Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'जो कहा वो किया, जो नहीं कहा उसे...', प्रचार के आखिरी दिन महाराष्ट्र में गरजे जेपी नड्डा

    By Jagran News NetworkEdited By: Jagran News Network
    Updated: Mon, 18 Nov 2024 05:06 PM (IST)

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज महाराष्ट्र के बेलापुर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के विकास के लिए एनडीए प्रतिबद्ध है। जनता के प्रति एनडीए जवाबदेह है। इस दौरान उन्होंने उद्धव ठाकरे और राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे।

    Hero Image
    प्रचार के आखिरी दिन महाराष्ट्र में गरजे जेपी नड्डा (फोटो सोर्स- X)

    पीटीआई, नवी मुंबई। Maharashtra News: महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। 20 नवंबर को महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नवी मुंबई में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि एनडीए ने राजनीति की एक नई संस्कृति बनाई है। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए और महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति ने पीएम मोदी के नेतृत्व में राजनीति की नई संस्कृति और नई परिभाषा बनाई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'जो कहा वह किया'

    मुंबई में एक चुनावी सभा संबोधित करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, "हम ऐसी सरकार दे रहे हैं जो लोगों के प्रति जवाबदेह है। पीएम मोदी के नेतृत्व में महायुति और एनडीए ने नई संस्कृति, राजनीति की नई परिभाषा बनाई है। केंद्र से लेकर राज्य तक हमारी सरकार ने जो कहा वह किया और जो नहीं कहा वह भी किया किया की राजनीति करती है।"

    राहुल गांधी पर क्या बोले नड्डा?

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस चुनावी सभा में कहा कि आज राहुल गांधी संविधान की किताब लेकर घूमते हैं। लेकिन उन्होंने कभी भी संविधान की किताब पढ़ी नहीं है। वे बस इसे लेकर घूमते हैं। नड्डा ने आगे कहा कि डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर ने संविधान में लिखा है कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता, लेकिन आज कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में निजी ठेकेदारों को टेंडर देने में अल्पसंख्यकों को 4 प्रतिशत आरक्षण दे रही है।

    आर्थिक मोर्चे पर देश हुआ मजबूत

    सभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि दुनिया आर्थिक नीति के मोर्चे पर पीएम मोदी में उम्मीद की किरण देख रही है। भारत की अर्थव्यवस्था 10 साल पहले 12वीं सबसे बड़ी थी, पीएम मोदी ने इसे पांचवीं सबसे बड़ी बना दिया। जेपी नड्डा ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति एक 'उगता हुआ सूरज' है जो महाराष्ट्र को रोशनी देगा। जबकि महा विकास अघाड़ी महाराष्ट्र को अंधेरे में धकेलने जा रही।

    हमारा गठबंधन विकास के लिए प्रतिबद्ध

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि महायुति महाराष्ट्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि महा विकास अघाड़ी आपकी परेशानियों को और बढ़ाएगी। आप महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनाएं, पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

    उद्धव ठाकरे पर बोला हमला

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उद्धव ठाकरे पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बालासाहेब ठाकरे ने कहा था कि वह अपनी पार्टी को तोड़ देंगे, लेकिन कांग्रेस के साथ समझौता नहीं करेंगे। लेकिन आज उद्धव ठाकरे सत्ता के लिए कांग्रेस की गोद में बैठे हैं।

    बालासाहेब ठाकरे के विचारों को सीएम एकनाथ शिंदे ने आगे बढ़ाया है। सत्ता की खातिर जिस तरह से आपने अपने पिता के विचारों को दरकिनार कर कांग्रेस के साथ समझौता किया है, उसके लिए महाराष्ट्र आपको (उद्धव ठाकरे) कभी माफ नहीं करेगा।

    यह भी पढ़ें: प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, दिल्ली-NCR से अगले आदेश तक नहीं हटेगा GRAP-4; स्कूलों को बंद करने के निर्देश