उसके चालक दल की सुरक्षित रिहाई सुनिश्चित की।

नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने कहा, "आईएनएस सुमित्रा, सोमालिया के पूर्वी तट और अदन की खाड़ी में समुद्री डकैती विरोधी अभियानों पर एक ईरानी जहाज ईमान के अपहरण के संबंध में एक संकट संदेश का जवाब दिया। जहाज पर समुद्री डाकू सवार हो गए थे और चालक दल को बंधक बना लिया गया था।" 

INS सुमित्रा ने स्थापित एसओपी के अनुसार की कार्रवाई 

विवेक मधवाल ने कहा, "आईएनएस सुमित्रा ने जहाज को रोका और नाव के साथ चालक दल की सुरक्षित रिहाई के लिए समुद्री डाकुओं को मजबूर करने के लिए स्थापित एसओपी के अनुसार कार्रवाई की। प्रवक्ता ने कहा, इससे चालक दल के सभी 17 सदस्यों और नाव की सफल रिहाई सुनिश्चित हुई। बाद में जहाज को साफ किया गया और आगे के पारगमन के लिए छोड़ दिया गया।"

समुद्री सुरक्षा अभियानों पर भारतीय नौसैनिक जहाजों को किया गया तैनात 

मधवाल ने कहा, "मिशन ने हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री डकैती रोधी और समुद्री सुरक्षा अभियानों पर भारतीय नौसैनिक जहाजों को तैनात किया है जो समुद्र में सभी जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के प्रति भारतीय नौसेना के संकल्प का प्रतीक है।"

यह भी पढ़ें- Amaravati Inner Ring Road Scam: सुप्रीम कोर्ट से आंध्र सरकार को झटका, चंद्रबाबू नायडू की जमानत को चुनौती देने वाली याचिका खारिज