विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kolkata Blast: एसएन बनर्जी रोड पर बैग में जोरदार धमाका, महिला घायल; NIA से जांच कराने की मांग

Published: Sat, 14 Sep 2024 04:35 PM (GMT+05:30)

कोलकाता के एसएन बनर्जी रोड पर शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे जोरदार धमाका हुआ जिसमें एक महिला घायल हो गई। ...और पढ़ें

कोलकाता के एसएन बनर्जी रोड पर जोरदार धमाका। (फोटो- आईएएनएस)
कोलकाता के एसएन बनर्जी रोड पर जोरदार धमाका। (फोटो- आईएएनएस)

HighLights

  1. प्लास्टिक की लाबारिश बोरी में हुआ विस्फोट, जांच में जुटी पुलिस
  2. घटना पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने जताई चिंता, एनआईए को जांच सौंपने की मांग

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता के एसएन बनर्जी रोड पर शनिवार दोपहर में अचानक धमाका हुआ, जिसकी चपेट में आकर एक महिला घायल हो गईं। धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद तुरंत बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोलकाता पुलिस के मुताबिक, दोपहर 1.45 बजे ब्लोचमैन स्ट्रीट और एसएन बनर्जी रोड के बीच में विस्फोट की जानकारी मिली। शुरुआती जांच में पता चला है कि सड़क किनारे प्लास्टिक की एक लाबारिश बोरी (बैग) रखी थी जिसमें विस्फोट हुआ। पुलिस व बम निरोधक टीम ने घटनास्थल पर मौजूद लाबारिश बोरी और आसपास की चीजों की जांच की। 

फॉरेंसिक टीम ने नमूने एकत्र किए

घटना के बाद फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और नमूने एकत्रित किए। विस्फोट के बाद पुलिस ने व्यस्त एसएन बनर्जी रोड पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक को रोक दिया था। जांच के बाद उस रोड पर ट्रैफिक को फिर बहाल कर दिया गया। इस बोरी को किसने और किस उद्देश्य से रखा था, इसका अभी पता नहीं चला है। 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने जताई चिंता

इधर, इस घटना पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इस मामले की जांच अच्छे से होनी चाहिए। कोलकाता पुलिस धमाके की जांच नहीं कर पाएगी क्योंकि उनके पास सही तकनीक और लोग नहीं है। उन्होंने इस मामले की जांच एनआइए को सौंपने की मांग की। 

उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस्तीफे की भी मांग की। मजूमदार ने कहा कि यह गृह मंत्री के तौर पर ममता बनर्जी की नाकामी है। उन्हें तुरंत पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। दरअसल, आरजी कर कांड को लेकर भाजपा ममता का लगातार इस्तीफा मांग रही है।

यह भी पढ़ें- प्रदर्शनकारी डॉक्टर और ममता बनर्जी के बीच नहीं हो पाई बैठक, लाइव टेलिकास्ट की मांग पर किया मना; छिड़ी बहस