Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सौर ऊर्जा से जगमगाएगी सूर्यवंशी भगवान राम की अयोध्या, PM मोदी बोले- मॉडल शहर बनेगा; ऐसी ही 17 सिटी बनाने का एलान

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर में कहा कि देश में 17 शहरों को सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। अयोध्या को सोलर मॉडल सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भारत आज तेजी से काम कर रहा है। ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में हम ग्लोबल लीडर बनने के प्रयास में जुटे हैं।

    By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Mon, 16 Sep 2024 01:25 PM (IST)
    Hero Image
    वैश्विक अक्षय ऊर्जा निवेशक सम्मेलन को संबोधित करते पीएम मोदी। (फोटो- एएनआई)

    एएनआई, अहमदाबाद। गुजरात के गांधीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को चौथे वैश्विक अक्षय ऊर्जा निवेशक सम्मेलन और एक्सपो (री-इन्वेस्ट) में अहमदाबाद में 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या को सोलर शहर के रूप में विकसित किया जा रहा है। भगवान राम सूर्यवंशी थे। अब अयोध्या के हर घर, दफ्तर और सेवाओं का संचालन सोलर से होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: यशवंत सिन्हा ने क्यों चुना बगावत का रास्ता? खुद बताया सबकुछ, हिमंत बिस्वा सरमा पर भी दिया बवाल मचाने वाला बयान

    सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अयोध्या बनेगा मॉडल

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सूर्यवंशी भगवान राम की पूरी अयोध्या नगरी को मॉडल सौर शहर के रूप में विकसित किया जाएगा। काम लगभग पूरा हो चुका है। हमारा प्रयास है कि अयोध्या का हर घर, हर कार्यालय और हर सेवा सौर ऊर्जा से संचालित हो। अयोध्या में बड़ी संख्या में घरों और सेवाओं को सौर ऊर्जा से जोड़ा जा चुका है। इसके अलावा अयोध्या में सोलर बोर्ड, सोलर स्ट्रीट लाइट, सोलर चौराहे, सोलर वाटर एटीएम और सोलर इमारतों को देखा जा सकता है। हमने भारत में ऐसे 17 शहरों की पहचान की है। जिन्हें सोलर एनर्जी शहर के रूप में विकसित किया जाएगा।

    भारत ग्लोबल लीडर बनने के प्रयास में

    पीएम मोदी ने कहा कि किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की खातिर कृषि क्षेत्र में सोलर का प्रयोग किया जा रहा है। किसानों को सिंचाई के लिए सोलर पंप और छोटे सोलर प्लांट लगाने में मदद दी जा रही है। भारत आज नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़ी हर क्षेत्र में बेहद तेजी और बड़े पैमाने के साथ काम कर रहा है। ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में भारत ग्लोबल लीडर बनने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए हमने करीब 20 हजार करोड़ रुपये का ग्रीन हाइड्रोजन मिशन लांच किया है।

    भारत 21वीं सदी का सबसे अच्छा दांव

    उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की विविधता, पैमाना, क्षमता, संभावना और प्रदर्शन सभी अद्वितीय हैं। इसीलिए मैं कहता हूं कि वैश्विक अनुप्रयोगों के लिए भारतीय समाधान है। इसे पूरी दुनिया समझ रही है। केवल भारतीय ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को लगता है कि भारत 21वीं सदी का सबसे अच्छा दांव है।

    पीएम मोदी ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का आयोजन हुआ। इसके बाद पहले सोलर अंतरराष्ट्रीय फेस्टिवल में दुनिया भर के लोगों ने हिस्सा लिया। ग्लोबल सेमीकंडक्टर समिट में दुनिया के कोने-कोने से लोग भारत आए। इसी दौरान भारत ने सिविल एविएशन पर एशिया पैसेफिक मिनिस्ट्रियल कॉन्फ्रेंस का दायित्व निभाया। आज हम यहां (गांधीनगर) ग्रीन एनर्जी के भविष्य पर चर्चा करने की लिए जुटे हैं।

    मेरे लिए सुखद संयोग

    पीएम मोदी ने कहा कि यह मेरे लिए बेहद सुखद संयोग है कि गुजरात की जिस धरती पर श्वेत क्रांति, मधु क्रांति और सूर्य क्रांति का उदय हुआ... वहां यह भव्य आयोजन हो रहा है।

    सोलर पावर नीति बनाने वाला गुजरात पहला राज्य

    पीएम मोदी ने कहा कि गुजरात देश का सबसे पहले सोलर पावर नीति बनाने वाला राज्य है। इसके बाद हम राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़े। दुनिया में क्लाइमेट के लिए अलग से मंत्रालय बनाने में भी गुजरात बहुत आगे था। जिस समय देश में सोलर पावर की बहुत चर्चा नहीं थी, उस वक्त गुजरात में सैकड़ों मेगावॉट के सोलर पावर प्लांट लग रहे थे।

    यह भी पढ़ें: बदल गया देश की पहली वंदे मेट्रो का नाम, पीएम मोदी के उद्घाटन से कुछ घंटे पहले रेलवे ने दी नई पहचान