विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पहलगाम में सभी ने देखा आतंकवाद का रंग...', मालेगांव ब्लास्ट केस में बरी होने के बाद ऐसा क्यों बोलीं साध्वी प्रज्ञा?

Published: Sun, 03 Aug 2025 12:11 PM (IST)Updated: Sun, 03 Aug 2025 12:17 PM (IST)

Malegaon Blast Case 2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस में बरी होने के बाद भोपाल पहुंची साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का ...और पढ़ें

मालेगांव ब्लास्ट मामले में बरी होने के बाद भोपाल पहुंची साध्वी प्रज्ञा। (फाइल फोटो)
मालेगांव ब्लास्ट मामले में बरी होने के बाद भोपाल पहुंची साध्वी प्रज्ञा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मालेगांव ब्लास्ट मामले में बरी होने के बाद भोपाल पहुंची साध्वी प्रज्ञा।
  2. साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि हिंदू कभी आतंकी नहीं हो सकता है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर समेत सभी सात आरोपियों को स्पेशल कोर्ट ने बरी कर दिया है। इसके बाद रविवार को बीजेपी की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल पहुंची। यहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

इन सब के बीच साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि जांच के दौरान गलत जानकारी न फैलाने के कारण उन्हें काफी टॉर्चर किया गया था। रविवार को भोपाल एअरपोर्ट पर संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हिंदू आतंकी नहीं हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि आतंकवाद का रंग होता। देशवासियों ने पहलगाम हमले के दौरान आतंकवाद का रंग देखा, जब धर्म पूछकर पर्यटकों को मौत के घाट उतारा गया।

जानिए क्या बोलीं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर

मीडिया के लोगों से बात करते हुए प्रज्ञा ठाकुर सिंह ने कहा कि मुझसे गलत जानकारी फैलाने के लिए कहा गया था, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। इसलिए मुझे बहुत टॉर्चर किया गया था।

प्रज्ञा ठाकुर सिंह ने आगे कहा कि लोग कहते हैं कि रंग मायने नहीं रखता है, लेकिन रंग निश्चित रूप से मायने रखता है। ये हरा रंग लेकर के जिस प्रकार से हमारे पहलगाम में लोगों से उनका धर्म पूछा कि क्या तुम हिंदू हो और फिर उन्हें मार दिया।

'मुझे कई लोगों के नाम लेने के लिए मजबूर किया गया'

वहीं, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर सिंह ने कहा कि मुझे प्रमुख व्यक्तियों के नाम लेने के लिए मजबूर किया, लेकिन मैंने इनकार कर दिया। चूंकि मैंने उनकी मांगें नहीं मानीं, इसलिए उन्होंने मुझे प्रताड़ित किया।

कांग्रेस पर भी बरसीं प्रज्ञा सिंह

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की हमेशा से यही नीति रही है, हिंदुओं पर अत्याचार करते हुए मुसलमानों का तुष्टिकरण। उन्होंने अपने शासन के दौरान अपनी शक्ति का भरपूर दुरुपयोग किया। हिंदुओं को जेल में डाला, उन पर हमला किया, उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए। कांग्रेस तो भगवा आतंकवाद कहने और हिंदू धर्म को आतंकवाद कहने तक चली गई। (इनपुट आइएएनएस के साथ)

यह भी पढ़ें: 'आतंकवाद का रंग भगवा नहीं, बल्कि...', मालेगांव ब्लास्ट केस में बरी होने के बाद और क्या बोलीं साध्वी प्रज्ञा?

यह भी पढ़ें: Pahalgam Attack: बेनकाब हुआ पाकिस्तान... ऑपरेशन महादेव में जिस आतंकी को सेना ने मारा, PoK में निकला उसका जनाजा