Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुहास शेट्टी की मौत पर मंगलुरु में बवाल, हिन्दू संगठनों के बंद को लेकर हाई अलर्ट पर कर्नाटक पुलिस

    By Agency Edited By: Sakshi Pandey
    Updated: Fri, 02 May 2025 01:37 PM (IST)

    कर्नाटक के मंगलुरु में बजरंग दल के पूर्व नेता सुहास शेट्टी की हत्या पर कई हिन्दू संगठन आगबबूला हो उठे हैं। VHP ने आज मंगलुरु में बंद की घोषणा कर दी है। मंगलुरु के बंटवाल में सुहास का अंतिम संस्कार किया जाएगा जिसके मद्देनजर 6 बजे तक मंगलुरु की सारी दुकानें और प्राइवेट बसें बंद रहेंगी। बंद के तहत पुलिस ने भी कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है।

    Hero Image
    मंगलुरु में बंद की घोषणा। प्रतीकात्मक तस्वीर

    मंगलुरु, आईएएनएस। कर्नाटक के मंगलुरु में कुछ हिन्दू संगठनों ने बंद का एलान कर दिया है। पूर्व बजरंग दल के नेता 42 वर्षीय सुहास शेट्टी की मौत के बाद मंगलुरु में लगातार प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। बंद के मद्देनजर कर्नाटक पुलिस ने कुछ संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा कड़ी कर दी है। यहां लोगों पर कई तरह के प्रतिबंधन लगाए गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलुरु में तैनात ADGP आर हितेंद्र ने शुक्रवरा को मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि सुहास शेट्टी का अंतिम संस्कार बंटवाल में होगा। पुलिस उस पूरे इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी है।

    यह भी पढ़ें- 'आज का कार्यक्रम कई लोगों की नींद हराम करेगा...', PM मोदी ने केरल CM और शशि थरूर का नाम लेकर क्यों कहा ऐसा?

    पुलिस का बयान

    पुलिस का कहना है कि सुहास की हत्या करने वालों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस इस हत्याकांड में शामिल लोगों के नाम तलाश रही है। आरोपियों को जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा। पुलिस ने कहा -

    हमनें लोगों ने इलाके में कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। अगर आप मंगलुरु का इतिहास देखें, तो इस तरह की घटना कोई नई बात नहीं लगती। हालांकि पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

    दुकानें और प्राइवेट बसें बंद

    बता दें कि विश्व हिन्दू परिषद ने आज मंगलुरु में शाम 6 बजे तक के लिए बंद का एलान किया है। यह बंद सुहास शेट्टी की हत्या के विरोध में रखा गया है। यह बंद पूरे मंगलुरु जिले में लगा है। इस दौरान दुकानें और प्राइवेट बसें बंद रहेंगी। हालांकि, RTC बसें चलाई जाएंगी।

    VHP ने मांगी थी जुलूस की अनुमति

    VHP कार्यकर्ता सुहास शेट्टी के पार्थिव शरीर का जुलूस निकालना चाहते थे। यह जुलूस बंटवाल के निकट करिंजा से पुलिमजालु इलाके तक निकलना था, जिसके लिए मंगलुरु पुलिस से अनुमति मांगी गई थी। कर्नाटक में बीजेपी के अध्यक्ष और विधायक बीवाई विजेंद्र सुहास शेट्टी को श्रद्धांजलि देने उनके घर गए थे।

    क्या है पूरा मामला?

    बता दें कि इससे पहले बीजेपी युवा कार्यकर्ता प्रवीण नेट्टारू की हत्या का बदला लेने के लिए 23 वर्षीय मोहम्मद फाजिल का मर्डर कर दिया गया था। 2022 में हुए इस मर्डर केस के आरोपियों में सुहास शेट्टी का नाम भी शामिल था। वहीं, सुहास की मौत से की खबर सामने आई और मंगलुरु में हिंसा भड़क गई। मंगलुरु की सड़कों पर पत्थरबाजी, आगजनी जुलूसऔर नारेबाजी देखने को मिल रही थी।

    यह भी पढ़ें- वक्फ कानून के खिलाफ नई याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का फिर इनकार, SC ने अब क्या कहा?