Invention और Discovery में क्या होता है अंतर, आसान शब्दों में समझें
Invention और Discovery दोनों शब्दों के बीच कंफ्यूजन होने की वजह से कई लोग इनमें अंतर नहीं समझ पाते हैं। अगर आप भी इन दोनों शब्दों के अंतर को लेकर दुविधा में पड़ जाते हैं तो इस लेख के माध्यम से हम आपको इन दोनों के बीच अंतर बताते हैं।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। आपने कभी न कभी आविष्कार (Invention) और खोज (Discovery) जैसे शब्द जरूर सुना होगा। दोनों शब्दों का अर्थ मिलता-जुलता है। यही वजह है कि अक्सर लोग इन दोनों के शब्दों के फेर पड़ जाते हैं। वहीं, कई बार इन दोनों शब्दों में किसी एक शब्द का इस्तेमाल उस जगह कर लिया जाता है, जहां उसका इस्तेमाल करने से वाक्य गलत हो जाता है।
इन दोनों शब्दों के बीच कंफ्यूजन होने की वजह से कई लोग इनमें अंतर नहीं समझ पाते हैं। अगर आप भी इन दोनों शब्दों के अंतर को लेकर दुविधा में पड़ जाते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम आपको इन दोनों के बीच अंतर बताते हैं।
क्या होता है आविष्कार (Invention)
सबसे पहले हम यह समझते हैं कि Invention क्या होता है। दरअसल, Invention का मतलब किसी भी चीज को बनाना या डिजाइन करना होता है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इसमें जो भी चीज बनाई या डिजाइन की जाती है। वह पहले कभी डिजाइन नहीं की होती है। यह पूरी तरह से ओरिजनल काम होता है, जिसमें आप अपने दिमाग द्वारा कुछ भी नया बनाते हैं। उदाहरण के तौर पर, इतिहास में टेलिफोन, टायर व बिजली आदि, इन सभी चीजों का आविष्कार हुआ था
क्या होती है खोज Discovery
अब हम यह समझेंगे कि Discovery क्या होती है। दरअसल, Discovery वह होती है, जिसमें किसी भी चीज की खोज की जाती है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि खोज केवल उन्ही चीजों की होती है, जिनका अस्तित्व पहले से ही इस धरती पर मौजूद होता है। ऐसे में उन चीजों के बार में पता लगाकर या उनमें कुछ जोड़कर खोज की जाती है। उदाहरण, के तौर पर अमेरिका का पहले से ही अस्तित्व था, लेकिन कोलंबस द्वारा इसकी खोज करने पर लोगों को अमेरिका के बारे में पता चला। उन्होंने 1492 में इसकी खोज की थी।
Invention और Discovery में प्रमुख अंतर
1.आविष्कार में किसी भी नई चीज की खोज की जाती है, जिसका पहले से अस्तित्व नहीं होता है। उदाहरण के तौर पर हवाई जहाज, जिसका आविष्कार किया गया था। वहीं, खोज में पहले से मौजूद किसी भी चीज की खोज की जाती है। जैसे, शरीर के अंदर मौजूद डीएनए। यह पहले से ही हमारे शरीर में मौजूद था, लेकिन बाद में इसकी खोज की गई, इसका आविष्कार नहीं किया गया।
2.आविष्कार का आसपास के वातावरण से कोई लेना-देना नहीं होता है, जबकि खोज पर आसपास के वातावरण का असर पड़ता है। उदाहरण के तौर पर मोहनजोदड़ों सभ्यता का आविष्कार नहीं हुआ था, बल्कि इसकी खोज हुई थी, जिसका पहले से ही अस्तित्व था और यह आसपास के वातावरण से संबंधित थी। वहीं, हवाई जहाज के आविष्कार में किसी भी आसपास की सभ्यता या फिर इतिहास का कोई संबंध नहीं है।
3.आविष्कार के लिए एक्सपेरीमेंट की जरूरत होती है, जबकि खोज में पहले से ही मौजूद चीजों पर अध्ययन किया जाता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।