विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karni Sena Chief Murder: सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या को लेकर एक्शन में NIA, हरियाणा और राजस्थान में 31 जगहों पर छापेमारी

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Wed, 03 Jan 2024 08:22 AM (IST)

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना (Rashtriya Rajput Karni Sena) के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (Sukhdev Singh Gogamedi) की हत्या के मामले ...और पढ़ें

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में एनआईए ने 31 जगहों पर छापेमारी की।(फोटो सोर्स: जागरण)
सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में एनआईए ने 31 जगहों पर छापेमारी की।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. राजस्थान पुलिस की टीम भी जांच में एनआईए का सहयोग कर रही
  2. 2 बदमाशों ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी पर चलाई थी गोलियां
  3. हत्या के मामले में चार लोग गिरफ्तार

एएनआई, नई दिल्ली। जयपुर में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना (Rashtriya Rajput Karni Sena) के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी (Sukhdev Singh Gogamedi) की हत्या के मामले में जांच एजेंसी की कार्रवाई जारी है।

बुधवार सुबह सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी हरियाणा और राजस्थान में 31 जगहों  पर छापेमारी की और तलाशी लेने पहुंची। तलाशी अभियान फिलहाल जारी है। इस हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

राज्य पुलिस कर रही है एनआईए का सहयोग 

राजस्थान पुलिस की टीम भी जांच में एनआईए का सहयोग कर रही है। राज्य पुलिस में अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एमएन ने इस मामले की जांच के लिए जयपुर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कैलाश बिश्नोई के नेतृत्व में एसआईटी गठित की थी।

सुखदेव सिंह पर दो बदमाशों ने चलाई थी गोलियां

5 दिसंबर को सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के आवास पर उनसे मिलने के बहाने पहुंचे तीन बदमाशों ने उनपर 15 से ज्यादा गोलियां चलाई। स्कूटी पर आए 2 बदमाशों ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी से मिलने के बहाने उनसे बातचीत की। तकरीबन 10 मिनट तक बातचीत करने के बाद दोनों बदमाशों ने ताबतोड़ गोलियां चला दी।

इस हत्या को लेकर राजपूत समुदाय में काफी आक्रोश दिखा। राजस्थान, एमपी सहित कई राज्यों में राजपूत समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किए और दोषियों की कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।

यह भी पढ़ें: गोगामेड़ी हत्या केस में सात आरोपितों को भेजा गया जेल, शूटरों तक हथियार-पैसा पहुंचाने वाला अब भी फरार