विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आपकी भाषा तमिल से पैदा हुई है', कमल हासन की टिप्पणी से मचा घमासान

Published: Tue, 27 May 2025 11:12 PM (IST)

तमिल मेगास्टार कमल हासन ने हाल ही में चेन्नई में एक कार्यक्रम में कन्नड़ भाषा को तमिल से उत्पन्न बताकर ...और पढ़ें

कमल हासन ने अपने भाषण की शुरुआत "उइरे उरावे तामिझे" वाक्यांश से की। (फोटो सोर्स- पीटीआई)
कमल हासन ने अपने भाषण की शुरुआत "उइरे उरावे तामिझे" वाक्यांश से की। (फोटो सोर्स- पीटीआई)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिल मेगास्टार कमल हासन ने अपनी हालिया फिल्म 'ठग लाइफ' की रिलीज से कुछ सप्ताह पहले चेन्नई में एक कार्यक्रम में यह कहकर नया विवाद खड़ा कर दिया कि "आपकी भाषा (कन्नड़) तमिल से पैदा हुई है।"

कमल हासन ने अपने भाषण की शुरुआत "उइरे उरावे तामिझे" वाक्यांश से की, जिसका अर्थ है "मेरा जीवन और मेरा परिवार तमिल भाषा है"।

इसके बाद कार्यक्रम में मौजूद कन्नड़ अभिनेता शिवराजकुमार की ओर इशारा करते हुए हासन ने कहा, "यह उस जगह मेरा परिवार है। इसीलिए वह (शिवराजकुमार) यहां आए हैं। इसीलिए मैंने अपना भाषण जीवन, संबंध और तमिल कहकर शुरू किया। आपकी भाषा (कन्नड़) तमिल से ही पैदा हुई है, इसलिए आप भी इसमें शामिल हैं (इसका हिस्सा हैं)।"

यह भी पढ़ें: अब फिर भारत आ सकेंगे अफगान नागरिक, सरकार ने शुरू की वीजा सेवा