Move to Jagran APP

Manmohan Singh Birthday: RBI गवर्नर से पीएम बनने का मनमोहन सिंह का सफर, लिए कई अहम फैसले

देश के पूर्व प्रधानमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा. मनमोहन सिंह आज 90 वर्ष के हो गए। उन्होंने वर्ष 2004 से 2014 तक प्राधानमंत्री की कुर्सी संभाली थी। आइए उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उसे जुड़ी कुछ खास बातें।

By Devshanker ChovdharyEdited By: Published: Mon, 26 Sep 2022 04:06 PM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2022 04:06 PM (IST)
Manmohan Singh Birthday: RBI गवर्नर से पीएम बनने का मनमोहन सिंह का सफर, लिए कई अहम फैसले
RBI गवर्नर से पीएम बनने का मनमोहन सिंह का सफर, लिए कई अहम फैसले।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Manmohan Singh: देश के पूर्व प्रधानमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा. मनमोहन सिंह आज 90 वर्ष के हो गए। उन्होंने वर्ष 2004 से लेकर 2014 तक प्राधानमंत्री की कुर्सी संभाली थी। वह प्रधानमंत्री से पहले वित्त मंत्री भी रह चुके हैं। मनमोहन सिंह को देश में आर्थिक सुधारों के लिए जाना जाता है। वह पी वी नरसिंहा राव की सरकार में वित्त मंत्री रहते हुए, आर्थिक क्षेत्र में कई बदलाव लाए थे। मनमोहन सिंह की जीवन यात्रा काफी रोमांचक रही है, क्योंकि वह राजनीति के अलावा कई पदों पर रह चुके हैं। वह भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर से लेकर संयुक्त राष्ट्र के साथ भी काम कर चुके हैं। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं, उसे जुड़ी कुछ खास बातें।

loksabha election banner

अविभाजित भारत में हुआ था जन्म

मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत में हुआ था। उनका जन्म स्थान वर्तमान पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में है। उन्होंने अपनी शिक्षा कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र की पढ़ाई की और अर्थशास्त्र में डाक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। मनमोहन सिंह राजनीति में आने के अलावा शैक्षणिक कार्य भी किया है। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, दिल्ली स्कूल आफ इकोनामिक्स और दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाने का भी काम किया है।

संयुक्त राष्ट्र में कर चुके हैं काम

मनमोहन सिंह ने संयुक्त राष्ट्र के साथ भी काम कर चुके हैं। उन्होंने 1966 से लेकर 1969 तक संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में आर्थिक मामलों के अधिकारी के रूप में भूमिका निभाई थी। वह वर्ष 1987 से 1990 तक संयुक्त राष्ट्र में दक्षिण आयोग के महासचिव के तौर काम कर चुके हैं। दक्षिण आयोग विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक इंटर-गवर्नमेंटल संगठन है। वह 1985 से 1987 तक योजना आयोग के प्रमुख के पद के तौर पर काम कर चुके हैं।

RBI गवर्नर से पीएम तक का सफर

मनमोहन सिंह की क्षमता को देखते हुए, उन्हें भारतीय अर्थशास्त्री के तौर पर 1982 से 1985 तक भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर नियुक्त किया गया था। उनके गवर्नर रहते देश के बैंकिंग सेक्टर में कई आर्थिक सुधार हुए थे। वह देश में आर्थिक सुधारों के लिए जानें जाते हैं। उन्हें 1991 में पी वी नरसिंहा राव की सरकार में वित्त मंत्री बनाया गया था। वह 1998 से लेकर 2004 तक राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। जब देश में 2004 में कांग्रेस की सरकार बनी तो मनमोहन सिंह को पहली बार प्रधानमंत्री बनाया गया था। इसके बाद कांग्रेस एक बार फिर 2009 में सरकार बनाई, जिसमें भी मनमोहन सिंह को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया गया।

मनमोहन सिंह को विभिन्न क्षेत्रों में काम करने के लिए कई पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें 1987 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

ये भी पढ़ें: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का आज है 90वां जन्मदिन, पीएम मोदी और राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने दी बधाई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.