Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    जानें Mountain और Hill में क्या है अंतर, कैसे होता है इनका निर्माण

    By Shashank MishraEdited By: Shashank Mishra
    Updated: Tue, 14 Feb 2023 05:19 PM (IST)

    आप कभी न कभी पहाड़ों पर जरूर गए होंगे लेकिन क्या आपको माउंटेन और हिल्स के बीच अंतर पता है। यदि नहीं तो आइए हम बताते आप को कि माउंटेन और हिल्स में आखिर क्या होता हैं अंतर

    Hero Image
    माउंटेन प्राकृतिक रूप से बना होता है। जबकि हिल्स सामान्य तौर पर माउंटेन की तुलना में अधिक ऊंचे नहीं होते।

    नई दिल्ली, जेएनएन। पृथ्वी की बनावट सबसे अलग है। यहां कहीं जमीन तो कहीं पहाड़ और कहीं सिर्फ दूर-दूर तक पानी है। आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ पहाड़ों पर गए होंगे। वहीं, आपने माउंटेन के साथ हिल्स का भी नाम सुना होगा। लेकिन, क्या आपको इन दोनों के बीच का अंतर पता है। यदि नहीं, तो आइए हम बताते हैं कि आखिर माउंटेन और हिल्स में क्या अंतर होता हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या होता है माउंटेन

    माउंटेन प्राकृतिक रूप से बना होता है, जो कि काफी ऊंचा होता है। सामान्य तौर इनकी उंचाई 2000 मीटर से अधिक मानी गई है। पृथ्वी पर गोलाकार आकार के रूप में चट्टान और मिट्टी से खड़े पर्वत का निर्माण फॉल्टिंगद्वारा हुआ है।

    वहीं, इन पर चढ़ना बहुत मुश्किल होता है, क्योंकि इनकी चढ़ाई काफी खड़ी होती है। पर्वत पर दो या इससे अधिक जलवायु और वनस्पति की विविधता पाई जाती है।

    क्या होता है हिल्स

    हिल्स सामान्य तौर पर माउंटेन की तुलना में अधिक ऊंचे नहीं होते हैं। इनके निर्माण की बात करें, तो इनका निर्माण Soil Erosion या फॉल्टिंग के माध्यम हुआ था। यह इतने ऊंचे होते हैं कि पर्वत की तुलना में व्यक्ति यहां आसानी से पहुंच सकते हैं।

    भारत के कई राज्यों में हिल्स देखने को मिल जाएंगे। उदाहरण के तौर पर देश की राजधानी दिल्ली में रायसीना हिल्स है, जहां राष्ट्रपति भवन बना हुआ है। यहां हिल्स पर ही आपको नॉर्थ और साउथ ब्लॉक भी देखने को मिल जाएगा।

    वैज्ञानिकों का यह भी मानना है कि कई हजारों साल पहले हिल्स बड़े माउंटेन हुआ करते थे। हालांकि, समय के साथ हुए बदलाव और Soil Erosion होने की वजह से वह अब हिल्स में रह गए।

    हिल्स और माउंटेन में अंतर

    -हिल्स की ऊंचाई आमतौर पर 2000 मीटर से कम होती है, जबकि माउंटेन की ऊंचाई 2000 मीटर से अधिक होती हैं।

    • कुछ ही मामलों में हिल्स नाम से जाने जाते हैं, लेकिन अधिकांश माउंटेन नाम से जाने जाते हैं।
    • हिल्स पर आप आसानी से चढ़ सकते हैं, लेकिन माउंटेन पर चढ़ना आसान नहीं होता है।
    • माउंटेन जमीन से काफी ऊंचाई पर होते हैं, ऐसे में यहां बसावट कम होती है, जबकि कुछ हिल्स पर आपको अधिक बसावट देखने को मिल जाएगी।
    • आमतौर पर हिल्स का टॉप गोलाकार होता है, जिस पर रहा जा सकता है, जबकि माउंटेन का पीक ऐसा नहीं होता है।

    भारत के प्रमुख हिल्स

    भारत में कुछ प्रमुख हिल्स की बात करें, तो यह विंध्या हिल्स, सतपुरा हिल्स, अनाईमलाई हिल्स, नीलगीरी हिल्स, पलानी हिल्स, गरो हिल्स, खासी हिल्स, जैंतिया हिल्स, पीर पंजाल और काराकोरम आदि हैं।

    भारत के प्रमुख माउंटेन

    भारत के प्रमुख माउंटेन की बात करें तो कंचनजंगा, नंदा देवी, त्रिशुल, चौखंबा, कामेत व साल्तोरो कांगरी आदि हैं। आपको बता दें कि माउंड एवरेस्ट धरती पर सबसे ऊंचा पहाड़ है, जिसका हाइट 8848.86 मीटर है।

    ये भी पढ़ें- एग्री-स्टार्टअप की सफलता के लिए नया आइडिया, सस्ता प्रोडक्ट और शुरू से फंडिंग के प्रयास जरूरी

    ये भी पढ़ें- Fact Check Story: फर्जी है बिजली बिल का भुगतान अपडेट नहीं होने पर कनेक्शन काटने का मैसेज, सावधान रहें