Move to Jagran APP

रामोजी राव को दी गई अंतिम विदाई, TDP अध्यक्ष समेत ये लोग आए नजर; इस दिन बंद रहेगी टॉलीवुड इंडस्ट्री

दिग्गज प्रोड्यूसर और हैदराबाद फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का कल निधन हो गया था। आज उन्हें अंतिम विदाई दी गई। उनका अंतिम संस्कार आज हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में हुआ। तेलंगाना सरकार के राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।इस दौरान बड़ी संख्या में लोग नजर आए वहीं तेलुगु देसम पार्टी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने भी इस दौरान अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

By Agency Edited By: Shubhrangi Goyal Sun, 09 Jun 2024 01:07 PM (IST)
रामोजी राव को दी गई अंतिम विदाई, TDP अध्यक्ष समेत ये लोग आए नजर; इस दिन बंद रहेगी टॉलीवुड इंडस्ट्री
रामोजी राव को दी गई अंतिम विदाई (FILE PHOTO)

एनएनआई, हैदराबाद। दिग्गज प्रोड्यूसर और हैदराबाद फिल्म सिटी के संस्थापक रामोजी राव का कल निधन हो गया था। आज उन्हें अंतिम विदाई दी गई। उनका अंतिम संस्कार आज हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में हुआ। तेलंगाना सरकार के राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

तेलुगु देसम पार्टी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू भी आए नजर

इस दौरान बड़ी संख्या में लोग नजर आए, वहीं तेलुगु देसम पार्टी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू  ने भी इस दौरान अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आंध्र प्रदेश सरकार ने उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को भी नामित किया था। वहीं राज्य सरकार ने ऐलान किया था कि वह रविवार और सोमवार (9 और 10 जून) को राजकीय शोक मनाएगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित इन नेताओं ने जताया शोक

बता दें कि तेलंगाना के हैदराबाद के स्टार अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, इस दौरान उनका निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे, उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उनकी उम्र 87 साल बताई जा रही है।

वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के शीर्ष नेताओं ने शनिवार को राव के निधन पर शोक व्यक्त किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के शीर्ष नेताओं ने शनिवार को राव के निधन पर शोक व्यक्त किया।

वहीं नरेंद्र मोदी ने भी उनके लिए श्रद्धांजलि व्यक्त की है। उन्होंने कहा, 'जब मैं रामोजी राव के बारे में सोचता हूं,तो मुझे एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति की याद आती है,जिनकी प्रतिभा का कोई सानी नहीं है। वह एक किसान परिवार से थे और उन्होंने सिनेमा, मनोरंजन, मीडिया, कृषि, शिक्षा और शासन जैसी विविध दुनिया में अपनी छाप छोड़ी। लेकिन उनकी पूरी जीवन यात्रा के दौरान जो चीज आम रही वह थी वो थी उनकी विनम्रता और जमीनी स्तर से जुड़ाव। इन गुणों ने उन्हें व्यापक स्तर के लोगों का प्रिय बना दिया।

यह भी पढ़ें: Ramoji Rao Death: रामोजी राव के निधन से शोक में डूबी इंडस्ट्री, Rajamouli ने कहा- भारत रत्न ही सच्ची श्रद्धांजलि

यह भी पढ़ें:मोदी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल, जगमग रोशनी में नहाया राष्ट्रपति भवन; Video