विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विवाह के बंधन में बंधीं कुमार विश्वास की बेटी अग्रता, बिजनेसमैन पवित्र के साथ लिए फेरे

Published: Sun, 02 Mar 2025 11:27 PM (IST)Updated: Mon, 03 Mar 2025 01:14 AM (IST)

कवि कुमार विश्वास की बड़ी पुत्री अग्रता ने बिजनेसमैन पवित्र खंडेलवाल से उदयपुर के लीला पैलेस में शादी की। इस ...और पढ़ें

बिजनेसमैन पवित्र खंडेलवाल संग कुमार विश्वास की बेटी अग्रता ने लिए फेरे।
बिजनेसमैन पवित्र खंडेलवाल संग कुमार विश्वास की बेटी अग्रता ने लिए फेरे।

HighLights

  1. होटल लीला पैलेस में हुई ग्रैंड शादी।
  2. बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर का परफोर्मेंस।

जेएनएन, उदयपुर। कवि कुमार विश्वास की बड़ी पुत्री अग्रता और बिजनेसमैन पवित्र खंडेलवाल रविवार को यहां पिछोला झील किनारे सितारा होटल लीला पैलेस में सात फेरों की रस्मों के साथ ही एक-दूजे के हो गए। बीती रात जहां गायक सोनू निगम की प्रस्तुतियों पर मेहमान झूम उठे वहीं रविवार शाम को बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर ने शानदार प्रस्तुतियां दी।

होटल लीला पैलेस में तीन दिन से चल रहे वेडिंग फंक्शन के रविवार को अंतिम दिन मेहमान पवित्र और अग्रता की शादी के साक्षी बने। इस दौरान कुमार विश्वास, उनकी पत्नी मंजू व छोटी पुत्री कुहू ने रस्में पूरी करवाईं। शादी में दो सौ से ज्यादा करीबी मेहमान शामिल हुए जिनमें कई सेलीब्रिटीज भी हैं। इस मौके पर होटल लीला पैलेस को शादी के लिए फूलों से सजाया गया।

कुमार विश्वास ने पत्नी संग किया डांस

बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर की गीत प्रस्तुतियों पर मेहमानों ने नाचने-झूमने का खूब आनंद लिया। कुमार विश्वास ने भी पत्नी मंजू शर्मा के साथ डांस किया। यहां बता दें अग्रता ने गाजियाबाद के डीपीएस से पढ़ाई के बाद ब्रिटेन के बिजनेस स्कूल से मैनेजमेंट की डिग्री और नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी से फैशन मार्केटिंग में मास्टर डिग्री हासिल कर वर्तमान में डिजिटल खिड़की नामक कंपनी की डायरेक्टर है जबकि पवित्र बिजनेस फैमिली से है।

ये भी पढ़ें: सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद जूनागढ़ पहुंचे PM मोदी, सोमवार को गिर नेशनल पार्क में करेंगे सफारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।