Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कर्नाटक: होली के रंग में भंग, परीक्षा देने जा रही छात्राओं पर डाला केमिकल वाला कलर; 7 लड़कियां अस्पताल में भर्ती

    कर्नाटक से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पर कुछ शरारती तत्वों ने 7 छात्राओं पर केमिकल वाला रंग डाल दिया। इस रंग से लड़कियों की तबीयत खराब हो गई जिन्हें अपस्ताल में भर्ती कराना पड़ा। इन छात्राओं में चार की हालत गंभीर है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बदमाश इस घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

    By Agency Edited By: Abhinav Tripathi Updated: Fri, 14 Mar 2025 07:19 PM (IST)
    Hero Image
    परीक्षा देने जा रही छात्राओं पर डाला केमिकल वाला रंग। (सांकेतिक तस्वीर)

    आईएएनएस, गडग। देश भर में आज होली का त्योहार मनाया जा रहा है। इस बीच कर्नाटक के गडग जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर होली के रंग में भंग में उस समय पड़ गया जब होली मनाते समय बदमाशों के एक गिरोह ने कम से कम सात स्कूली छात्राओं पर केमिकल युक्त रंग डाल दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केमिकल वाले रंग के कारण छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। केमिकल वाले रंग पड़ने के कारण छात्राओं के सांस लेने में परेशानी और सीने में दर्द महसूस हुई। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना जिले के लक्ष्मेश्वर कस्बे की है।

    चार छात्राओं की हालत गंभीर

    घटना के बाद छात्राओं को अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार चार छात्राओं की हालत गंभीर है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उन्हें आगे के इलाज के लिए गडग इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (जीआईएमएस) में भर्ती कराया गया है, जबकि बाकी लड़कियों का लक्ष्मेश्वर के स्थानीय सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    लोगों में दिखा आक्रोश

    इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। पीड़ितों के माता-पिता अस्पताल पहुंचे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस केस दर्ज किया है और बदमाशों के गिरोह की तलाश शुरू कर दी है।

    पुलिस ने बताया कि छात्राएं लक्ष्मेश्वर शहर के सुवर्णगिरी टांडा के पास बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थीं। छात्राएं बस से अपने स्कूल जा रही थीं। आज इन छात्राओं को परीक्षा देनी थी।

    बाइक सवार बदमाशों ने फेंका रंग

    जिस समय ये छात्राएं बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थीं, उसी समय कुछ बदमाश लड़के मोटरसाइकल पर आए और छात्राओं पर रंग फेंकना शरू कर दिया। इसी समय बस भी स्टैंड पर पहुंची और ये स्कूली छात्राएं बस में बैठने में कामयाब हो गईं।

    सूत्रों ने बताया कि इस दौरान इन बाइक सवार बदमाशों ने बस का पीछा किया और खास कर के उन सात छात्राओं को निशाना बनाया और उनपर रंग फेंकना शुरू कर दिया। शुरुआती जांच के अनुसार इस रंग में गाय का गोबर, अंडे, फिनोल और रंग का मिश्रण था। इस रंग के संपर्क में आने के कारण छात्राओं को सांस लेने में परेशानी और अन्य लक्षण महसूस हुए। जिसके बाद छात्राओं को अस्पताल में भर्ता कराया गया।

    दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश

    बता दें कि अस्पताल में भर्ती छात्राओं की हालत गंभीर है। लड़कियों को सांस लेने में परेशानी हो रही है और सीने में दर्द से जूझना पड़ रही है। घटना की जानकारी होते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने अभिभावकों को आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    आरोपी हुए फरार

    बता दें कि बाइक से आए आरोपी इस घटना को अंजाम देने के बाद फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस स्थानीय लोगों और स्कूल बस में सवार अन्य यात्रियों से जानकारी जुटा रही है, जिससे आसानी से बदमाशों तक पहुंचा जा सके। अधिकारियों ने अभी तक मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

    यह भी पढ़ें: सोने की तस्करी मामले में रान्या राव की जमानत याचिका खारिज, डीआरआई ने अदालत को बताई ये वजह

    यह भी पढ़ें: 5 करोड़ का कर्ज और फिर... चेन्नई के मशहूर डॉक्टर ने परिवार संग की खुदकुशी