Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सैनिक स्कूलों के निजीकरण की खबर पर खरगे ने जताई आपत्ति, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखी चिट्ठी

    Updated: Wed, 10 Apr 2024 10:00 PM (IST)

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर सैनिक स्कूलों के निजीकरण का आरोप लगाया। खरगे ने कहा कि इनमें से 62 फीसद से अधिक एमओयू बीजेपी और आरएसएस से जुड़े लोगों के साथ किए गए। इनमें मुख्य मंत्रियों के परिवार कई विधायक भाजपा व आरएसएस पदाधिकारी शामिल है।उन्होंने सरकार के इस कदम को सैन्य बलों के भीतर एक विचारधारा को थोपने की कोशिश बताया।

    Hero Image
    सैनिक स्कूलों के निजीकरण की खबर पर खरगे ने जताई आपत्ति (Image: ANI)

    जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर सैनिक स्कूलों के निजीकरण का आरोप लगाया। खरगे ने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में बताया है कि सैनिक स्कूलों को निजी हाथों में देने से जुडी यह जानकारी सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मांगी गई जानकारी के जरिए सामने आयी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खरगे ने कहा कि जो जानकारी सामने आयी है, उसके तहत सरकार ने अब तक ऐसे 40 सैनिक स्कूलों को खोलने को लेकर निजी लोगों के साथ व संस्थाओं के साथ एमओयू किया है।

    कौन-कौन से अधिकारी शामिल

    खरगे ने कहा कि इनमें से 62 फीसद से अधिक एमओयू बीजेपी और आरएसएस से जुड़े लोगों के साथ किए गए है। इनमें मुख्य मंत्रियों के परिवार, कई विधायक, भाजपा व आरएसएस पदाधिकारी शामिल है। उन्होंने सरकार के इस कदम को सैन्य बलों के भीतर एक विचारधारा को थोपने की कोशिश बताया है। साथ ही कहा है कि सैन्य बलों को किसी राजनीतिक सोच या विचारधारा से दूर रखने की जरूरत है। ऐसे में राष्ट्रहित को देखते हुए कांग्रेस पार्टी इस पहल को तुंरत वापस लेने की मांग करती है।

    यह भी पढ़ें:  'भारतीय सभ्यता सबसे पुरानी', NSA डोभाल बोले- आलोचक भी नहीं उठा सकते कोई सवाल

    यह भी पढ़ें:  'झूठ के पुलिंदे से नहीं बदलेगा इतिहास', राहुल गांधी ने मुस्लिम लीग के मुद्दे पर भाजपा को दिया जवाब