बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस ने जलाई 'बीड़ी'; गुस्साई BJP, सियासी आग के बीच लालू ने जोड़ा गुजरात कनेक्शन
केरल कांग्रेस की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने बिहार में राजनीतिक तूफान ला दिया है। पोस्ट में केंद्र सरकार की जीएसटी नीतियों पर कटाक्ष करते हुए बीड़ी और बिहार को जोड़ा गया जिसे बिहार के नेताओं ने अपमानजनक बताया है। कांग्रेस ने बीड़ी पर जीएसटी कम करने की बात कही। पोस्ट डिलीट हो चुका है पर विवाद जारी है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस की केरल इकाई ने एक सोशल मीडिया पोस्ट से बिहार के सियासी अखाड़ें में तूफान मचा दिया है। इस पोस्ट में केंद्र सरकार की जीएसटी नीतियों पर तंज कसते हुए बीड़ी और बिहार को एक साथ जोड़ा गया, जिसे बिहार के नेताओं ने अपमानजनक बताया है।
कांग्रेस ने अपने पोस्ट में कहा कि "बीड़ी और बिहार दोनों 'बी' से शुरू होते हैं" और अब इन्हें "पाप" नहीं माना जा सकता, क्योंकि केंद्र ने बीड़ी पर जीएसटी कम कर दिया। यह पोस्ट अब डिलीट हो चुका है, लेकिन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा।
बिहार के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने इस पोस्ट को "पूरा बिहार का अपमान" बताया है। उन्होंने इसे कांग्रेस की "असली सोच" बताया, जो बार-बार सामने आ रही है।
पहले हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की पूजनीय माता जी का अपमान और अब पूरे बिहार का अपमान — यही है कांग्रेस का असली चरित्र, जो बार-बार देश के सामने उजागर हो रहा है। pic.twitter.com/VvliP16tTJ
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) September 5, 2025
क्या था कांग्रेस का पोस्ट और क्यों मचा बवाल?
कांग्रेस की केरल इकाई ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट डाला, जिसमें जीएसटी में बदलाव को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा गया। पोस्ट में लिखा गया, "बीड़ी और बिहार, दोनों 'बी' से शुरू होते हैं, और अब इन्हें पाप नहीं माना जा सकता।"
यह तंज बीड़ी पर जीएसटी की दरों में कटौती को लेकर था। बीजेपी का कहना है कि बिहार को बीड़ी के साथ जोड़कर पूरे राज्य की छवि को खराब करने की कोशिश की गई। पोस्ट के वायरल होने के बाद कांग्रेस ने इसे हटा लिया, लेकिन तब तक बीजेपी ने इस मुद्दे को हवा दे दी।
ऐ मोदी जी,
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) September 5, 2025
विक्ट्री चाहिए बिहार से और फैक्ट्री दीजिएगा गुजरात में?
ये गुजराती फार्मूला बिहार में नहीं चलेगा! #LaluYadav #RJD #Bihar pic.twitter.com/ulpz4bifyw
लालू यादव ने पीएम मोदी पर कसा तंज
राजद सुप्रीमो लालू यादव ने बिहार चुनाव से पहले पीएम मोदी पर तंज कसा है। लालू ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "ऐ मोदी जी, विक्ट्री चाहिए बिहार से और फैक्ट्री दीजिएगा गुजरात में? ये गुजराती फार्मूला बिहार में नहीं चलेगा।"
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।