Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Karnataka: मैसूरु में कांग्रेस महिला नेता की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी पति की तलाश शुरू की

    Updated: Tue, 21 May 2024 02:06 PM (IST)

    दंपति की दो बेटियां हैं। वमैसूर के श्रीरामपुर की रहने वाली विद्या कांग्रेस की मैसूर शहर सचिव थीं। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने कुछ कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया था। दंपत्ति के बीच मनमुटाव रहता था और दोनों अक्सर झगड़ते रहते थे। ऐसा कहा जाता है कि सोमवार की रात उनके बीच तीखी नोकझोंक हुई जिसके बाद यहां तुर्गनूर में विद्या की कथित तौर पर हत्या कर दी गई।

    Hero Image
    मैसूर में एक कांग्रेस महिला नेता की कथित तौर पर उसके पति ने चाकू मारकर हत्या कर दी।

    पीटीआई, मैसूर (कर्नाटक)। मैसूर में एक कांग्रेस महिला नेता की कथित तौर पर उसके पति ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, विद्या की उनके घर में हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि उनके पति नंदीश से संपर्क नहीं हो पा रहा है, जिससे अपराध में उनकी संलिप्तता का संदेह हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दंपति की दो बेटियां हैं। वमैसूर के श्रीरामपुर की रहने वाली विद्या कांग्रेस की मैसूर शहर सचिव थीं। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने कुछ कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया था। दंपत्ति के बीच मनमुटाव रहता था और दोनों अक्सर झगड़ते रहते थे। ऐसा कहा जाता है कि सोमवार की रात उनके बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद यहां तुर्गनूर में विद्या की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने पति की तलाश शुरू कर दी है।