Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    असम के Kaziranga National Park में हजारों प्रवासी पक्षियों का हुआ आगमन, देखें वीडियो

    By Nidhi AvinashEdited By:
    Updated: Sun, 23 Oct 2022 02:29 PM (IST)

    Kaziranga National Park यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल प्रवासी पक्षियों के लिए एक प्रमुख केंद्र है।यहां सबसे ज्यादा राइनो की आबादी देखने को मिलती है। एशियाई ओपनबिल स्टॉर्क ब्लैक बेलिड टर्न डेलमेटियन पेलिकन अधिक चित्तीदार पूर्वी शाही जैसे पक्षी भी यहां आसानी से देखने को मिल जाते हैं।

    Hero Image
    असम के Kaziranga National Park में हजारों प्रवासी पक्षियों का हुआ आगमन

    नई दिल्ली। एएनआइ। असम में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में इस साल हजारों प्रवासी पक्षियों का जल्दी आगमन हो गया है। पिछले साल नवंबर में यहां प्रवासी पक्षी आए थे, लेकिन इस साल पक्षियों की कई प्रजातियां पहुंच रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के अनुसंधान अधिकारी रवींद्र शर्मा ने कहा कि "हमने इन प्रवासी पक्षियों को राष्ट्रीय उद्यान के बुरापहाड़, बागोरी और अगोरटोली क्षेत्रों में देखा है"।

    पिछले साल प्रवासी पक्षियों की आमद कम

    जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल प्रवासी पक्षियों की आमद कम देखने को मिली थी। वन अधिकारियों के मुताबिक, खराब जलवायु और प्रदुषण के कारण पक्षियों में कमी आई थी।

    जानकारी के लिए बता दें कि काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल प्रवासी पक्षियों के लिए एक प्रमुख केंद्र है। इसे एक महत्वपूर्ण पक्षी क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। असम में पक्षियों की विविधता के लिए केएनपी को एक महत्वपूर्ण क्षेत्र भी माना जाता है।

    Cyclone Sitrang: दिवाली पर इन राज्यों में तबाही मचा सकता है चक्रवात सितरंग, पढ़ें- मौसम विभाग का ताजा अपडेट

    प्रवासी पक्षियों का आगमन सबसे ज्यादा नवंबर में

    आमतौर पर केएनपी में प्रवासी पक्षियों का आगमन अक्टूबर से लेकर नवंबर तक हो जाता हैं। इसके अलावा, ये पक्षी आमतौर पर मार्च तक यहां रहते हैं, फिर फरवरी तक वापस चले जाते हैं।

    बता दें कि काजीरंगा लगभग 497 पक्षी प्रजातियों का घर है, जिनमें से 55 शीतकालीन प्रवासी पक्षी हैं। इनमें उत्तरी पिंटेल, ग्रेलाग गूज, मलाड डक आदि जैसे पक्षी शामिल हैं। केएनपी में 25 विश्व स्तर पर महत्वपूर्ण पक्षी और 23 पक्षी हैं जो लुप्तप्राय हैं।

    काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान

    काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान असम के गोलाघाट और नागांव जिलों में स्थित है। यहां सबसे ज्यादा राइनो की आबादी देखने को मिलती है। असम के वन विभाग द्वारा की गई नवीनतम जनगणना के अनुसार, इस वन क्षेत्र में 2401 से अधिक गैंडे रहते हैं। गैंडों के अलावा यहां दुर्लभ और प्रवासी पक्षियों को भी देखा जा सकता हैं। इसमें एशियाई ओपनबिल स्टॉर्क, ब्लैक बेलिड टर्न, डेलमेटियन पेलिकन, अधिक चित्तीदार, पूर्वी शाही जैसे पक्षी शामिल हैं।

    पीएम मोदी ने 36 ब्राडबैंड उपग्रहों के सफल प्रक्षेपण पर ISRO को दी बधाई, कहा - यह आत्मानिर्भरता का है उदाहरण

    comedy show banner
    comedy show banner