विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: कोलकाता में फैक्ट्री में भीषण आग, पूरे इलाके में छाया काला धुआं; दमकल की कई गाड़ियां मौजूद

Published: Sat, 02 Aug 2025 07:52 PM (IST)

कोलकाता के बांडेल गेट इलाके में एक मेडिकल उपकरण फैक्ट्री में आग लग गई। दमकल की 10 गाड़ियों ने दो ...और पढ़ें

कोलकाता मेडिकल उपकरण फैक्ट्री में भीषण आग (फोटो सोर्स- एएनआई)
कोलकाता मेडिकल उपकरण फैक्ट्री में भीषण आग (फोटो सोर्स- एएनआई)

HighLights

  1. दमकल की 10 इंजनों की मदद से आग पर पाया गया काबू, कोई हताहत नहीं
  2. भीषण आग के चलते पूरे इलाके में छाया काला धुआं, आग पर पाया गया काबू

जेएनएन, कोलकाता। दक्षिण कोलकाता के बांडेल गेट इलाके में शनिवार को मेडिकल उपकरण बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि दमकल की 10 इंजनों की मदद से दो घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि आग से फैक्ट्री को भारी नुकसान पहुंचा है। आग के चलते पूरे इलाके में काला धुआं छा गया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आग शाम करीब चार बजे बांडेल गेट के सामने स्थित देज मेडिकल नामक फैक्ट्री में लगी।

फैक्ट्री में रखे हुए थे केमिकल

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में भारी मात्रा में केमिकल रखे हुए थे। नतीजतन, आग तेजी से फैल गई। इसके चलते फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया। आग की खबर मिलते ही दमकल की कई गाडिय़ां मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर आखिरकार काबू पाया।

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आग के चलते इलाके में दहशत का माहौल रहा। चारों तरफ धुएं के चलते कई लोगों ने सांस लेने में भी तकलीफ की शिकायत की।

75 साल पुरानी है फैक्ट्री

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह फैक्ट्री करीब 75 साल पुरानी है। हाल ही में वहां रखरखाव का काम शुरू हुआ था। शनिवार दोपहर वेल्डिंग का काम चल रहा था।

माना जा रहा है कि आग उसी समय लगी होगी। आग लगने के बाद फैक्ट्री से सटे घरों में रहने वाले लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए हैं। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

BLO का मानदेय दोगुना, ERO-AERO के लिए भी बड़ा एलान; चुनाव आयोग का तोहफा