Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था आपत्तिजनक वीडियो

    Updated: Sat, 31 May 2025 06:56 PM (IST)

    कोलकाता पुलिस ने पैगंबर मुहम्मद पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में शर्मिष्ठा पनौली नामक छात्रा को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। शर्मिष्ठा पर धार्मिक समुदायों के बीच घृणा फैलाने का आरोप है। उसने 14 मई को वीडियो पोस्ट किया था जिसे बाद में हटा दिया और माफी भी मांग ली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    कम्युनल टिप्पणी कर बुरी फंसी इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर शर्मिष्ठा। (फोटो- सोशल मीडिया)

    राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। कोलकाता पुलिस ने पैगंबर मुहम्मद के बारे में आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में दिल्ली से सटे गुरुग्राम से शर्मिंष्ठा पनौली नामक छात्रा को गिरफ्तार किया है। शर्मिंष्ठा दिल्ली की रहने वाली है और पुणे के एक शिक्षा संस्थान में कानून की पढ़ाई कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह कार्रवाई कोलकाता के गार्डनरीच थाने में दर्ज प्राथमिकी और अदालत से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर की गई है। उनपर धार्मिक समुदायों के बीच घृणा व शत्रुता को बढ़ावा देने का प्रयास करने का आरोप है।

    शर्मिंष्ठा ने शेयर की थी वीडियो

    शर्मिंष्ठा को ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाया जा रहा है। शर्मिंष्ठा ने गत 14 मई को यह वीडियो पोस्ट किया था, हालांकि अगले ही दिन इसे डिलीट कर दिया था और इसके लिए बिना किसी शर्त के माफी भी मांग ली थी।

    बाद में शर्मिष्ठा ने मांग ली थी माफी

    शर्मिष्ठा ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से की गई सैन्य कार्रवाई पर एक पाकिस्तानी समर्थक द्वारा प्रश्न उठाने पर प्रतिक्रिया के रूप में एक्स पर यह वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो पर मुस्लिम समुदाय की ओर से कड़ी आपत्ति जताई गई थी।

    कुछ लोगों ने शर्मिष्ठा को दुष्कर्म व जान से मारने की धमकियां भी दी थीं। इसके बाद शर्मिष्ठा ने उक्त वीडियो को डिलीट करते हुए लिखा था- यह मेरी व्यक्तिगत भावनाएं हैं। मेरा जान-बूझकर किसी की भावनाओं को आहत करने का कोई इरादा नहीं था। अगर किसी को इससे ठेस पहुंची है तो मैं इसके लिए दुखी हूं।'

    पुलिस ने मामले में लिया एक्शन

    शर्मिष्ठा के करीबियों का आरोप है कि पुलिस ने बिना किसी पूर्व नोटिस व गिरफ़्तारी वारंट के गिरफ्तारी की है। दूसरी तरफ कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वीडियो के जरिए एक विशेष समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई थी।

    मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की गई है। इस बात की जांच की रही है कि वीडियो के पीछे कोई संगठित साजिश तो नहीं है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शर्मिष्ठा और उनका परिवार फरार हो गया था। अदालत ने शर्मिष्ठा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का निर्देश दिया था, इसके बाद यह कार्रवाई की गई।

    यह भी पढ़ें: बांग्लादेशी प्रिया बंगाल में बनी 'अदिति', फर्जी पहचान से घुसपैठियों की कर रही थी मदद

    यह भी पढ़ें: IPS अधिकारी ने बांग्ला फिल्म के लिए लिखा आइटम सॉन्ग, पहले लिखी गई गजलें काफी प्रसिद्ध