Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कर्नाटक: स्कैन के दौरान महिला ने लगाया गलत तरीके से छूने का आरोप, डॉक्टर पर हुआ हमला

    Updated: Sun, 13 Apr 2025 10:18 PM (IST)

    कर्नाटक के विजयपुरा जिला अस्पताल में एक गर्भवती महिला द्वारा डॉक्टर पर स्कैन के दौरान गलत तरीके से छूने का आरोप लगाने के बाद डॉक्टर पर हमला किया गया। आरोपी डॉक्टर रेडियोलॉजी का पीजी छात्र है जिसने आरोपों से इनकार किया है। घटना के बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया और सुरक्षा की मांग की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    स्कैन के दौरान महिला ने डॉक्टर पर लगाया गलत तरीके से छूने का आरोप, हुआ हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्नाटक के विजयपुरा जिले में एक डॉक्टर पर एक गर्भवती महिला की ओर से अनुचित तरीके से छूने का आरोप लगाने के बाद हमला किया गया। यह घटना विजयपुरा जिला अस्पताल में 9 अप्रैल को हुई, जब महिला ने स्कैन करवाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला ने स्कैन के बाद अपने पति से कहा कि स्कैन के दौरान डॉक्टर ने उसे अनुचित तरीके से छुआ। इसके बाद महिला का पति और उसका एक दोस्त अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर पर हमला कर दिया।

    डॉक्टर ने सफाई में क्या कहा?

    हमले का शिकार हुआ डॉक्टर रेडियोलॉजी का पीजी छात्र है। उसने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया और कहा कि उसने स्कैन प्रक्रिया के दौरान सिर्फ अपना काम किया। इस घटना के बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि स्कैन के दौरान शरीर को छुए बिना प्रक्रिया संभव नहीं है।

    पुलिस कर रही है जांच

    घटना के कारण अस्पताल की चिकित्सा सेवाएं कुछ घंटों के लिए प्रभावित रहीं। डॉक्टरों की हड़ताल और विरोध प्रदर्शन के कारण मरीजों को असुविधा का सामना करना पड़ा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: मुर्शिदाबाद हिंसा: कांग्रेस ने की सर्वदलीय बैठक की मांग, BJP का दावा- '400 हिंदूओं ने किया पलायन'