Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कर्नाटक में हिंदू कार्यकर्ताओं को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल हुआ तो एक्शन में आई पुलिस; ये है मामला

    Updated: Sun, 29 Jun 2025 08:12 PM (IST)

    कर्नाटक के बेलगावी में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को गायों को बूचड़खाने ले जाने का विरोध करने पर पेड़ से बांधकर पीटा गया। श्री राम सेना के कार्यकर्ताओं ने गायों को अवैध रूप से वध के लिए ले जाने का आरोप लगाया जबकि व्यक्ति ने डेयरी के लिए इस्तेमाल करने की बात कही।

    Hero Image
    श्री राम सेना के कार्यकर्ताओं ने गाय ले जाने पर हंगामा किया (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक में गायों को बूचड़खाने ले जाने का विरोध करने पर हिंदू संघठन के कार्यकर्ताओं को पेड़ से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मामला कर्नाटक के बेलगावी का है। यहां शुक्ववार को एक व्यक्ति कुछ गायों को लेकर वाहन से जा रहा था। श्री राम सेना के कार्यकर्ताओं ने उसका पीछा किया और गायों को रेस्क्यू कर व्यक्ति सहित पुलिस को सौंप दिया।

    कार्यकर्ताओं पर पैसे ऐंठने का आरोप

    कार्यकर्ताओं का आरोप था कि इन गायों को बेलगावी के हुक्केरी तालुक में वध के लिए अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। हालांकि व्यक्ति ने कहा कि गायों को डेयरी के लिए इस्तेमाल किया जाता है और कार्यकर्ताओं ने झूठे आरोप लगाकर उससे पैसे ऐंठने की कोशिश की।

    पुलिस ने इन गायों को इंगाली गांव के एक शेल्टर में भेज दिया। लेकिन अगले दिन बापूसा मुलथानी नाम का एक व्यक्ति गौशाला पहुंचा और गायों को लेकर अपने घर चला गया। जब श्री राम सेना के कार्यकर्ताओं को इसका पता चला, तो उन्होंने उसके घर पहुंचकर हंगामा कर दिया।

    इसके बाद गांव के लोग भड़क गए और उन्होंने कार्यकर्ताओं को पकड़ लिया। उन्हें मारते-पीटते हुए एक पेड़ से बांध दिया गया और जमकर उनकी पिटाई की गई। लेकिन किसी भी कार्यकर्ता ने मामले की शिकायत दर्ज नहीं कराई। अब पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर केस दर्ज कर लिया है।

    यह भी पढ़ें: गोकशी के उद्देश्य से निकले गैंग्सटर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल