'अस्पतालों की तैयारी और... ', डेंगू से निपटने के लिए नड्डा ने राज्यों को दिए निर्देश
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एनसीआर राज्यों से डेंगू से निपटने की तैयारियों का पुनर्मूल्यांकन करने का आग्रह किया है। उन्होंने बरसात के मौसम को देखते हुए सतर्क रहने को कहा है। 2024 की तुलना में 2025 तक डेंगू के मामलों में 47% की गिरावट आई है। नड्डा ने सामुदायिक भूमिका और जन भागीदारी पर जोर दिया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने सोमवार को एनसीआर क्षेत्र के राज्यों से डेंगू से निपटने के लिए अपनी तैयारियों का पुनर्मूल्यांकन करने का आग्रह किया है। उन्होंने लंबे समय तक चलने वाले बरसात के मौसम और कुछ इलाकों में जलभराव को देखते हुए राज्यों को सतर्क किया है।
भारत में 2024 की इसी अवधि की तुलना में 2025 तक डेंगू के मामलों में 47 प्रतिशत की गिरावट और इस बीमारी से होने वाली मौतों में 73 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।
जेपी नड्डी ने क्या कहा?
दिल्ली-एनसीआर में डेंगू से निपटने की तैयारियों पर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए नड्डा ने डेंगू नियंत्रण में सामुदायिक भूमिका पर जोर देते हुए जन भागीदारी के माध्यम से जन चेतना का आह्वान किया।
नड्डा ने कहा कि अस्पतालों की तैयारी और सामुदायिक भागीदारी डेंगू से निपटने की तैयारियों के लिए महत्वपूर्ण हैं। बैठक में संबंधित राज्यों को दिल्ली-एनसीआर में निगरानी और त्वरित प्रतिक्रिया को मजबूत करने की भी सलाह दी गई।
बैठक में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव, एम्स दिल्ली के निदेशक एम श्रीनिवास, दिल्ली नगर निगम के महापौर राजा इकबाल सिंह और गाजियाबाद नगर निगम की महापौर सुनीता दयाल के साथ-साथ दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अन्य वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी और अस्पताल प्रतिनिधि शामिल हुए।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- PM मोदी के जन्मदिन पर शुरू होगा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान, CM नायब सैनी रोहतक में करेंगे शुभारंभ
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।