Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'वो सिर्फ एक मर्डर नहीं...', RG Kar रेप केस के 1 साल पूरे होने पर छलका पीड़िता के पिता का दर्द

    By Agency Edited By: Sakshi Pandey
    Updated: Sun, 03 Aug 2025 02:32 PM (IST)

    कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक साल पहले एक ट्रेनी डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी जिससे पूरे देश में आक्रोश फैल गया था। पीड़िता के पिता को पुलिस और सीबीआई पर भरोसा नहीं रहा उनका आरोप है कि सबूतों से छेड़छाड़ की गई और मामले में बड़ी साजिश है। न्याय की उम्मीद में वे अभी भी अदालत के चक्कर लगा रहे हैं।

    Hero Image
    कोलकाता का आरजी कर मेडिकल कॉलेज। फाइल फोटो

    पीटीआई, कोलकाता। 9 अगस्त 2024...कोलकाता का आरजी कर मेडिकल कॉलेज ट्रेनी डॉक्टर की चीखों से गूंज उठा था। देर रात बेहद बेरहमी के साथ रेप के बाद उसे मौत के घाट उतार दिया गया। इस दर्दनाक हादसे ने अगली सुबह कोलकाता को हिलाकर रख दिया। देशभर में लोग सड़कों पर उतर आए। सभी ने पीड़िता के लिए न्याय की गुहार लगाई। मगर, वक्त के साथ यह मामला भी ठंडे बस्ते में चला गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई दरिंदगी को 1 साल होने वाले हैं, लेकिन पीड़िता को अभी तक न्याय नहीं मिल सका है। न्याय की आस में पीड़िता के पिता अभी भी अदालत के चक्कर लगा रहे हैं।

    पुलिस पर नहीं रहा भरोसा: पीड़िता के पिता

    समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत के दौरान पीड़िता के पिता ने कहा, "हमारा पुलिस पर से पूरा विश्वास उठ चुका है। ऐसा लग रहा है कि CBI ने भी राजनीतिक या किसी अन्य दबाव में आकर समझौता कर लिया है। वो कोलकाता पुलिस की भाषा बोल रहे हैं। अब हमें सिर्फ न्यायपालिका से उम्मीद है।"

    पीड़िता के पिता ने कहा-

    वो सिर्फ एक मर्डर नहीं था। यह संदेश था कि कामयाब महिलाएं अस्पताल के अंदर भी सुरक्षित नहीं हैं।

    मर्डर के पीछे बड़ी साजिश: पिता का दावा

    पीड़िता के पिता के अनुसार, "हम पहले दिन से कह रहे हैं कि इस मामले में एक से ज्यादा गुनहगार हैं। मेरी बेटी मजबूत थी। कोई एक इंसान अस्पताल जैसी सुरक्षित जगह पर उसके साथ ऐसी दरिंदगी नहीं कर सकता है। इसके पीछे एक बड़ी साजिश छिपी है।"

    सबूतों से हुई छेड़छाड़

    पीड़िता के पिता का कहना है, "सबूतों के साथ छेड़छाड़ करके उसे नष्ट कर दिया गया। उस दिन अस्पताल में 3 शव पड़े थे, इसके बावजूद सबसे पहले मेरी बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। आखिर इतनी जल्दी क्या थी? सबूत खत्म करने के लिए यह कदम उठाया गया था।"

    ममता सरकार पर उठे सवाल

    बता दें कि 9 अगस्त 2024 की रात कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 26 वर्षीय ट्रेनी डॉक्टर की दरिंदगी से हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड ने न सिर्फ बंगाल बल्कि पूरे देश को झकझोर दिया था। परिवार समेत कई लोगों ने ममता सरकार पर सवाल खड़े किए।

    पुलिस की हिरासत में मुख्य आरोपी

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और गृह मंत्री ममता बनर्जी भी सवालों के कठघरे में आ गई थीं। मामले पर एक्शन लेते हुए कोलकाता पुलिस ने संजय रॉय नामक आरोपी को गिरफ्तार किया था। अब इस मामले पर अदालत में ट्रायल चल रहा है।

    यह भी पढ़ें- 'पहलगाम में सभी ने देखा आतंकवाद का रंग...', मालेगांव ब्लास्ट केस में बरी होने के बाद ऐसा क्यों बोलीं साध्वी प्रज्ञा?