Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महाराष्ट्र: पालघर और नागपुर में दर्दनाक हादसे, 19 साल के दो युवाओं की मौत

    Updated: Wed, 17 Sep 2025 03:46 PM (IST)

    महाराष्ट्र में खराब सड़कों के कारण दो युवकों हेमंत पाटिल और महेंद्र फाटिंग की मौत हो गई। हेमंत पालघर-भिवंडी हाईवे पर दुर्घटना का शिकार हुए जबकि महेंद्र नागपुर में गड्ढे में गिरने से मारे गए। स्थानीय लोगों ने सड़कों की खराब हालत के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और गड्ढों को मौत के गड्ढे बताया।

    Hero Image
    पालघर और नागपुर में दर्दनाक हादसे (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में खराब सड़कों और गड्ढों ने दो घरों के चिराग बुझा दिए। पालघर के हेमंत पाचिल और नागपुर के महेंद्र फाटिंग दोनों सिर्फ 19 साल के थे। दोनों पूरे दिन काम करने के बाद घर लौट रहे थे, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह सफर उनका आखिरी सफर साबित होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हेमंत पाटिल पालघर के वडा-भिवंडी हाईवे पर स्कूटर से जा रहे थे, उनका वाहन एक ट्रेलर से टकरा गया और फिसल गया। हादसे में हेमंत की मौके पर ही मौत हो गई। हेमंत ब्लू स्टार कंपनी में काम करते थे और परिवार में अकेले कमाने वाले थे।

    स्थानीय लोगों ने जताया विरोध

    इसी तरह नागपुर में महेंद्र फाटिंग अपनी बाइक से जा रहे थे। रास्ते में पानी से भरे गड्ढे में बाइक गिर गई और महेंद्र को गंभीर चोट आई। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। महेंद्र पूर् पार्षद सरिता इश्वर कवरे के भतीजे थे।

    महेंद्र का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मेयो अस्पताल भेजा और जांच जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में विकास के नाम पर बड़ी-बड़ी बातें होती है, लेकिन सड़कों की हालत बेहद खराब है। लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की लापरवाही के कारण बार-बार हादसे हो रहे हैं।

    नागरिकों ने प्रशासन का ध्यान खींचने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। लोगों ने गड्ढों पर माला चढ़ाई और गड्ढों को 'मौत के गड्ढे' बोलकर संबोधित किया। बता दें, नासिक से त्र्यंबकेश्वर मंदिर तक जाने वाली सड़क पर बने बड़े गड्ढे कई लोगों की जान ले चुके हैं।

    नेताओं ने उठाई आवाज

    नेशनलिस्ट यूथ कांग्रेस ने भी उन लोगों की याद में विशेष कार्यक्रम किया, जिनकी मौत गड्ढों की वजह से हुई है। वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले ने भी सोशल मीडिया पर खराब सड़कों की तस्वीर साझा की।

    गोरखपुर हत्याकांड: एक लाख के इनामी रहीम को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एनकाउंटर में गोली लगने से घायल