विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आतंकवाद का रंग भगवा नहीं, बल्कि...', मालेगांव ब्लास्ट केस में बरी होने के बाद और क्या बोलीं साध्वी प्रज्ञा?

By Agency Edited By: Sakshi Pandey
Published: Sun, 03 Aug 2025 11:10 AM (IST)

मालेगांव ब्लास्ट केस की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को कोर्ट ने बरी कर दिया है। साध्वी प्रज्ञा का कहना ...और पढ़ें

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का बयान। फोटो - पीटीआई
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का बयान। फोटो - पीटीआई

HighLights

  1. 2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस में बरी होने के बाद प्रज्ञा ठाकुर का बड़ा बयान।
  2. पुलिस कस्टडी में मुझे प्रताड़ित किया गया: साध्वी प्रज्ञा
  3. मोदी-योगी का नाम लेने के लिए दबाव बनाया गया: प्रज्ञा ठाकुर

एजेंसी, नई दिल्ली। 2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को कोर्ट ने बरी कर दिया है। वहीं, साध्वी प्रज्ञा का कहना है कि जांच के दौरान गलत जानकारी न फैलाने के कारण उन्हें काफी टॉर्चर किया गया था।

रविवार को भोपाल एअरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान साध्वी प्रज्ञा ने कहा, "मुझसे गलत जानकारी फैलाने के लिए कहा गया था, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। इसलिए मुझे बहुत टॉर्चर किया गया था।"

भगवा आतंकवाद नहीं हो सकता: साध्वी प्रज्ञा

साध्वी प्रज्ञा के अनुसार, "हिंदू आतंकवाद कभी साबित नहीं हो सकता। कांग्रेस ने हमेशा से हिंदुओं को कुचला है। हम अपने ही देश में आतंकवादी हो ही नहीं सकते। कौन कहता है कि आतंकवाद का रंग नहीं होता? ये हरा रंग लेकर जिस तरह पहलगाम में धर्म पूछकर गोली मारा गया।"

साध्वी प्रज्ञा ने क्या कहा?

साध्वी प्रज्ञा ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह पर निशाना साधते हुए कहा, "वो बहुत निकृष्ट व्यक्ति है। उसने कानून से परे जाकर मुझे प्रताड़नाएं दी हैं। वो अधिकारी के पद पर रहने के काबिल नहीं हैं। अकेले परमबीर सिंह ने नहीं बल्कि पूरे ATS के अधिकारियों ने प्रताड़ित किया है। मैं 24 दिनों तक पुलिस कस्टडी में रही और उनकी प्रताड़नाएं झेलती रही।"

कस्टडी में बनाया दबाव: साध्वी प्रज्ञा

साध्वी प्रज्ञा का बयान ऐसे समय सामने आया है, जब मालेगांव ब्लास्ट देश में एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहा है। अदालत से बरी होने के बाद पहली बार भोपाल पहुंची साध्वी प्रज्ञा का कहना है कि पुलिस कस्टडी के दौरान उनपर कई बड़े नेताओं का नाम लेने का आरोप लगाया गया था। साध्वी प्रज्ञा ने कहा-

मुझसे बहुत बड़े-बड़े लोगों के नाम जबरदस्ती बोलने के लिए कहा। मैंने नहीं बोला, इसलिए उन्होंने मुझे प्रताड़ित किया। उन नामों में विशेषरूप से भागवत जी, मोदी जी, योगी जी और इंद्रेश जी का नाम लेने के लिए दबाव बनाया गया।

कांग्रेस पर बोला हमला

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए साध्वी प्रज्ञा ने कहा, "कांग्रेस ने मुस्लिम वर्ग के लिए तुष्टिकरण की नीति अपानाई। उन्होंने इसका भरपूर उपयोग किया। हिंदूओं को प्रताड़ित किया गया। उन्होंने भगवा और हिंदुत्व को आतंकवाद कह दिया। कांग्रेस ने यह कुचक्र रचा।"

रिहाई के बाद भोपाल पहुंची साध्वी प्रज्ञा

बता दें कि 2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। हाल ही में NIA कोर्ट ने सबूतों के अभाव में उन्हें बरी कर दिया है। रिहाई के बाद साध्वी प्रज्ञा पहली बार अपने निवास स्थान भोपाल पहुंची, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कई बड़े खुलासे किए।

(आईएएनएस और एएनआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- Pahalgam Attack: बेनकाब हुआ पाकिस्तान... ऑपरेशन महादेव में जिस आतंकी को सेना ने मारा, PoK में निकला उसका जनाजा