Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Karnataka: पहले बाल नोंचे फिर निजी अंगों को छुआ, कोर्ट से घर लौट रही महिला के साथ दो दर्जन लोगों ने किया दुर्व्यवहार

    By Agency Edited By: Mohd Faisal
    Updated: Wed, 03 Jan 2024 12:33 PM (IST)

    Karnataka कर्नाटक के बेलगावी में एक महिला के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक महिला के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। महिला ने कहा कि जब वह अपने घर वापस लौट रही थी तो तभी बस स्टॉप पर अचानक 25 से 30 लोगों ने हमला कर दिया।

    Hero Image
    Karnataka: पहले बाल नोंचे फिर निजी अंगो को छुआ, महिला के साथ दो दर्जन लोगों ने किया दुर्व्यवहार (फाइल फोटो)

    आईएएनएस, बेलगावी (कर्नाटक)। कर्नाटक के बेलगावी में एक महिला के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, महिला के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    महिला ने यौन उत्पीड़न को लेकर दर्ज कराई शिकायत

    दरअसल, महिला ने यौन उत्पीड़न को लेकर बैलहोंगल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने कहा कि वह अपनी कृषि भूमि पर अतिक्रमण के मामले में अदालत में गई थी। जब वह अपने घर वापस लौट रही थी तो तभी बस स्टॉप पर अचानक 25 से 30 लोगों ने हमला कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हमलावरों ने खींचे महिला के बाल

    महिला का आरोप है कि हमलावरों ने उनके बाल खींचे और निजी अंगों को भी छुआ। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने मुझे बस स्टॉप से खींचा और पंचायत कार्यालय में बंद कर दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पैसे और मोबाइल भी छीन लिया गया। साथ ही कुछ दस्तावेजों पर जबरदस्ती हस्ताक्षर लेने के बाद जाने दिया गया।

    यह भी पढ़ें- Karnataka: बगीचे से फूल तोड़ने पर हुआ विवाद, झगड़े में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की काट दी नाक

    20 लोगों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस

    फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस ने केस को बेलगावी महिला पुलिस स्टेशन में स्थानांतरित कर दिया है।

    यह भी पढ़ें- Adani-Hindenburg Case: 'सक्षम एजेंसी है SEBI', हिंडनबर्ग मामले में SC का बड़ा फैसला; सेबी की जांच में दखल देने से किया इनकार