यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kerala Human Sacrifice Case: महिलाओं की बलि देने के बाद उनका मांस बेचने का दिलाया गया था भरोसा
मुख्य आरोपित शफी ने दंपती से कहा था कि 10 किलो मांस फ्रीजर में रख लो 20 लाख में बिकेगा। ...और पढ़ें

तिरुअनंतपुरम, आइएएनएस। Kerala Human Sacrifice Case केरल में दो महिलाओं की बलि देने के मामले में नित्य नए राज खुल रहे हैं। मामले के मुख्य आरोपित मोहम्मद शफी ने आरोपित दंपती भगवल सिंह और उसकी पत्नी लैला को भरोसा दिलाया था कि महिलाओं की बलि देने के बाद उनका मांस उन लोगों को बेचा जा सकता है जो मानव अंग खाते हैं। इससे मोटी आमदनी होगी।
आरोपी ने मानव बलि के बाद मांस बेचने का सुझाव दिया
जांच दल के सूत्रों के मुताबिक, शफी ने उनसे कहा था कि कुछ लोग जो कुछ विशेष पूजा करते हैं, वह इंसानी मांस खाते हैं और इसकी मांग बहुत ज्यादा है। शफी ने उनसे यह भी कहा था कि 10 किलोग्राम मांस फ्रीजर में रखा जाए और खरीदार घर पहुंच जाएंगे। शफी ने भगवल और लैला को बताया कि पीड़ितों के मांस को बेचकर 20 लाख रुपये कमाए जा सकते हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शफी ने दंपती से छह लाख रुपये उधार लिए हुए थे। जब दंपती ने उस पर पैसे लौटाने के लिए दबाव बनाया तो उसने समृद्धि के लिए उन्हें मानव बलि का सुझाव दिया।
(1).jpg)
शवों के किए गए थे कई टुकड़े
बता दें कि केरल के पतनमतिट्टा जिले के एलंथूर में दो महिलाओं अन्य जगहों से बुलाकर उनकी बलि दे दी थी। एक महिला जून तो दूसरी सितंबर में लापता हुई थी। इनकी 24 घंटे के भीतर बलि दे गई थी। शवों के टुकड़े-टुकड़े कर घर में ही दबा दिए गए थे। आरोपितों ने कुछ मानव अंग कच्चे तो कुछ पकाकर खाए भी थे। फिलहाल तीनों आरोपितों को एर्नाकुलम की अदालत ने पुलिस रिमांड पर सौंप रखा है।
