विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अग्निवेश का आरोप, बोले- अन्ना को मारना चाहते थे केजरीवाल

By Kamal VermaEdited By:
Published: Tue, 14 Apr 2015 12:21 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 14 Apr 2015 03:40 PM (GMT+05:30)

आर्य समाज के संत स्वामी अग्निवेश ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर समाजसेवी अन्ना हजारे को मारने की इच्छा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

उज्जैन। आर्य समाज के संत स्वामी अग्निवेश ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर समाजसेवी अन्ना हजारे को मारने की इच्छा रखने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि राजनीतिक फायदे के लिए चार साल पहले आमरण अनशन के बहाने वह ऐसा करना चाहते थे।

आर्य समाज के एक आयोजन में सोमवार को यहां आए स्वामी अग्निवेश ने मीडिया से कहा कि वर्ष 2011 में दिल्ली के रामलीला मैदान में हुए आंदोलन के चौथे दिन ही केंद्र सरकार ने सारी मांगे मान ली थी। इसके बावजूद केजरीवाल की जिद के कारण अन्ना का अनशन 10 दिन और चला।

स्वामी का दावा है कि उन्होंने आमरण अनशन का विरोध कर इसे अनिश्चितकालीन नाम न देने की बात कही थी। जवाब में केजरीवाल ने कहा था कि कोई भी लड़ाई बलिदान मांगती है। 10 दिन बाद भी जब अनशन खत्म नहीं हुआ तो आम आदमी पार्टी (आप) के संस्थापक सदस्य शांतिभूषण ने अन्ना के सामने इसका विरोध किया। दोनों में हुई लंबी बहस के बाद अन्ना आंदोलन समाप्त करने के लिए तैयार हुए थे।

पढ़ें: स्वामी अग्निवेश ने भी अलगाववादियों के सुर में मिलाया सुर

अग्निवेश को विदेश जाने की इजाजत नहीं