Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Ind vs Afg- Watch live
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • national
LIVE BLOG

Cyclone Biparjoy: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात पहुंचे, बिपरजॉय से हुए नुकसान का लेंगे जायजा

Cyclone Biparjoy गुजरात में बिपरजॉय तूफान से भारी नुकसान हुआ है। चक्रवात से जुड़ी घटनाओं में 23 लोग घायल हुए हैं। गुजरात में चक्रवात के कारण मूसलधार वर्षा से बाढ़ जैसी स्थिति और पानी के विकराल बहाव के बीच पुल ध्वस्त हो गया। इसके अलावा 5,100 बिजली के खंभे गिर गए, जिस वजह से 4,600 से ज्यादा गांवों की बिजली गुल हो गई। कई गांवों में बिजली बहाल हो गई है। तेज हवा से 581 पेड़ भी उखड़ गए।

By Manish NegiSat, 17 Jun 2023 02:38 PM (IST)
News Article Hero Image

Cyclone Biparjoy Latest News: बिपरजॉय चक्रवात शुक्रवार को कमजोर होकर सामान्य चक्रवात में तब्दील हो गया है। गुजरात में भारी तबाही मचाने के बाद यह राजस्थान की ओर बढ़ गया। मौसम विभाग ने राजस्थान के कुछ जिलों में आज भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसके अलावा गुजरात के कुछ हिस्सों में भी बारिश होगी। बिपरजॉय का असर दिल्ली तक देखा जा रहा है।

उधर, गुजरात सरकार ने फैसला किया है कि तूफान से प्रभावित लोगों को सहायता राशि दी जाएगी। पांच दिन तक लोगों को नकद भुगतान किया जाएगा। एक वयस्क को 100 रुपये प्रतिदिन और बच्चों को 60 रुपये प्रतिदिन का भुगतान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:

दिल्ली में भी बिपरजॉय का असर, आज फिर बादल बरसने से गिरेगा तापमान, UP-MP के लिए गुड न्यूज

17 Jun 20231:04:48 PM
Cyclone Biparjoy Live: गुजरात पहुंचे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात पहुंच गए हैं। शाह बिजरजॉय से हुए नुकसान का जायजा ले रहे हैं। शाह के साथ राज्य के सीएम भूपेंद्र पटेल भी मौजूद हैं।

17 Jun 202312:44:39 PM
गांधीनगर में बारिश, मांडवी में जलभराव

गुजरात के गांधीनगर में अभी भी बारिश हो रही है। उधर, मांडवी में चक्रवात के कारण कई जगहों पर जभराव हो गया है।

#WATCH गुजरात: गांधीनगर शहर में भारी बारिश हो रही है। pic.twitter.com/VlHRs8ReQr

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 17, 2023


17 Jun 202311:52:46 AM
उत्तरी गुजरात और दक्षिण राजस्थान में होगी बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात तूफान बिपरजॉय कल मध्य रात में कमजोर होकर एक गहरे दबाव में बदल गया था। आज सुबह ये दक्षिण पश्चिम राजस्थान के ऊपर और इसके आस-पास के इलाके नॉर्थ गुजरात में केंद्रित है। आज साउथ राजस्थान और उत्तरी गुजरात के आस-पास के क्षेत्र में अति भारी बारिश जारी रहेगी।

17 Jun 202310:49:17 AM
राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश

बिपरजॉय के कारण शनिवार सुबह राजस्थान के बाड़मेर, सिरोही, उदयपुर, जालौर और जोधपुर में भारी बारिश हुई। इसके अलावा कई जिलों में तेज हवाएं भी चल रही हैं।

17 Jun 202310:04:31 AM
उदयपुर और बाड़मेर में भारी बारिश

बिपरजॉय की वजह से राजस्थान के उदयपुर और बाड़मेर में भारी बारिश हो रही है। उदयपुर में तेज हवा के कारण एक इमारत की दूसरी मंजिल का शीशा गिर गया।

17 Jun 20238:50:57 AM
द्वारकाधीश मंदिर फिर खुला

श्रद्धालुओं के लिए द्वारकाधीश मंदिर को फिर खोल दिया गया है। मंदिर खुलने के बाद भक्तों झूमकर नाचने लगे। बिपरजॉय तूफान के कारण मंदिर को बंद कर दिया गया था।

#WATCH | Gujarat: Devotees dance and celebrate as Dwarkadhish Temple in Devbhumi Dwarka reopens for devotees today after it was closed in view of #CycloneBiparjoy pic.twitter.com/baBnioPjmN

— ANI (@ANI) June 17, 2023


17 Jun 20238:20:17 AM
Cyclone Biparjoy Live मांडवी के इलाकों में जलभराव

गुजरात में भारि बारिश के चलते मांडवी के कई इलाकों में जलभराव की समस्या हो गई है।

#WATCH | Gujarat: Waterlogging witnessed in several areas of Mandvi following rainfall due to cyclone 'Biparjoy' pic.twitter.com/undXaNVFOO

— ANI (@ANI) June 17, 2023


17 Jun 20238:13:51 AM
राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट

बिपरजॉय के कारण आज दक्षिण राजस्थान में भारी बारिश का अनुमान है। उत्तरी गुजरात में भी आज बारिश होगी।

17 Jun 20237:57:01 AM
Cyclone Biparjoy Live आज गुजरात जाएंगे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज गुजरात का दौरा करेंगे। गुजरात में बिपरजॉय तूफान के कारण भारी नुकसान हुआ है।

17 Jun 20234:37:55 AM
Cyclone Biparjoy Live: मुद्रास्फीति राहत शिविरों को भी अस्थायी रूप से बंद किया गया

भारी बारिश की वजह से उत्तर पश्चिम रेलवे जोन में रेल यातायात प्रभावित हुआ और 14 ट्रेनें रद्द कर दी गईं। राजस्थान सरकार ने उन जिलों में मुद्रास्फीति राहत शिविरों को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया है, जहां भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

17 Jun 20232:56:20 AM
Cyclone Biparjoy Live: जल्द चक्रवात का असर होगा कम

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 12 घंटों  में चक्रवात का तूफान का असर काफी कम हो जाएगा। 

Cyclonic Storm Biparjoy weakened into a Deep Depression at 2330 hours IST of yesterday, the 16th June, 2023 over Southeast Pakistan adjoining Southwest Rajasthan and Kutch about 100 km northeast of Dholavira. To weaken further into a Depression during next 12 hours. pic.twitter.com/dEYwYuDNnT

— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 16, 2023
17 Jun 20231:29:36 AM
Cyclone Biparjoy Live: आज कच्छ जाएंगे अमित शाह

चक्रवात तूफान आने के बाद  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज कच्छ जाएंहे। वहां जाकर वो आपदा प्रभावित इलाके का दौरा करेंगे। 

16 Jun 202311:55:32 PM
Cyclone Biparjoy Live: भूपेंद्र पटेल ने राज्य की जनता का जताया अभार

चक्रवात को लेकर गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल ने कहा,"हम एक बड़ी आपदा से लड़ने में सक्षम हुए हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य एजेंसियों ने चक्रवात से होने वाली किसी भी क्षति से बचाव के लिए अथक प्रयास किया।

उन्होंने आगे कहा,"प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में यह संभव हुआ। मैं राज्य की जनता का उनके सहयोग के लिए आभारी हूं।"

#WATCH हम एक बड़ी आपदा से लड़ने में सक्षम हुए हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य एजेंसियों ने चक्रवात से होने वाली किसी भी क्षति से बचाव के लिए अथक प्रयास किया। प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में यह संभव हुआ। मैं राज्य की जनता का उनके सहयोग के लिए आभारी हूं:… pic.twitter.com/fvtf3N3lku

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2023
16 Jun 202310:52:08 PM
तूफान के चलते सड़कों पर गिरे थे पेड़ और खंभे, NDRF टीम कर रही साफ

Gujarat| The NDRF team clears the road near Siddharth park, which was blocked after a tree uprooted due to the heavy rain and wind: NDRF#CycloneBiperjoy

(Pic source - NDRF) pic.twitter.com/XG5LfvzeZj

— ANI (@ANI) June 16, 2023
16 Jun 202310:22:09 PM
बिपरजॉय तूफान को लेकर बोले भूपेंद्र पटेल, हम आपदा से लड़ने में हुए सक्षम

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने कहा कि हम एक बड़ी आपदा से लड़ने में सक्षम हुए हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य एजेंसियों ने चक्रवात से होने वाली किसी भी क्षति से बचाव के लिए अथक प्रयास किया। प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में यह संभव हुआ। मैं राज्य की जनता का उनके सहयोग के लिए आभारी हूं।

#WATCH | #CycloneBiparjoy | "We have been able to fight a big calamity without any casualty. NDRF, SDRF and other agencies worked tirelessly to mitigate any damage caused by the cyclone. This was possible under the guidance of PM Modi & HM Amit Shah. I am grateful to the people… pic.twitter.com/St2CSmJ399

— ANI (@ANI) June 16, 2023
16 Jun 20239:49:50 PM
बिपरजॉय ⁩चक्रवात के बीच 709 बच्‍चों ने लिया जन्‍म

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के बीच 709 बच्चों ने जन्म  लिया। जिनमें से दो बच्‍चों का जन्म एम्‍बुलेंस में ही हुआ। सरकार ने चक्रवात प्रभावित जिलों की 1152 गर्भवती महिलाओं को पहले ही सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया था।

16 Jun 20239:29:12 PM
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गहरे दबाव में होगा कमजोर

#CyclonicStormBiparjoy at 1730 hours IST of today, the 16th June, over Kutch and adjoining Pakistan about 30 km northeast of Dholavira, 190 km west of Deesa and 200 km south-southwest of Barmer. To weaken further into a deep depression around midnight today, the 16th June: India… pic.twitter.com/6Mf720f70c

— ANI (@ANI) June 16, 2023
16 Jun 20238:59:17 PM
हर्ष सांघवी ने द्वारकाधीश मंदिर में की पूजा-अर्चना

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने द्वारकाधीश मंदिर में पूजा-अर्चना की। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की वजह से द्वारकाधीश मंदिर के कपाट बंद थे। हालांकि, आज शाम 5 बजे ही मंदिर के कपाट खोले गए हैं।

#WATCH | Gujarat: States Home Minister Harsh Sanghvi offers prayers at Dwarkadhish temple in Dwarka pic.twitter.com/JUegOs7vjR

— ANI (@ANI) June 16, 2023
16 Jun 20238:55:41 PM
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की वजह से रेल यातायात प्रभावित

राजस्थान में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की वजह से उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा संचालित रेल यातायात प्रभावित हुआ है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेलवे प्रशासन ने 14 रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के अनुसार, अरब सागर में तूफान के मद्देनजर रेल सेवाओं को रद्द किया जा रहा है।

16 Jun 20238:25:10 PM
गुजरात के मांडवी की सड़कें हुईं जलमग्न

गुजरात: कच्छ के मांडवी में चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव से तेज बारिश हो रही है। सड़कों पर जलभराव देखने को मिल रहा है। #CycloneBiporjoy pic.twitter.com/6u7eKf9Dyz

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2023
16 Jun 20238:00:15 PM
द्वारकाधीश मंदिर के शाम 5 बजे खोले गए कपाट

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा कि आज शाम पांच बजे द्वारकाधीश मंदिर के कपाट खोले गए। चक्रवात से पहले लोगों को शरणस्थलों में शिफ्ट किया गया था और अब जहां भी पेड़, बिजली के खंभे गिरे हैं। उसका सर्वे किया जा रहा है। रात से ही इसपर काम शुरू हो चुका है।
 

आज शाम 5 बजे द्वारकाधीश मंदिर के कपाट खोले गए। चक्रवात से पहले लोगों को शरणस्थलों में शिफ्ट किया गया था और अब जहां भी पेड़, बिजली के खंभे गिरे हैं उसका सर्वे किया जा रहा है। रात से ही इसपर काम शुरू हो चुका है: गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी, द्वारका#CycloneBiporjoy pic.twitter.com/0R49oBY0sw

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2023
16 Jun 20237:54:02 PM
गुजरात: सड़कों से हटाए जा रहे उखड़े हुए पेड़ और खंभे

गुजरात के राहत आयुक्त आलोक पांडे ने बताया कि बिजली के खंभे, उखड़े हुए पेड़ों और अवरुद्ध सड़कों को साफ करने का काम शुरू हो गया है। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय में 34 लोग घायल हुए हैं और 94 जानवरों की मौत हुई है।

Work has begun to restore the uprooted electric polls & trees and clear the blocked roads. 34 people injured and 94 animals dead in the cyclone: Alok Pandey, Relief Commissioner, Gujarat#CycloneBiporjoy pic.twitter.com/JWdubIm8Hw

— ANI (@ANI) June 16, 2023
16 Jun 20237:27:53 PM
गुजरात में हजार से ज्यादा घरों में बिजली नहीं

चक्रवाती तूफान बिपारजॉय की वजह से तेज हवाएं चलने और भारी बारिश होने से गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र के इलाकों में भारी तबाही हुई है।

एक अधिकारी ने बताया कि तूफान से बिजली के 5,120 खंभे क्षतिग्रस्त हो गए और 4,600 गावों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। हालांकि, 3580 गावों में बिजली की आपूर्ति बहाल हो गई है। वहीं, 1000 से अधिक गांवों में अब भी बिजली नहीं है।

16 Jun 20236:52:55 PM
राजस्थान के जालोर में NDRF की एक टीम तैनात

एनडीआरएफ के महानिदेशक अतुल करवाल ने कहा कि राजस्थान में भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जालोर में एनडीआरएफ की एक टीम तैनात की गई है।

16 Jun 20236:30:44 PM
अहमदाबाद शहर में हुई तेज बारिश

#WATCH गुजरात: अहमदाबाद शहर में तेज़ बारिश हुई। pic.twitter.com/OUhOjYuybU

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2023
16 Jun 20236:21:03 PM
गाजियाबाद में तेज बारिश के बाद बदला मौसम

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का उत्तर प्रदेश में असर दिखना शुरू। गाजियाबाद में तेज बारिश के साथ ही मौसम बदला।

#WATCH उत्तर प्रदेश: गाज़ियाबाद में तेज़ बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखा गया। pic.twitter.com/XmyPgS6oo0

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2023
16 Jun 20235:59:27 PM
मुंद्रा, मांडवी, नलिया और जखाऊ में भारी बारिश के साथ चल रही हैं तेज हवाएं

भुज के एसपी करण सिंह वाघेला ने कहा कि मुंद्रा, मांडवी, नलिया और जखाऊ में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। हर जगह पुलिसबल की तैनाती की गई है और पूरे जिले में तैनात है ताकि जहां जरूरत हो वहां पहुंच सके। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

इस बीच, उन्होंने चक्रवाती तूफान के पूरी तरह शांत होने तक लोगों से अपने घरों में रहने की अपील की।

16 Jun 20235:53:05 PM
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के चलते 71 पशुओं की हुई मौत

गुजरात सरकार में आपदा एवं प्रबंधन प्रभारी ऋषिकेश पटेल ने कहा कि हमने 54,000 लोगों को शेल्टर होम में आश्रय दिया और करीब 80,000 बिजली के खंबे गिरे हैं, सबस्टेशन आदि में खराबी आने की वजह से विद्युत प्रणाली को नुकसान पहुंचा है। PGVCL के कर्मचारी कच्छ में विद्युत प्रणाली की बहाली के लिए कार्यरत है। चक्रवात से किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है और करीब 71 पशुओं की जान गई है।

16 Jun 20235:43:37 PM
गुजरात के भुज में स्थित छोटा पुल बहा, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर गुजरात के भुज स्थित भवानीपार गांव में भी देखने को मिला। जहां पर तेज हवाओं और बारिश की वजह से एक छोटा पुल बह गया। हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

#WATCH | Gujarat | A small bridge washed away in the strong winds and rainfall, that occurred under the influence of #CycloneBiparjoy, near Bhavanipar village of Bhuj. No injuries or casualties were reported. pic.twitter.com/H2FHtwDg9i

— ANI (@ANI) June 16, 2023
16 Jun 20235:38:00 PM
दिल्ली NCR में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर राष्ट्रीय राजधानी में भी दिखने लगा है। वहीं, मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में 30-40 किमी/घंटा की गति से हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

दिल्ली में कहां-कहां हो सकती है बारिश

  • सीमापुरी
  • सीलमपुर
  • शाहदरा
  • विवेक विहार
  • लाल किला
  • प्रीत विहार
  • आईटीओ
  • इंडिया गेट
  • अक्षरधाम
  • सफदरजंग
  • लोदी रोड
  • नेहरू स्टेडियम
  • आर के पुरम
  • डिफेंस कॉलोनी

NCR का पूर्वानुमान

  • हिंडन एयरफोर्स स्टेशन
  • गाजियाबाद
  • इंदिरापुरम
  • छपरौला
  • किठौर
  • गढ़मुक्तेश्वर
  • हापुड़
  • गुलावती
  • सियाना
  • सिकंदराबाद
  • बुलंदशहर
  • जहांगीराबाद
  • अलवर

16 Jun 20235:25:13 PM
16 जून को रेलवे की 16 ट्रेनें हुई रद्द

पश्चिम रेलवे के पीआरओ जितेंद्र कुमार जयंत ने बताया कि गांधीधाम, भुज, द्वारका, वीरावल आदि जगहों पर हमने 14 हेल्प सेंटर बनाए हैं। सभी पर अधिकारियों की तैनाती की गई। हमने 13-15 जून तक 67 ट्रेन को रद्द किया था। 16 जून को हमने लगभग 16 ट्रेन रद्द की है।

16 Jun 20235:11:24 PM
लैंडफॉल से पहले दो लोगों की हुई थी मौत: एनडीआरएफ महानिदेशक

एनडीआरएफ के महानिदेशक अतुल करवाल ने बताया कि लैंडफॉल से पहले दो लोगों की मौत हुई थी, लेकिन लैंडफॉल के बाद जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी।

16 Jun 20235:03:57 PM
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की तीव्रता हुई कम

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि चक्रवाती तूफान बिपरजॉय उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ गया है और अभी यह गुजरात के कच्छ जिले में धोलावीरा के पास मौजूद है। हालांकि, इसकी तीव्रता थोड़ी कम हुई है।

#WATCH | Delhi:..." #CycloneBiporjoy has moved north-eastwards...and it is now located near Dholavira in Kachchh district of Gujarat. The intensity of the cyclone has slightly reduced, now it is a cyclone storm with windspeed of 80-90 km per hour...": Dr Mrityunjay Mohapatra, DG,… pic.twitter.com/K2XSa2izeW

— ANI (@ANI) June 16, 2023
16 Jun 20234:58:59 PM
लैंडफॉल के बाद जानमाल का कोई नुकसान नहीं: NDRF

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर एनडीआरएफ का बयान सामने आया। एनडीआरएफ के मुताबिक, लैंडफॉल के बाद जानमाल को कोई नुकसान नहीं हुआ है। एनडीआरएफ के महानिदेशक अतुल करवाल ने बताया कि आज शाम तक दक्षिण राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है।

16 Jun 20234:44:54 PM
चक्रवाती तूफान के चलते भुज के कई इलाकों में उखड़े पेड़

#WATCH | Uprooted trees and waterlogging witnessed in several areas of Bhuj after #CycloneBiparjoy made landfall along the Gujarat coast yesterday pic.twitter.com/MMvSTO5B5d

— ANI (@ANI) June 16, 2023
16 Jun 20234:06:19 PM
कच्छ में कई जगहों पर भरा पानी

कच्छ के भुज में चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव से तेज बारिश हुई है। जिसके चलते कई इलाकों में जलभराव देखने को मिल रहा है।

16 Jun 20234:02:19 PM
Cyclone Biparjoy Live कच्छ में 16 लोगों को बचाया गया

वाडी क्षेत्र में रहने वाले बारिश के कारण पानी भर गया था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और 16 लोगों को सकुशल निकाला।

16 Jun 20233:22:39 PM
गुजरात में कई सड़कें बंद, हजारों गांवों में बिजली कटी

बिपरजॉय के कारण कई जगहों पर पेड़ गिर गए हैं। राज्य में 263 सड़कें बंद हो गई हैं। इसके अलावा 4600 से ज्यादा गांवों में बत्ती गुल हो गई है।

16 Jun 20233:13:30 PM
दिल्ली में बिपरजॉय का असर

बिपरजॉय का असर दिल्ली-एनसीआर में भी देखने को मिल रहा है। दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई है।

#WATCH दिल्ली: राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हुई।

(वीडियो फिरोजशाह रोड से है।) pic.twitter.com/jakOXoTk5D

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 16, 2023


16 Jun 20232:54:58 PM
बिपरजॉय को लेकर ताजा अपडेट

जामनगर के कलेक्टर बीए शाह ने कहा कि चक्रवात बिपरजॉय के बाद प्रशासन द्वारा गिरे पेड़ों को सड़कों से हटा लिया गया है। जामनगर तहसील में सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक 119 मिलीलीटर और अन्य तहसील में करीब 30 मिलीलीटर बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में किसी भी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है लेकिन 3 लोगों के घायल और 4 जानवरों के मौत की सूचना है।

16 Jun 20232:12:19 PM
कहां-कहां होगी तेज बारिश?

गांधीनगर के राहत आयुक्त आलोक पांडे ने बताया कि अभी तक करीब 24-25 लोग घायल हुए हैं और एक भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है। करीब 60 कच्चे मकान टूटे हैं। अभी कच्छ, बनासकांठा, पाटन जिले में अलर्ट जारी किया गया है। सेंट्रल गुजरात के क्षेत्रों में अति भारी बारिश की संभावना है और हवा की गति भी तेज रहेगी।

16 Jun 20231:46:03 PM
पूरे गुजरात में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि चक्रवात की तीव्रता कम हुई है। इसके कारण कच्छ में भारी बारिश हो सकती है। द्वारका, जामनगर, मोरबी में भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। पोबंदर, राजकोट सहित कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। पूरे गुजरात में बारिश होने की संभावना है।

16 Jun 20231:28:48 PM
पुलिस की लोगों से अपील

भुज के एसपी करण सिंह वघेला ने बताया कि मुंद्रा, मांडवी, नलिया, जखाऊ में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। पुलिस की टीम हर जगह तैनात हैं। जहां भी रोड ब्लॉक है उसे जल्द से जल्द साफ कराया जा रहा है। किसी भी जनहानि की सूचना अभी तक नहीं आई है। हम लोगों से अपील करते हैं चक्रवात का पूरी तरह से शांत हो जाने के बाद ही वे अपने घर से बाहर निकलें।

16 Jun 20231:22:23 PM
कच्छ में बंद हुआ हाईवे, कई पेड़ गिरे

कच्छ के कलेक्टर अमित अरोड़ा ने बताया कि कई जगहों पर तेज हवा के कारण एहतियातन बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है। नुकसान का सर्वे जारी है सही आंकड़े सर्वे के बाद आएंगे। बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर को ज्यादा नुकसान हुआ है। काफी पेड़ गिरे हैं। किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हम चीजें सामान्य करने की जल्द से जल्द कोशिश करेंगे। 2 हाईवे बंद हैं जिस पर से पेड़ हटाने का काम जारी है।

16 Jun 202312:55:29 PM
एनडीआरएफ ने दी नुकसान की जानकारी

एनडीआरएफ के डीजी अतुल करवाल ने बताया कि लैंडफॉल से पहले दो लोगों की मौत हुई थी। लैंडफॉल के बाद कोई जनहानि नहीं हुई। 24 जानवरों की मौत हुई है और 23 लोग घायल हुए हैं। करीब हजार गांवों में बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है। 800 पेड़ गिरे हैं। राजकोट के अलावा कहीं और भारी बारिश नहीं हो रही है।

16 Jun 202312:30:49 PM
जामनगर में 6 लोग घायल

जामनगर में तीन कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसमें छह लोग घायल हो गए हैं। इसके अलावा जिले में 1230 बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं और 164 पेड़ उखड़ गए हैं।

16 Jun 202311:45:55 AM
गुजरात में कई जगहों पर जलभराव

द्वारका में बिपरजॉय के कारण कई जगहों पर जलभराव देखने को मिला। NDRF कर्मियों ने रुपेन बंदर के निचले इलाके में फंसे 2 लोगों को बचाया।

16 Jun 202311:00:17 AM
नलिया में भी कई जगह पेड़ गिरे

गुजरात के नलिया में भी Cyclone Biparjoy का प्रभाव देखने को मिल रहा है। शहर में सड़क पर कई जगह पेड़ गिरे देखे गए।

16 Jun 202310:50:56 AM
पूर्व-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ा बिजरजॉय

मौसम विभाग ने बताया कि बिजरजॉय पूर्व-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ गया है। ये अभी गुजरात में भुज से 30 किमी दूर केंद्रित है।

16 Jun 202310:34:12 AM
मांडवी में भी गिरे कई पेड़

गुजरात के मांडवी में भी कई पेड़ गिर गए हैं। गांधीनगर के मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि हवा की स्थिति देखकर लग रहा है कि आज अधिक नुकसान हो सकता है। अग्निशमन विभाग की एक टीम यहां सड़क सफाई अभियान में लगी हुई है।

16 Jun 202310:18:28 AM
Cyclone Biparjoy Live Status सीएम भूपेंद्र पटेल ने लिया जायजा

गुजरात में बिपरजॉय के ताजा हालात को लेकर सीएम भूपेंद्र पटेल लगातार जायजा ले रहे हैं। सीएम ने गांधीनगर में राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र में एक बैठक की है।

#WATCH | Gujarat CM Bhupendra Patel assesses the impact of cyclone #Biparjoy, at the State Emergency Operation Center in Gandhinagar pic.twitter.com/xgRN7GjfCF

— ANI (@ANI) June 16, 2023


16 Jun 202310:11:42 AM
भुज में जगह-जगह जलभराव

चक्रवात बिपरजॉय के कल गुजरात तट पर पहुंचने के बाद भुज के कई इलाकों में जलभराव हो गया है।

#WATCH | Gujarat: Waterlogging witnessed in several areas of Bhuj after cyclone 'Biparjoy' made landfall along the Gujarat coast yesterday pic.twitter.com/Vzwqq1T8Kf

— ANI (@ANI) June 16, 2023


16 Jun 20239:49:30 AM
कच्छ में किसी के हताहत होने की खबर नहीं

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि कच्छ जिले में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अभी मुंद्रा, जखुआ, कोटेश्वर, लकफाट और नालिया में तेज हवाएं चल रही हैं और बारिश हो रही है। चक्रवात के कारण दक्षिण राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी बारिश की संभावना है।

16 Jun 20239:46:43 AM
गुजरात में कई जगहों पर गिरे पेड़

जामनगर में भी कई जगहों पर पेड़ गिरे हैं। एनडीआरएफ की टीमें इन पेड़ों को रास्ते से हटा रही हैं।

#WATCH | Trees uprooted due to strong wind in Jamnagar after cyclone 'Biparjoy' made landfall along the Gujarat coast yesterday

(Morning visuals from Kalavad-Dhoraji Highway) pic.twitter.com/94ZthdR6N8

— ANI (@ANI) June 16, 2023


16 Jun 20239:27:04 AM
गुजरात कै सैकड़ों गांवों में बत्ती गुल

सौराष्ट्र-कच्छ के 179 गांवों में ब्लैकआउट हो गया है। 2500 से ज्यादा बिजली के खंभे गिर गए हैं।

16 Jun 20239:23:39 AM
Cyclone Biparjoy Live Status दो लोगों की मौत, 23 घायल

गुजरात में बिपरजॉय के कारण दो लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 23 लोग घायल भी हुए हैं। इस दौरान 24 मवेशी भी मारे गए हैं।/

16 Jun 20239:11:35 AM
Cyclone Biparjoy Live गुजरात में अभी भी बारिश

गुजरात के कच्छ जिले के मांडवी में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के टकराने के बाद से ही बारिश हो रही है।

#WATCH | Rain continues to lash Mandvi in Kachchh district after cyclone 'Biparjoy' made landfall along the Gujarat coast yesterday pic.twitter.com/4mX9NMkeG9

— ANI (@ANI) June 16, 2023


16 Jun 20238:36:58 AM
पीएम मोदी ने की सीएम से बातचीत

बिपरजॉय को देखते हुए पीएम मोदी ने गुजरात के सीएम से फोन पर बात की है। सीएम ने बताया कि पीएम ने गुजरात की वर्तमान स्थिति के बारे में सभी जानकारी ली।

16 Jun 20238:18:03 AM
बिपरजॉय के कारण कई ट्रेनें प्रभावित

चक्रवात बिपरजॉय के कारण अहमदाबाद से गुजरने वाली ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। देखिये लिस्ट...

➡️ चक्रवात 'बिपरजॉय' के कारण अहमदाबाद से गुजरने वाली ट्रेनें प्रभावित।#CycloneBiporjoy #CycloneBiporjoyUpdate #CycloneAlert pic.twitter.com/LNg0hUFSKD

— Info Ahmedabad GoG (@ahmedabad_info) June 15, 2023

16 Jun 20238:09:31 AM
Cyclone Biporjoy देखें कच्छ में कैसे उखड़ गया पेड़

तूफान के कारण कच्छ में कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए हैं। हवा अभी भी तेज रफ्तार से चल रही है।

#WATCH | Gujarat: Kutch witnesses effect of #CycloneBiporjoy. Trees uprooted due to strong wind. pic.twitter.com/sCcWnQSuKm

— ANI (@ANI) June 16, 2023


16 Jun 20237:56:41 AM
द्वारका से लेकर कच्छ तक असर

कच्छ में चक्रवात बिपरजॉय का प्रभाव देखने को मिल रहा है। शहर में तेज हवाएं चल रही हैं। कई पेड़ उखड़ गए हैं। द्वारका में भी इसका असर देखने को मिल रहा है।

#WATCH | Dwarka, Gujarat: Rough sea at Gomti Ghat as an impact of 'Cyclone Biparjoy' pic.twitter.com/nboDhI4B4Q

— ANI (@ANI) June 16, 2023


16 Jun 20237:54:07 AM
सूरत में दीवार गिरी, दो बच्चे घायल

तूफान के कारण सूरत में एक घर की दीवार गिर गई है। दीवार गिरने से दो लोग घायल हो गए हैं। इसके अलावा कई पेड़ गिरने की भी जानकारी मिली है।

16 Jun 20235:14:34 AM
Cyclone Biparjoy: मोरबी के कई इलाकों में बत्ती गुल

चक्रवात तूफान की वजह से चल रही तेज हवाओं से मोरबी में तार और कई खंबे टूट गए। तूफान की वजह से मलिया तहसील के 45 गांवों में बिजली गुल हो गई। 11 गांवों में बिजली बहाल कर दी गई है।

मोरबी के कार्यकारी अभियंता जेसी गोस्वामी ने जानकारी दी कि तटीय ग्रामीण और रेगिस्तानी इलाकों में 300 से ज्यादा बिजली के खंभे टूट गए हैं। पश्चिम गुजरात विज कंपनी लिमिटेड (पीजीवीसीएल) शेष ग्रामीण क्षेत्रों में जल्द से जल्द बिजली बहाल करने के लिए काम कर रही है।

16 Jun 20232:30:05 AM
Cyclone Biparjoy Live: मवेशी बचाने की कोशिश में पिता-पुत्र ने गंवाई जान

गुजरात के कई हिस्सों में चक्रवात बिपारजॉय के कारण भारी बारिश हुई, गुरुवार को भावनगर जिले में बाढ़ के खड्ड में फंसी अपनी बकरियों को बचाने की कोशिश के दौरान पिता और पुत्र की मौत हो गई। 

16 Jun 20232:09:45 AM
Cyclone Biparjoy Live: कई ट्रेनें हुई प्रभावित

अहमदाबाद से गुजरने वाली कई ट्रेनें कच्छ के जाखू में आए चक्रवात से प्रभावित हुईं और चक्रवात का असर अहमदाबाद सहित गुजरात के अधिकांश जिलों में देखा गया है।

कल अहमदाबाद में तेज हवा चली और कई जगहों पर बारिश हुई। तूफान के असर से अहमदाबाद से गुजरने वाली ट्रेनें भी प्रभावित हुईं। एक रैली को संबोधित किया था।

➡️ चक्रवात 'बिपरजॉय' के कारण अहमदाबाद से गुजरने वाली ट्रेनें प्रभावित।#CycloneBiporjoy #CycloneBiporjoyUpdate #CycloneAlert pic.twitter.com/LNg0hUFSKD

— Info Ahmedabad GoG (@ahmedabad_info) June 15, 2023
16 Jun 20231:15:51 AM
Cyclone Biparjoy Live: पीएम मोदी ने सीएम भूपेंद्र पटेल से की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम भूपेंद्र पटेल से टेलीफोन पर बातचीत के जरिए गुजरात की ओर बढ़ रहे चक्रवात बिपारजॉय की स्थिति की पूरी जानकारी ली। उन्होंने शेरों सहित गिर वन के वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए चिंता व्यक्त करते हुए उनकी देखभाल की व्यवस्था पर भी सवाल उठाया।

માનનીય વડાપ્રધાન શ્રી નરેન્દ્રભાઈ મોદીએ ટેલીફોનિક વાતચીત કરીને ગુજરાત પર તોળાઈ રહેલા બિપરજોય વાવાઝોડાની પરિસ્થિતિની સંપૂર્ણ વિગતો મેળવી. તેઓશ્રીએ ગીર ફોરેસ્ટના સિંહ સહિત વન્યપ્રાણીઓની સલામતીની ચિંતા વ્યક્ત કરીને તેમની કાળજીની વ્યવસ્થાની પૃચ્છા પણ કરી હતી.

— Bhupendra Patel (@Bhupendrapbjp) June 15, 2023
16 Jun 202312:50:44 AM
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय ने सौराष्ट्र और कच्छ तट को किया पार

LANDFALL: VSCS BIPARJOY moved northeastwards and CROSSED Saurashtra-Kutch coast near Jakhau Port (Gujarat) between 2230 & 2330 IST of 15th June as a VSCS with windspeed of 115-125 kmph.

— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 15, 2023
16 Jun 202312:15:03 AM
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के चलते अबतक 22 लोग हुए घायल

गुजरात के राहत आयुक्त आलोक पांडे ने बताया कि तूफान के कारण करीब 22 लोग घायल हो गए हैं। अभी तक किसी के मरने की सूचना नहीं है। हालांकि, 23 पशुओं की मौत हुई है, 524 पेड़ गिर गए हैं और कुछ जगहों पर बिजली के खंभे भी गिर गए हैं, जिससे 940 गांवों में बिजली नहीं है।

Gandhinagar, Gujarat | Around 22 people have been injured due to the storm. So far, there is no news of anyones death. 23 animals have died, 524 trees have fallen, and electric poles have also fallen in some places, due to which there is no electricity in 940 villages: Alok…

— ANI (@ANI) June 15, 2023
15 Jun 202311:49:25 PM
थोड़ी देर में जखाऊ पोर्ट पहुंचेगे चक्रवाती तूफान बिपरजॉय

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय जखाऊ पोर्ट से महज 10 किमी दूर है और लैंडफॉल की प्रक्रिया जारी है।

Cyclone Warning for Saurashtra & Kutch Coasts: RED MESSAGE. VSCS BIPARJOY at 2230IST near lat 23.25N and long 68.5E, close to Saurashtra & Kutch Coasts, 10km west of Jakhau Port (Gujarat), 120km NNW of Devbhumi Dwarka. LANDFALL PROCESS IS CONTINUING.

— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 15, 2023
15 Jun 202311:22:17 PM
जखाऊ पोर्ट से बस 20 किमी दूर है बिपरजॉय

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय जखाऊ पोर्ट से महज 20 किमी दूर है और लैंडफॉल की प्रक्रिया जारी है।

Cyclone Warning for Saurashtra and Kutch Coasts: RED MESSAGE. VSCS BIPARJOY at 2130IST today near lat 23.2N and lon 68.4E about 20km WSW of Jakhau Port (Gujarat),120km NW ofDevbhumi Dwarka. LANDFALL PROCESS IS CONTINUING.

— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 15, 2023
15 Jun 202310:55:40 PM
जखाऊ पोर्ट से लगभग 30 किमी दूर है चक्रवात

Cyclone Warning for Saurashtra & Kutch Coasts: Red Message. VSCS BIPARJOY at 2030IST of today over northeast Arabian Sea close to Saurashtra & Kutch coasts about 30km WSW of Jakhau Port(Gujarat). Landfall process commenced around 1830 IST & would continue till midnight of 15June. pic.twitter.com/AyPO6yeOjN

— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 15, 2023
15 Jun 202310:13:20 PM
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के चलते अबतक 99 ट्रेनें हुईं रद्द

पश्चिम रेलवे के मुख्य पीआर अधिकारी सुमित ठाकुर के मुताबिक, 23 और ट्रेनों को रद्द किया गया है। जिसको मिलकर अबतक 99 ट्रेनें रद्द हो चुकी हैं।

23 trains have been cancelled, 3 trains short-terminated and 7 trains short-originated. With this, 99 trains have been cancelled, 39 trains have been short-terminated, while 38 trains short-originated as a precautionary measure, in view of safety of passengers & train operations… pic.twitter.com/BJJZlZaaLu

— ANI (@ANI) June 15, 2023
15 Jun 202310:10:07 PM
140 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार

मौसम निदेशक मनोरमा मोहंती ने कहा कि वर्तमान में हवा की गति 115 से 125 प्रति किमी घंटे के बीच है और यह 140 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। हालांकि, आधी रात तक हवा की गति कम हो सकती है।

#WATCH | Gandhinagar, Gujarat:..."Currently, the wind speed is between 115 to 125 per km hour, it can also go up to 140 km per hour. By midnight, wind speed might decrease": Manorama Mohanty, MET Director on #CycloneBiporjoy pic.twitter.com/54c79WItUS

— ANI (@ANI) June 15, 2023
15 Jun 20239:46:06 PM
मौसम विभाग का पूर्वानुमान, शुक्रवार की सुबह धीमी होगी रफ्तार; पर जारी रहेगी वर्षा

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का अनुमान है कि गुजरात के तटीय हिस्सों में चार से आठ घंटे तक 115 से 140 किमी की रफ्तार से हवा चलने के बाद शुक्रवार सुबह लगभग आठ बजे के बाद से इसकी गति धीमी पड़ने लगेगी। हालांकि, वर्षा तब भी जारी रहेगी।

15 Jun 20239:44:20 PM
हर्ष सांघवी ने संभाला मोर्चा, दमकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे

गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष सांघवी दमकलकर्मियों और जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलकर जमीनी हालात का जायजा ले रहे हैं और लगातार मदद मुहैया कराने में जुटे हुए हैं। इसी बीच उन्होंने द्वारका के चक्रवात प्रभावित इलाके का दौरा किया।

#દેવભૂમિદ્વારકામાં ૧૫મી જુને વાવાઝોડાના પગલે તોફાની પવન ફુંકાતા માર્ગો પર વૃક્ષો પડી ગયા હતા. ગૃહ રાજ્ય મંત્રીશ્રી @sanghaviharshને જાણ થતાં ફાયર બ્રિગેડ સહિતની ટીમને સૂચના આપી હતી તેમજ તેઓ જાતે સ્થળ પર દોડી ગયા હતા અને તોતિંગ વૃક્ષો હટાવવાની કામગીરી કરાવીને રસ્તો ખુલ્લો કરાવ્યો pic.twitter.com/AIypszTO2x

— Info Devbhumidwarka GOG (@info_dbd) June 15, 2023
15 Jun 20239:19:28 PM
शुक्रवार की दोपहर तक चक्रवात के कमजोर होने की संभावना

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय शुक्रवार की दोपहर तक कमजोर हो सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, चक्रवात की गति घटकर 40 किमी प्रतिघंटे से कम हो सकती है।

15 Jun 20238:57:19 PM
जखाऊ पोर्ट से लगभग 40 किमी दूर है चक्रवात

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय जखाऊ पोर्ट से लगभग 70 किमी दूर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

Cyclone Warning for Saurashtra & Kutch Coasts: RED MESSAGE.VSCS BIPARJOY at 1930IST today near lat 23.0N and lon 68.3E about 40km SW of Jakhau Port (Gujarat),110km NW of Devbhumi Dwarka. LANDFALL PROCESS HAS COMMENCED. pic.twitter.com/ajpgikUhvV

— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 15, 2023
15 Jun 20238:51:40 PM
गुजरात तट पर पेड़ और बिजली के खंभे उखड़े

गुजरात के द्वारका जिले में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की वजह से पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए हैं। वहीं, कच्छ में तेज हवा और भारी बारिश के चलते पेड़ गिरने की घटनाओं में कम से कम तीन लोग घायल हो गए।

15 Jun 20238:37:10 PM
राजस्थान: मुख्यमंत्री गहलोत ने अधिकारियों के साथ की बैठक, टीमों को अलर्ट पर रखा

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर मैंने अधिकारियों के साथ बैठक की है। सारी टीमें अलर्ट पर हैं। आपदा प्रबंधन के संबंधित अधिकारी मौके पर तैनात हैं। राज्य सरकार की ओर से चेतावनी और दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। हम चक्रवात पर निगरानी रख रहे हैं।

चक्रवात बिपरजॉय को लेकर मैंने अधिकारियों के साथ बैठक की है। सारी टीमें अलर्ट पर हैं। आपदा प्रबंधन के संबंधित अधिकारी मौके पर तैनात हैं। राज्य सरकार की ओर से चेतावनी और दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। हम चक्रवात पर निगरानी रख रहे हैं: राजस्थान CM अशोक गहलोत, भरतपुर pic.twitter.com/4i69e29cKq

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2023
15 Jun 20238:33:53 PM
वडोदरा में जमकर बरस रहे बदरा

#WATCH गुजरात: वडोदरा में चक्रवात बिपरजॉय का प्रभाव देखने को मिल रहा है। शहर में तेज़ बारिश हो रही है। #CycloneBiporjoy pic.twitter.com/Umsd2d0eek

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2023
15 Jun 20238:29:47 PM
गुजरात के कच्छ समेत इन इलाकों में होगा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर

एनडीआरएफ के आईजी नरेंद्र सिंह बुंदेला ने कहा कि मुख्य प्रभाव गुजरात के कच्छ क्षेत्र और राजस्थान के दक्षिण क्षेत्र में होगा।

#WATCH | Delhi:..."The main impact will be in Gujarats Kachchh area and south area of Rajasthan. Heavy rains are expected and chances of flood are also there": Narendra Singh Bundela, IG, NDRF on #CycloneBiporjoy pic.twitter.com/CG5Ahi46Sx

— ANI (@ANI) June 15, 2023
15 Jun 20238:16:47 PM
शरणस्थलों में शिफ्ट किए गए अमरेली गांव के लोग

गांव के लोगों को शरणस्थलों में शिफ्ट किया गया है। हम चक्रवात पर निगरानी रख रहे हैं। पुलिस, आर्मी के जवान आदि गांव में मौजूद हैं: अजय दहिया, DM, अमरेली#CycloneBiporjoy pic.twitter.com/l8a2bROWmt

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2023
15 Jun 20238:13:25 PM
अमरेली में हो रही तेज वर्षा

 गुजरात के अमरेली में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की वजह से तेज बारिश हो रही है।

#WATCH गुजरात: अमरेली में चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव से तेज़ बारिश हुई।#CycloneBiporjoy pic.twitter.com/7I8mNLaebx

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2023
15 Jun 20238:00:09 PM
युद्धस्तर पर कंट्रोल रूम में चल रहा काम, 25 से अधिक शिकायतें हुईं प्राप्त

विक्रम वारु ने बताया कि कंट्रोल रूम चौबीस घंटे काम कर रहा है। वहां अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। कंट्रोल रूम में आज 25 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं, लेकिन वे पेड़ उखड़ने, बिजली कटौती और कच्चे घरों के छप्पर खराब होने की शिकायतें थीं। हालांकि, अभी तक जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

#WATCH | "...The control room is working round the clock. Extra employees have also been deputed there. More than 25 complaints were received at the control room today but they were about the uprooting of trees, power cuts and damage to sheds of kachcha houses. But no lives… pic.twitter.com/ZuhdisldED

— ANI (@ANI) June 15, 2023
15 Jun 20237:35:42 PM
नवसारी जिले के सभी स्कूल शुक्रवार को रहेंगे बंद

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के मद्देनजर नवसारी जिला कलेक्टर ने एक अधिसूचना जारी कर 16 जून को सभी स्कूलों में अवकाश का एलान किया है।

Gujarat | All schools in Navsari district to remain closed on 16th June in the wake of #CycloneBiparjoy, District Collector issues a notification.

— ANI (@ANI) June 15, 2023
15 Jun 20237:24:22 PM
चक्रवाती तूफान को लेकर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने की समीक्षा बैठक

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल ने चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के मद्देनजर गांधीनगर में स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में समीक्षा बैठक की। 

#WATCH | Gujarat CM Bhupendra Patel holds a review meeting at the State Emergency Operation Center in Gandhinagar on #CycloneBiparjoy

The landfall process has commenced over the coastal districts of Saurashtra and Kutch and it will continue until midnight, says IMD pic.twitter.com/SQ1Fik1SHB

— ANI (@ANI) June 15, 2023
15 Jun 20237:19:19 PM
कब समाप्त होगी लैंडफॉल प्रक्रिया?

मौसम विभाग के मुताबिक, लैंडफॉल प्रक्रिया मध्य रात्रि तक जारी रहेगी। ऐसे में शुक्रवार तक पूरी तरह से लैंडफॉल प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।

15 Jun 20237:16:59 PM
गुजरात के द्वारका में चक्रवाती तूफान के चलते कई पेड़ उखड़े

#WATCH गुजरात: द्वारका में चक्रवात बिपरजॉय का प्रभाव देखने को मिल रहा है। चक्रवात के प्रभाव से पेड़ उखड़ गए।#CycloneBiporjoy pic.twitter.com/scUrGq9Mih

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2023
15 Jun 20237:06:39 PM
मोरबी में भारी बारिश के साथ चल रही हैं तेज हवाएं

गुजरात के मोरबी में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के प्रभाव से भारी बारिश के साथ तेज आंधी चल रही है।

#WATCH गुजरात: मोरबी में चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव से भारी बारिश के साथ तेज़ आंधी चल रही है। #CycloneBiporjoy pic.twitter.com/TcdzoEOOpY

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2023
15 Jun 20236:53:46 PM
जखाऊ पोर्ट से लगभग 70 किमी दूर है चक्रवाती तूफान बिपरजॉय

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि चक्रवाती तूफान बिपरजॉय अब अरब सागर में जखाऊ पोर्ट से लगभग 70 किलोमीटर दूर है।

#WATCH | #CycloneBiparjoy | "...It will hit the coast between Karachi and Mandvi and close to Jakhau port of Gujarat. This is now located about 70 kilometres away from Jakhau port in the Arabian Sea. It is moving at a speed of about 15 kmph...Hence, the landfall process has… pic.twitter.com/QlG1CxJgVY

— ANI (@ANI) June 15, 2023
15 Jun 20236:51:37 PM
सौराष्ट्र और कच्छ में लैंडफॉल शुरू, हो रही भारी बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि चक्रवाती तूफान फिलहाल यह 115-125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहा है। कच्छ, सौराष्ट्र में लैंडफॉल शुरू हो गया है। सौराष्ट्र, कच्छ में भारी बारिश हो रही है, आगे और तेज बारिश की संभावना है। मध्य रात्रि तक लैंडफॉल जारी रहेगा।

फिलहाल यह 115-125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहा है। कच्छ, सौराष्ट्र में लैंडफॉल शुरू हो गया है। सौराष्ट्र, कच्छ में भारी बारिश हो रही है, आगे और तेज बारिश की संभावना है। मध्य रात्रि तक लैंडफॉल जारी रहेगा: डॉ मृत्युंजय महापात्र, महानिदेशक, IMD, दिल्ली#CycloneBiporjoy pic.twitter.com/DSjqLKYhrB

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2023
15 Jun 20236:48:13 PM
गुजरात के तट पर चक्रवाती तूफान का लैंडफॉल शुरू

गुजरात के तट पर चक्रवाती तूफान का लैंडफॉल शुरू हो चुका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आधी रात तक लैंडफॉल प्रक्रिया जारी रहेगी।

15 Jun 20236:43:58 PM
उत्तरी गुजरात में मूसलाधार बारिश के साथ 130 किमी की रफ्तार से हवा चलने की संभावना

पश्चिमी नौसेना कमान के एक अधिकारी ने बताया कि हम उत्तरी गुजरात क्षेत्र में भारी वर्षा के साथ लगभग 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। 25 से अधिक विशेषज्ञ टीमों के साथ हम तैयार हैं।

#WATCH | "...Were expecting winds of approximately 130 km per hour, with heavy rainfall in the northern Gujarat area...naval stations in the Gujarat area..., are ready with over 25 specialist teams. These teams comprise diverse medical specialists, good swimmers along with… pic.twitter.com/ZEHCx9yWN0

— ANI (@ANI) June 15, 2023
15 Jun 20236:36:31 PM
मांडवी में कैसी है समुद्र की स्थिति?

#WATCH | Gujarat | Strong winds and rough sea conditions continue in Mandvi, Kutch district. #CycloneBiparjoy is expected to make landfall between 6pm - 8pm. The landfall process will commence near Jakhau Port and continue till midnight. pic.twitter.com/sPf0JE1Nv7

— ANI (@ANI) June 15, 2023
15 Jun 20236:25:13 PM
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के चलते 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा

कुछ ही देर में जखाऊ पोर्ट से टकराएगा चक्रवाती तूफान बिपारजॉय। जिसकी वजह से 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है।

15 Jun 20236:17:35 PM
जखाऊ पोर्ट में सबसे पहले होगा लैंडफॉल, आधी रात तक रहेगा जारी

कच्छ के जखाऊ पोर्ट पर सबसे पहले चक्रवाती तूफान बिपरजॉय टकराएगा और शाम से लेकर आधी रात तक लैंडफॉल जारी रहेगा।

15 Jun 20236:12:41 PM
खेड़ा जिले के सभी स्कूल शुक्रवार को बंद रहेंगे

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के मद्देनजर कल खेड़ा जिले के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

15 Jun 20235:53:06 PM
जोरो शोरो पर भारतीय तटरक्षक बल की तैयारियां

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के मद्देनजर भारतीय तटरक्षक बल की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं।समुद्र में बचाव कार्यों के लिए एसएआर के 7 विमान, 29 जेमिनी नावों के साथ 23 आपदा राहत दल, 1000 लाइफजैकेट और नागरिक अधिकारियों समेत कई तैयारियां की गई हैं।

15 Ships ready in multiple configurations. 7 aircraft in SAR role for rescue ops in the sea. 23 disaster relief teams with 29 gemini boats, 50 OBMs (Out Board Motor) for boats 1000 lifejackets and 200 lifebuoys, formed up in the ICG stations for aid to civil authorities: Indian… pic.twitter.com/wiPisTWX4j

— ANI (@ANI) June 15, 2023
15 Jun 20235:45:00 PM
अरब सागर में सबसे लंबी अवधि वाला चक्रवात बनने की राह पर बिपरजॉय

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अरब सागर में सबसे लंबी अवधि वाला चक्रवात बनने की राह पर बिपरजॉय है। इस तूफान के आज गुजरात के तट पर टकराने की उम्मीद है।

15 Jun 20235:35:01 PM
कच्छ के मांडवी में दिख रहा चक्रवाती तूफार का असर, हो रही मूसलाधार बारिश

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय गुजरात के समीप पहुंच गया है। जिसका असर दिखाई दे रहा है। कच्छ के मांडवी में मूसलाधार बारिश हो रही है और द्वारका में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल रही हैं।

15 Jun 20235:29:23 PM
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की स्थिति पर पैनी नजर

विभिन्न केंद्रीय, राज्य एजेंसियां ​​और विभाग चक्रवात की मौजूदा स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, वायु सेना, आरपीएफ, तटरक्षक बल, बीएसएफ और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी लगातार मौजूदा स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

15 Jun 20235:16:13 PM
जखाऊ पोर्ट से लगभग 80 किमी दूर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय

#CycloneBiparjoy Warning for Saurashtra & Kutch Coasts | Red Message. Very severe cyclonic storm Biparjoy at 1630IST today about 80km WSW of Jakhau Port (Gujarat), 130km WNW of Devbhumi Dwarka. Landfall process will commence near Jakhau Port from today evening, continue till… pic.twitter.com/opu2Neegr8

— ANI (@ANI) June 15, 2023
15 Jun 20235:07:25 PM
NDRF की टीमों ने संभाला मोर्चा, द्वारका के रूपेन बंदर इलाके से 75 नागरिकों को निकाला

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के मद्देनजर एनडीआरएफ की टीमों ने मोर्चा संभाला हुआ है। इस बीच एनडीआरएफ की छह टीमों ने रूपेन बंदर इलाके से 72 नागरिकों को सुरक्षित निकाला और उन्हें एनडीएच स्कूल द्वारका में शिफ्ट किया। इन 72 नागरिकों में 32 पुरुष, 25 महिलाएं और 15 बच्चे शामिल हैं।

#CycloneBiparjoy | Six NDRF teams evacuated 72 civilians (Male-32, Female-25, Children-15) From Rupen Bandar low-lying area and shifted them to NDH School Dwarka.#Gujarat

— ANI (@ANI) June 15, 2023
15 Jun 20235:00:10 PM
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय: शाम को शुरू हो सकती है लैंडफॉल प्रक्रिया

अहमदाबाद की एमईटी निदेशक मनोरमा मोहंती ने बताया कि लैंडफॉल प्रक्रिया शाम को शुरू हो सकती है और यह आधी रात तक जारी रहेगी।

#WATCH | "...The landfall process is likely to start during the evening hour and it will continue till midnight," says Manorama Mohanty, MET Director, Ahmedabad, as she gives an update on #CycloneBiparjoy pic.twitter.com/pl4Q1q1Iu3

— ANI (@ANI) June 15, 2023
15 Jun 20234:53:02 PM
महाराष्ट्र के गेटवे ऑफ इंडिया पर उठ रही लहरें

महाराष्ट्र के गेटवे ऑफ इंडिया पर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर दिखाई दे रहा है। वहां पर लहरें उठ रही हैं और समुंद्र अशांत नजर आ रहा है।

#WATCH| Maharashtra: Rough seas at Gateway of India as #CycloneBiparjoy is excepted to make landfall in Gujarat between 6pm-8pm pic.twitter.com/WjlKkQFUzx

— ANI (@ANI) June 15, 2023
15 Jun 20234:47:49 PM
चक्रवाती तूफान के चलते द्वारका में चल रही तेज हवाएं

गुजरात के द्वारका में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का कहर बरप रहा है। द्वारका में हवाओं को रौद्र रूप देखने को मिल रहा है।

#WATCH | Gujarat: Gusty winds hit Dwarka as #CycloneBiparjoy is expected to make landfall between 6-8 pm today pic.twitter.com/BF0JX6siul

— ANI (@ANI) June 15, 2023
15 Jun 20234:39:59 PM
द्वारका में टाटा केमिकल्स के पास सड़क पर एक शेड गिरा

गुजरात के द्वारका में चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव से टाटा केमिकल्स के पास सड़क पर एक शेड गिर गया। एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है।

#WATCH गुजरात: द्वारका में चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव से टाटा केमिकल्स के पास सड़क पर एक शेड गिर गया। एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है।#CycloneBiparjoy pic.twitter.com/352MKffe9n

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2023
15 Jun 20234:27:30 PM
Cyclone Biparjoy Live 15 जहाज तैनात

कमांडर कोस्ट गार्ड रीजन-नॉर्थ वेस्ट के एके हरबोला ने कहा कि हमने गुजरात में 15 जहाज तैयार रखे हैं। सात एयरक्राफ्ट भी तैयार हैं। लैंडफॉल की संभावना के चलते 27 आपदा प्रबंधन टीम भी तैयार की गई हैं। हम राज्य सरकार के साथ निरंतर संपर्क में हैं।

15 Jun 20234:10:57 PM
Cyclone Biparjoy Live Status कई ट्रेनें रद्द

ट्रेन सं. 22958 वेरावल-अहमदाबाद, ट्रेन सं. 19119 अहमदाबाद-वेरावल इंटरसिटी, ट्रेन सं. 19120 वेरावल-अहमदाबाद इंटरसिटी, ट्रेन सं. 09549 भानवड़-पोरबंदर, ट्रेन सं. 09550 पोरबंदर-भनवड़, ट्रेन सं. 22904 भुज-बांद्रा टर्मिनल एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, ट्रेन सं. 12905 पोरबंदर-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस, ट्रेन सं. 22484 गांधीधाम-जोधपुर एक्सप्रेस रद्द की गई हैं।

15 Jun 20233:57:55 PM
Cyclone Biparjoy Live गुजरात के किन जिलों में होगा ज्यादा असर?

मौसम विभाग ने बताया कि कच्छ की खाड़ी से लगते हुए जितने भी जिले हैं जैसे पोरबंदर, जामनगर, राजकोट और देवभूमि द्वारका। इन जिलों में चक्रवात का सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा। लैंडफॉल आज शाम 6 बजे के बाद से लेकर आधी रात तक जारी रहेगा। लैंडफॉल मांडवी और कराची के बीच जखाऊ पोर्ट के आसपास पश्चिम में होगा।

15 Jun 20233:52:16 PM
कच्छ में भारी बारिश

चक्रवात तूफान बिपरजॉय का कच्छ और मांडवी में भी असर देखने को मिल रहा है। शहर में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है।

#WATCH | Gujarat: Strong winds and heavy rain lash Mandvi as 'Biparjoy' approaches Gujarat coast to make landfall today evening. pic.twitter.com/dCrp10RPlg

— ANI (@ANI) June 15, 2023


15 Jun 20233:41:25 PM
कई इलाकों में गिरे बिजली के खंभे

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने बताया कि आज कई गांवों में बिजली के खंभे गिरे हैं, हम पहले ही 9 हजार लोगों को शरणस्थलों में शिफ्ट कर चुके हैं। चक्रवात से कभी भी लैंडफॉल हो सकता है, इसके मद्देनजर जिला प्रसाशन अलर्ट पर है। हम एक टीम की तरह काम कर रहे हैं।

15 Jun 20233:23:58 PM
कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं

गुजरात के कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। तूफान का असर पाटन के तटीय इलाकों में देखने को मिल रहा है।

#WATCH | Gujarat: Mandvi witnesses strong winds and heavy rain as 'Biparjoy' approaches Gujarat coast to make landfall today evening. pic.twitter.com/daU4ucmAF2

— ANI (@ANI) June 15, 2023


15 Jun 20232:40:53 PM
Cyclone Biparjoy Live वलसाड में ऊंची लहरें

गुजरात के तट से कुछ ही घंटों में बिपरजॉय टकराने वाला है। वलसाड समुद्री तट पर ऊंची लहरें उठ रही हैं।

#WATCH | Massive waves lash Valsad seafront as cyclone 'Biparjoy' is expected to hit Gujarat coast in a few hours. pic.twitter.com/W949aNIsAZ

— ANI (@ANI) June 15, 2023


15 Jun 20232:23:58 PM
गुजरात में बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन घंटों में गुजरात के द्वारका, जामनगर, पोरबंदर, मोरबी, राजकोट, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, गिर सोमनाथ और कच्छ जिले मध्यम बारिश हो सकती है।

15 Jun 20232:13:53 PM
सुरक्षित जगह पर शिफ्ट किए गए करीब एक लाख लोग

एनडीआरएफ के डीजी ने बताया कि गुजरात से करीब एक लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया है। करीब चार हजार होर्डिंग्स को हटाया गया है।

15 Jun 20232:06:15 PM
सीएम भूपेंद्र पटेल ले रहे पल-पल का जायजा

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर पहुंचकर चक्रवात बिपरजॉय के संभावित खतरे को लेकर स्थिति का जायजा लिया।

15 Jun 20231:39:15 PM
Cyclone Biparjoy Latest News 94 हजार लोग हुए शिफ्ट

एनडीआरएफ के आईजी एनएस बुंदेला ने कहा कि NDRF की 18 और SDRF की 12 टीमें तैनात हैं। हमारे साथ मौसम विभाग समय-समय पर जानकारी साझा कर रहा है। हमने 94,000 लोगों को प्रभावित इलाकों से हटाया है। हम अभी नुकसान का अंदाजा नहीं लगा सकते। एयरलिफ्ट के लिए हमने 15 टीमों को अलग-अलग स्थानों पर रखा है।

15 Jun 20231:25:12 PM
बिपरजॉय की लाइव लोकेशन

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय आज शाम गुजरात के तट से टकरा सकता है। बिपरजॉय तेज गति के साथ गुजरात की ओर बढ़ रहा है। जूम अर्थ के इस्तेमाल से आप इसकी लाइव लोकेशन देख सकते हैं।

https://zoom.earth/maps/satellite/#view=21.3,78.3,4z

15 Jun 202312:44:49 PM
हवा की रफ्तार 60-70 किमी प्रति घंटा

एनडीआरएफ के अधिकारी ने बताया कि अभी हवा की रफ्तार 60-70 किमी प्रति घंटे के आसपास है। हमने तटीय इलाकों और निचले इलाकों का जायजा लिया है और वहां बलों को तैनात किया गया है। हम राज्य के लोगों से घर के अंदर रहने और सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील करते हैं।

15 Jun 202312:25:12 PM
गुजरात के गृह मंत्री ने लिया जायजा

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने द्वारका में गोमती घाट पर हालात का जायजा लिया।

#WATCH | Gujarat Home Minister Harsh Sanghavi reviews the situation at Gomti Ghat of Dwarka, as 'Biparjoy' approaches Gujarat coast to make landfall today evening. pic.twitter.com/S5cP3TV2On

— ANI (@ANI) June 15, 2023


15 Jun 202312:25:12 PM
गुजरात के गृह मंत्री ने लिया जायजा

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने द्वारका में गोमती घाट पर हालात का जायजा लिया।

#WATCH | Gujarat Home Minister Harsh Sanghavi reviews the situation at Gomti Ghat of Dwarka, as 'Biparjoy' approaches Gujarat coast to make landfall today evening. pic.twitter.com/S5cP3TV2On

— ANI (@ANI) June 15, 2023


15 Jun 202312:12:37 PM
Cyclone Biparjoy का असर, गोमती घाट डूबा

समुद्र में तेज हवाएं और भारी बारिश के साथ ही ज्वार भाटा भी उठ रहा है। न्यू गोमती घाट क्षेत्र में जलस्तर बढ़ रहा है, न्यू गोमती घाट में बाढ़ आ गई है।

15 Jun 202312:04:03 PM
जामनगर में भी हो रही तेज बारिश

गुजरात के जामनगर में भी तेज बारिश हो रही है। आज शाम बिपरजॉय तूफान गुजरात के तट से टकराएगा।

#WATCH | Heavy rain and strong winds in cyclone affected Jamnagar as landfall expected along Gujarat coast today evening pic.twitter.com/3wOUMmsBuV

— ANI (@ANI) June 15, 2023


15 Jun 202311:52:42 AM
चक्रवात की गति धीमी, हवा से होगा नुकसान

गांधीनगर के राहत आयुक्त आलोक पांडे ने बताया कि चक्रवात की गति कम हो गई है, लेकिन हवा की गति लगभग 110-125 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, जो बहुत खतरनाक है।

15 Jun 202311:39:25 AM
गुजरात के अलावा राजस्थान में भी होगा असर

मौसम विभाग ने बताया कि मुंबई से दूरी अधिक होने की कारण बिपरजॉय का असर मुंबई में खास नहीं होगा। इसका प्रभाव गुजरात और राजस्थान में अधिक होगा। राजस्थान में 16-17 जून को भारी बारिश हो सकती है और हवाओं की रफ्तार 50-60 किमी प्रति घंटे की रहने का अनुमान है।

15 Jun 202311:28:51 AM
गुजरात में हाई टाइड और तेज हवाओं के साथ बारिश

चक्रवात बिपरजॉय के कारण गुजरात में हाई टाइड और तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। बिपरजॉय के आज कच्छ में जखाऊ बंदरगाह के पास लैंडफॉल करने की संभावना है।

15 Jun 202311:17:46 AM
Cyclone Biparjoy Live कैसी है नेवी की तैयारी?

भारतीय तट रक्षक के उप महानिदेशक एमवी पाठक ने बताया कि नेवी के जहाज बचाव और राहत कार्य के लिए बंदरगाह पर तैनात किए हैं। हमारे 3 ऑफशोर पेट्रोल वाहन, 4 फास्ट पेट्रोल वाहन, 8 इंटरसेप्टर नाव, 3 डोर्नियर, ALH गुजरात में तैयार हैं।

15 Jun 202311:09:17 AM
किन इलाकों में कितनी बारिश?

धारी में 9 मिमी, खेड़ा में 7 मिमी, सीहोर में 6 मिमी, लोधिका, खंभा, भनवाड़ और ऊना में 4 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

15 Jun 202311:07:07 AM
कई इलाकों में तेज बारिश शुरू

अहमदाबाद के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई है। बारिश के कारण अटल ब्रिज को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है।

15 Jun 202310:55:25 AM
115-125 किमी प्रति घंटा रहेगी हवा की रफ्तार: IMD

मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि तूफान जब कराची और मांडवी के बीच तट को पार करेगा, तब हवा की गति 115-125 किमी प्रति घंटा रह सकती है। ये गति एक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान की गति है। इसके प्रभाव के कारण नुकसान हो सकता है। आज पूरे दिन समुद्र में ऊंची लहरें ही स्थिति रहेगी।

15 Jun 202310:43:02 AM
Cyclone Biparjoy Live किनारों पर बांधी गईं नाव

गुजरात के मांडवी में अरब सागर में चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव के कारण तेज हवाएं चल रही हैं। नावों को सुरक्षित रखने के लिए किनारों पर बांधा गया है।

#WATCH मांडवी: अरब सागर में चक्रवात 'बिपरजॉय' के प्रभाव के कारण गुजरात में तेज हवाएं चल रही हैं। नावों को सुरक्षित रखने के लिए किनारों पर बांधा गया है। pic.twitter.com/L8J4aoEcEb

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2023


15 Jun 202310:41:35 AM
Cyclone Biparjoy Live का मुंबई में भी असर

चक्रवात बिपरजॉय के कारण मुंबई के जुहू समुद्र तट पर लाइफगार्ड तैनात किए गए हैं। समुद्र तट पर लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

#WATCH चक्रवात बिपरजॉय के कारण मुंबई के जुहू समुद्र तट पर लाइफगार्ड तैनात किए गए हैं। समुद्र तट पर लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। pic.twitter.com/ljBV3Znkf6

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2023


15 Jun 202310:03:24 AM
Cyclone Biparjoy Live Status मांडवी में भी चल रही तेज हवाएं

बिपरजॉय के प्रभाव के कारण गुजरात के मांडवी में भी तेज हवाएं चल रही हैं। बिपरजॉय आज गुजरात के तट से टकराने वाला है।

#WATCH मांडवी: अरब सागर में चक्रवात 'बिपोरजॉय' के प्रभाव के कारण गुजरात में तेज हवाएं चल रही हैं। pic.twitter.com/k5k4Tq23bg

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2023


15 Jun 20239:49:07 AM
Cyclone Biparjoy Live के कारण भारी बारिश की संभावना

गुजरात के द्वारका के तटीय इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं। चक्रवात बिपरजॉय आज शाम गुजरात तट पर पहुंचेगा। चक्रवात के कारण आज द्वारका में भारी बारिश की संभावना है।

#WATCH गुजरात: द्वारका के तटीय इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं। चक्रवात बिपरजॉय आज शाम गुजरात तट पर पहुंचेगी। चक्रवात के कारण आज द्वारका में भारी बारिश की संभावना है। pic.twitter.com/4vL2DeU9lj

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 15, 2023


15 Jun 20239:44:09 AM
Cyclone Biparjoy Latest News कच्छ से निकाले गए 46 हजार लोग

गुजरात के कच्छ से 46 हजार लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। कच्छ में एनडीआरएफ की छह, आरपीएफ की तीन, एसडीआरएफ की दो टीमें तैनात हैं। आर्मी को अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है।

15 Jun 20239:39:54 AM
अभी कहां पहुंचा बिपरजॉय?

बिपरजॉय के गुजरात में शाम पांच बजे लैंडफॉल करने की संभावना है। बिपरजॉय जखाऊ पोर्ट से लगभग 180 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में, देवभूमि द्वारका से 210 किमी पश्चिम में, नलिया से 210 किमी पश्चिम-दक्षिण में है।

15 Jun 20239:20:07 AM
अंतरिक्ष से कैसा दिख रहा बिपरजॉय?

बिपरजॉय तूफान आज गुजरात के तट से टकराने वाला है। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में काम कर रहे अंतरिक्ष यात्री सुल्तान अलनेयादी ने बिपरजॉय का वीडियो बनाया है। आप भी देखिये अंतरिक्ष से बिपरजॉय कैसा दिख रहा है।

Watch as a tropical cyclone forms over the Arabian Sea from these views I captured.

The ISS provides a unique perspective on several natural phenomena, which can assist experts on Earth in weather monitoring.🌩️🌀

Stay safe, everyone! pic.twitter.com/dgr3SnAG0F

— Sultan AlNeyadi (@Astro_Alneyadi) June 13, 2023

15 Jun 20239:01:29 AM
जखाऊ से 180 किमी की दूरी पर बिपरजॉय

मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि चक्रवात बिपरजॉय सौराष्ट्र, कच्छ की तरफ बढ़ रहा है। यह जखाऊ से करीब 180 किमी की दूरी पर है। इसकी हवाओं की रफ्तार 125-135 किमी प्रति घंटा है। यह अति गंभीर चक्रवाती तूफान है। इसकी वजह से पेड़, छोटे मकान, मिट्टी के घर, टिन के घरों को नुकसान हो सकता है।

#WATCH | 'Biparjoy' is a Very Severe Cyclonic Storm with damaging potential, says Dr Mrityunjay Mohapatra, Director General, IMD pic.twitter.com/eCTN3tAKpr

— ANI (@ANI) June 15, 2023


15 Jun 20238:56:28 AM
सुरक्षित जगहों पर पहुंचाए जा रहे लोग

प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया जा रहा है। अभी तक 74 हजार से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

15 Jun 20238:50:38 AM
Cyclone Biparjoy नेवी के चार जहाज तैनात

बिपरजॉय के चलते नेवी के चार जहाज स्टैंडबाय पर हैं। इसके अलावा पोरबंदर और ओखा में पांच-पांच राहत दल और वलसुरा में 15 राहत दल तैयार हैं। गोवा में आईएनएस हंसा और मुंबई में आईएनएस शिकरा तैनात की गई हैं।

15 Jun 20238:30:51 AM
मांडवी में उठ रही ऊंची लहरें

गुजरात के मांडवी में चक्रवात बिपरजॉय के प्रभाव से समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही हैं।

#WATCH | Gujarat: Mandvi witnesses rough sea conditions and strong winds under the influence of #CycloneBiporjoy

As per IMD's latest update, VSCS (very severe cyclonic storm) Biparjoy to cross Saurashtra & Kutch & adjoining Pakistan coasts b/w Mandvi & Karachi near Jakhau Port… pic.twitter.com/QmebPZCsKQ

— ANI (@ANI) June 15, 2023

15 Jun 20238:20:34 AM
द्वारकाधीश मंदिर आज श्रद्धालुओं के लिए बंद

चक्रवात बिपरजॉय की वजह से द्वारकाधीश मंदिर को आज श्रद्धालुओं के लिए बंद किया गया है।

#WATCH | Gujarat: Dwarkadhish Temple in Devbhumi Dwarka closed for devotees today in view of #CycloneBiparjoy

As per IMD, VSCS (very severe cyclonic storm) Biparjoy to cross Saurashtra & Kutch & adjoining Pakistan coasts b/w Mandvi & Karachi near Jakhau Port by today evening pic.twitter.com/Yhluh9Nrig

— ANI (@ANI) June 15, 2023


15 Jun 20238:02:27 AM
द्वारका में बिपरजॉय का असर

गुजरात के द्वारका में चक्रवात बिपरजॉय का प्रभाव देखने को मिल रहा है। समुद्र में तेज हवा के प्रभाव के कारण ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं।

15 Jun 20231:25:56 AM
चक्रवात बिपरजोय: 50,000 लोगों को किया गया रेस्क्यू

चक्रवात बिपरजोय के मद्देनजर अधिकारियों ने जानकारी दी कि अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर गुजरात के तटीय क्षेत्रों से लगभग 50,000 लोगों को स्थानांतरित कर दिया है और राहत और बचाव के लिए आपदा प्रबंधन इकाइयों को तैनात किया है। 

14 Jun 202311:30:45 PM
15 जून को जखाऊ पोर्ट से टकराएगा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय

VSCS BIPARJOY at 2030 IST of today over NE Arabian Sea near lat 22.1N & long 66.8E, about 220km SW of Jakhau Port (Gujarat), 230km WSW of Devbhumi Dwarka. To cross near Jakhau Port (Gujarat) by evening of 15th June as VSCS. pic.twitter.com/9aziJQzylN

— India Meteorological Department (@Indiametdept) June 14, 2023
14 Jun 202311:01:42 PM
चक्रवाती तूफान के चलते नौसेना स्टैंडबाय पर

 चक्रवाती तूफान बिपारजॉय को लेकर भारतीय नौसेना को स्टैंडबाय पर रखा गया है।

14 Jun 20238:47:33 PM
Cyclone Biporjoy: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने गुजरात के कच्छ में अस्पतालों का निरीक्

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने गुजरात के कच्छ में अस्पतालों का निरीक्षण किया और उपलब्ध ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और क्रिटिकल केयर बेड की जानकारी मांगी। उन्होंने चक्रवात के बाद आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए की गई तैयारियों की भी समीक्षा की।

14 Jun 20238:43:23 PM
Cyclone Biporjoy: बिपरजॉय चक्रवात सौराष्ट्र, कच्छ की ओर मुड़ने को तैयार, गुरुवार को तट से टकराएगा

अरब सागर से उठा चक्रवात ‘बिपरजॉय’ बुधवार को गुजरात के कच्छ क्षेत्र और इससे सटे दक्षिण पाकिस्तान की ओर मुड़ने को तैयार है। इस प्रक्रिया में यह थोड़ा कमजोर हो रहा है, लेकिन इससे अभी भी तूफानी लहरों, तेज हवाओं और भारी बारिश का खतरा बना हुआ है।

14 Jun 20238:21:22 PM
गुजरात के गृह मंत्री ने किया द्वारकाधीश मंदिर का दौरा

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को देखते हुए गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने देवभूमि में द्वारकाधीश मंदिर का दौरा किया। तूफान के मद्देनजर 15 जून को मंदिर बंद रहेगा।

#CycloneBiparjoy | #WATCH | Gujarat Home Minister Harsh Sanghavi visits Dwarkadhish Temple in Devbhumi Dwarka.

The Temple will remain closed tomorrow, 15th June. pic.twitter.com/jxeHaDkMFB

— ANI (@ANI) June 14, 2023
14 Jun 20237:53:39 PM
Cyclone Biporjoy: पाकिस्‍तान में हजारों लोगों ने घर छोड़ा

चक्रवाती तूफान बिपारजॉय के पाकिस्तान पहुंचने की आशंका के बीच तटीय कस्बों तथा छोटे द्वीपों में रहने वाले हजारों लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। तेज हवाओं, बारिश और ऊंची लहरों ने चक्रवात बिपरजॉय के आगमन की आहट दे दी है।

14 Jun 20237:51:44 PM
Cyclone Biporjoy: तूफान ने 6 घंटे में जाखौ से 260 किमी और नलिया से 280 किमी की दूरी तय की

अरब सागर में बना चक्रवाती तूफान बिपरजॉय 15 जून यानी कल कच्छ से गुजर सकता है। इसके कच्छ-पाकिस्तान के बीच लैंडफॉल करने की भी संभावना है। चक्रवात पोरबंदर से दूर जा रहा है। हालांकि देवभूमि द्वारका के अलावा जाखौ पोर्ट, नलिया के करीब आ रहा है।

14 Jun 20236:46:47 PM
राजस्थान में तूफान को देखते हुए सतर्कता बढ़ाई गई

अरब सागर में बने चक्रवात बिपरजॉय के गुजरात के निकट आते ही राजस्थान में सतर्कता बढ़ा दी है। राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग ने संभावित तूफान से निपटने की पूरी तैयारी कर ली है। मुख्य सचिव ऊषा शर्मा जिला कलक्टरों के संपर्क में है। उन्होंने कलक्टरों को आवश्यक तैयारी के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में शुक्रवार व शनिवार को तूफान का असर देखने को मिल सकता है।

14 Jun 20236:36:14 PM
25 तस्वीरों में Cyclone Biparjoy का तांडव, 12 हजार से ज्यादा बिजली के खंभे गिरे; कई गांव में बत्ती ग

अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय 150 किमी की रफ्तार से गुजरात की ओर बढ़ रहा है और इसने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। तूफान ने बिजली के खंभों को उखाड़ फेंका है। तस्वीरों में देखिए तूफान बिपरजॉय का तांडव।

14 Jun 20236:02:59 PM
Cyclone Biporjoy: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेना प्रमुखों से की बात, लिया तैयारियों का जायजा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को चक्रवाती तूफान बिपरजॉय से निपटने की तैययारियों का जायजा लेने के लिए तीनों सेना प्रमुखों से बात की।

Spoke to all three Service Chiefs and reviewed the preparedness of the Armed Forces for the landfall of cyclone ‘Biparjoy’.

The Armed Forces are ready to provide every possible assistance to civil authorities in tackling any situation or contingency due to the cyclone.

— Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 14, 2023
14 Jun 20235:05:27 PM
द्वारका, जामनगर और भुज में तेज हवाओं के साथ बारिश, पेड़ और बिजली के खंभे गिरे

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के बढ़ते प्रभाव के कारण द्वारका, जामनगर, भुज और राजकोट सहित तटीय जिलों में बारिश शुरू हो गई है। बुधवार दोपहर से सौराष्ट्र के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई।

14 Jun 20232:42:25 PM
Cyclone Biporjoy Live Status केंद्रीय मंत्री ने किया निरीक्षण

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने गुजरात के कच्छ में अस्पतालों का निरीक्षण किया और उपलब्ध ऑक्सीजन, वेंटिलेटर और क्रिटिकल केयर बेड की जानकारी मांगी। उन्होंने चक्रवात के बाद आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं को सुनिश्चित करने के लिए की गई तैयारियों की भी समीक्षा की।

14 Jun 20232:00:01 PM
NDRF, SDRF की कई टीमें तैनात

राहत आयुक्त आलोक पाण्डेय ने कहा कि एनडीआरएफ की 18 और एसडीआरएफ की 12 टीमों को तूफान से प्रभावित होने वाले जिलों में तैनात किया गया है।

14 Jun 20231:57:55 PM
सुरक्षित स्थान पर पहुंचाए गए 47 हजार से ज्यादा लोग

अब तक 47 हजार से अधिक नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए तत्काल 597 टीमें तैयार की गई हैं।

મુખ્યમંત્રી શ્રી ભુપેન્દ્ર પટેલે સ્ટેટ ઇમરજન્સી ઓપરેશન સેન્ટરના કન્ટ્રોલ રૂમ ખાતેથી હોટલાઈન દ્વારા કચ્છ અને દેવભૂમિ દ્વારકા જિલ્લાના કલેકટરશ્રીઓ સાથે વાતચીત કરી વાવાઝોડાની પરિસ્થિતિની વિગતો મેળવી હતી તથા બચાવ-રાહત અને લોકોના સ્થળાંતર સહિતની માહિતી ફરજ પરના અધિકારીઓ પાસેથી જાણી… pic.twitter.com/3nXureGIMq

— CMO Gujarat (@CMOGuj) June 13, 2023

14 Jun 20231:43:41 PM
अब तक सात लोगों की मौत

चक्रवाती तूफान से हुए अलग-अलग हादसों में अब तक भारत में सात लोगों की मौत हो चुकी है।

14 Jun 20231:00:07 PM
12020 बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त

सौराष्ट्र के कच्छ के 65 गांवों में बिजली कटौती हुई है। 12020 बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जामनगर ग्रामीण क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित है।

14 Jun 202312:53:24 PM
Cyclone Biporjoy Live Status कैसी है एनडीआरएफ की तैयारी?

NDRF में जनरल डिप्टी चिकित्सा अधिकारी डॉ विरल चौधरी का कहना है कि हमारी कल तक 17 टीमें तैनात थीं और 2 टीमें रिजर्व में थी। आज उन दोनों टीमों को भी बुला लिया गया है। इन दोनों टीमों को नखत्राणा और भुज के लिए मूव किया है। लैंडफॉल से पहले हम स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर लोगों को निकालने का कार्य कर रहे हैं।

14 Jun 202312:29:18 PM
कांडला बंदरगाह पर तैयारियों का जायजा

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को लेकर कांडला बंदरगाह पर तैयारियों का जायजा लिया गया। चक्रवात को लेकर कांडला बंदरगाह पर सभी परिचालन बंद कर दिए गए हैं।

#WATCH गुजरात: कच्छ के कांडला बंदरगाह से ड्रोन वीडियो हैं जहां चक्रवाती तूफान बिपरजोय को लेकर तैयारियां की गई हैं। चक्रवात को लेकर कांडला बंदरगाह पर सभी परिचालन बंद कर दिए गए हैं।#BiparjoyCyclone pic.twitter.com/2Vw1Jf8M2n

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 14, 2023


14 Jun 202311:48:17 AM
Cyclone Biparjoy Live Tracker लोगों को जागरूक कर रही पुलिस

नलिया के सब इंस्पेक्टर ने कहा कि बिपरजॉय चक्रवात के मांडवी और नलिया, हॉटस्पॉट हैं। इसके लिए हमने लोगों को जागरूक कर दिया है। इसके साथ ही SDRF और NDRF की एक-एक टीम तैनात की गई है, जो किसी भी आपात स्थिति में बचाव अभियान चलाएगी।

14 Jun 202310:58:27 AM
पश्चिम की तरफ मुड़ा बिपरजॉय

द्वारका के एसडीएम पार्थ तलसानिया ने कहा कि चक्रवात थोड़ा पश्चिम की तरफ मुड़ गया है। अब शायद द्वारका बिजरजॉय से कम प्रभावित होगा। हम पूरी तरह से तैयार हैं। हमने पूरे जिले में करीब 4,500 लोगों को सुरक्षित शेल्टर होम में पहुंचा दिया है।

14 Jun 202310:35:24 AM
Cyclone Biparjoy Live गुजरात के सीएम ने की बैठक

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में समीक्षा बैठक की।

14 Jun 20239:54:45 AM
Cyclone Biparjoy Live मुंबई में हाई टाइड

बिपरजॉय का असर महाराष्ट्र में भी देखने को मिल रहा है। मुंबई में मरीन ड्राइव पर हाई टाइड की लहरें दिखीं।

#WATCH | Cyclone 'Biparjoy' continues to move towards Gujarat, high tide witnessed at Marine Drive in Mumbai pic.twitter.com/GZxCOZbzWh

— ANI (@ANI) June 14, 2023

14 Jun 20239:37:47 AM
Cyclone Biparjoy Latest News को लेकर पीएम ने की गुजरात के CM से बात

बिपरजॉय को लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार अपनी नजर बनाए हुए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से बात कर स्थिति की जानकारी ली और बचाव प्रबंधन का निर्देश दिया।

14 Jun 20239:29:32 AM
37 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया

गुजरात सरकार ने बताया की तटीय इलाकों से अब तक 37 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया है।

14 Jun 20239:17:16 AM
Cyclone Biparjoy 15 जून को गुजरात आएगा

मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि 15 जून की शाम यह सौराष्ट्र एवं कच्छ के तटीय क्षेत्र से टकराएगा। इस दौरान हवा की रफ्तार 135 से 145 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।

14 Jun 20239:03:47 AM
Cyclone Biparjoy Live: द्वारका में ढहाए जा रहे टावर

द्वारका में चक्रवात बिपरजॉय के मद्देनजर असुरक्षित घोषित किए गए एक रिले टावर को ध्वस्त कर दिया गया है। बाद में यहां नया टावर बनाया जाएगा।

/

14 Jun 20238:56:44 AM
Cyclone Biparjoy Updates: ग्रामीणों में बांटा गया जरूरी सामान

गुजरात के जाफराबाद में अमरेली पुलिस ने सियालबेट के ग्रामीणों को सब्जियां और दूध सहित आवश्यक सामान उपलब्ध कराया।

#WATCH | Amreli, Gujarat: Essential goods being delivered to villagers of Shiyalbet using boats

(Video source - Police)#CycloneBiparjoy pic.twitter.com/auUN5kCijq

— ANI (@ANI) June 14, 2023

14 Jun 20238:38:28 AM
16 जून तक होगी बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि बिजरजॉय (Cyclone Biparjoy) के कारण अगले तीन दिनों तक भारी बारिश हो सकती है।

14 Jun 20238:37:02 AM
महाराष्ट्र में भी असर

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में चक्रवात बिपरजॉय का प्रभाव देखने को मिल रहा है। ये वीडियो गेट वे ऑफ इंडिया से है।

14 Jun 20238:36:16 AM
Cyclone Biparjoy गुजरात में समुद्र में ऊंची लहरें

गुजरात में तूफानी चक्रवात बिपरजॉय के कारण समुद्र में ऊंची लहरें देखने को मिली है।

#WATCH गुजरात: तूफानी चक्रवात 'बिपरजॉय' के कारण समुद्र में ऊंची लहरें देखने को मिली।

(वीडियो द्वारका से है।)#biporjoycyclone pic.twitter.com/EyUnsgENzj

— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 14, 2023

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us