Move to Jagran APP

Kerala: त्रिशूर में संदिग्ध फूड प्वाइजनिंग से 57 वर्षीय शख्स की मौत, परिवार के चार सदस्य अस्पताल में भर्ती

केरल के त्रिशूर जिले में संदिग्ध फूड प्वाइजनिंग से 57 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। मृतक का नाम ससीन्द्रन था। पुलिस ने बताया कि ससीन्द्रन और उसकी पत्नी समेत घर के अन्य सदस्यों ने नाश्ते में इडली खाई थी।

By AgencyEdited By: Nidhi AvinashSun, 02 Apr 2023 04:06 PM (IST)
Kerala: त्रिशूर में संदिग्ध फूड प्वाइजनिंग से 57 वर्षीय शख्स की मौत, परिवार के चार सदस्य अस्पताल में भर्ती
Kerala: त्रिशूर में संदिग्ध फूड प्वाइजनिंग से 57 वर्षीय शख्स की मौत, परिवार के चार सदस्य अस्पताल में भर्ती

तिरुवनंतपुरम, एजेंसी। केरल के त्रिशूर जिले में संदिग्ध फूड प्वाइजनिंग से 57 वर्षीय शख्स की मौत हो गई। मृतक का नाम ससीन्द्रन था और वह अवनूर का निवासी था।

बता दें कि विषाक्त भोजन खाने से मृतक की पत्नी गीता, मां अंबुजा और उनके घर पर मौजूद दो कर्मचारी भी प्रभावित हुए है। इस समय सभी अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है।

एटीएम काउंटर पर अचानक हुआ बेहोश

पुलिस ने बताया कि ससींद्रन त्रिशूर सरकारी मेडिकल कॉलेज के पास रहता था। वह मेडिकल कॉलेज से सटे एक एटीएम काउंटर पर गया था, उसी दौरान वो अचानक बेहोश हो गया। काउंटर के पास एक कॉफी शॉप पर बैठे कुछ डॉक्टरों सहित लोगों ने उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक के बेटे ने नहीं किया था नाशता

पुलिस ने बताया कि ससीन्द्रन और उसकी पत्नी समेत घर के अन्य सदस्यों ने नाश्ते में 'इडली' खाई थी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि शरीर में कोई जहरीला पदार्थ तो नहीं गया। बता दें कि ससीन्द्रन के बेटे ने सुबह का नाश्ता नहीं किया था और इसलिए वह बच गया। पुलिस ने कहा कि सभी पहलुओं को शामिल करते हुए एक विस्तृत जांच की जाएगी। वहीं, मृतक ससींद्रन का बेटा पुलिस जांच के दायरे में है।